ब्रेकिंग
सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, बेंगलुरु के अधूरे हाउसिंग प्रोजेक्ट के 4,500 घर खरीदारों को फ्लैट मिलने... दिल्ली सरकार ने छात्रों के मानसिक स्वास्थ्य के लिए लॉन्च की 'EHSAAS 2026' पॉलिसी, मुख्यमंत्री रेखा ग... मलेशिया के इपोह में भारत और मलेशिया की सेनाओं के बीच संयुक्त युद्धाभ्यास 'हरिमाउ शक्ति-6' शुरू, दोनो... गुटबाजी से जूझ रही पंजाब कांग्रेस को लगा बड़ा झटका, राजपुरा से दो बार के विधायक हरदयाल सिंह कंबोज भा... दिल्ली में सार्वजनिक परिवहन को मिलेगी नई रफ्तार, डीटीसी के बेड़े में जल्द शामिल होंगी 100 नई इलेक्ट्... खरगोन के बड़वाह से भाजपा विधायक सचिन बिरला का पत्र सोशल मीडिया पर वायरल, बिना अनुशंसा खनन अनुमति न द... झारखंड के सिमडेगा में कांग्रेस विधायक भूषण बाड़ा के खिलाफ रची गई साजिश का पर्दाफाश, पुलिस ने एक आरोप... नोएडा के सेक्टर-50 स्थित पॉश सोसायटी में करोड़ों की चोरी का पर्दाफाश, पुलिस ने वैगनआर कार और फर्जी न... कानपुर में टैक्स चोरी के खिलाफ राज्य कर विभाग की बड़ी कार्रवाई, पान मसाला फर्म पर छापेमारी के बाद मौ... आगरा में निर्वाचन आयोग की उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक, पांच मंडलों के आला अधिकारियों के साथ चुनावी तैयार...
व्यापार

13 साल में पहली बार बदला टाटा फैमिली का नियम, टाटा संस के बोर्ड में हुई नोएल टाटा की एंट्री

टाटा फैमिली के नियम में बड़ा बदलाव हुआ है. रतन टाटा के सौतेले भाई नोएल टाटा को टाटा ग्रुप की होल्डिंग कंपनी टाटा संस के बोर्ड में शामिल किया गया है. टाटा फैमिली के नियम के मुताबिक, नोएल टाटा, टाटा संस के बोर्ड में शामिल नहीं हो सकते थे. ऐसा इसलिए क्योंकि, साल 2022 में रतन टाटा के नेतृत्व में टाटा समूह ने एक नियम बनाया था जिसके मुताबिक, टाटा ट्रस्ट और टाटा संस के चेयरमैन एक ही व्यक्ति नहीं हो सकते. लेकिन नोएल टाटा के लिए ये नियम बदल गया और पहली बार एक ही व्यक्ति को टाटा ट्रस्ट और टाटा संस में जगह मिली है.

दरअसल, इकोनॉमिक टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक नोएल टाटा की टाटा संस में नियुक्ति टाटा ट्रस्ट्स के नामित सदस्य के रूप में हुई है. दिवाली से पहले हुई टाटा संस की एक वर्चुअल मीटिंग में इस आशय का एक ऑनलाइन प्रस्ताव पारित किया गया. ऐसे में 2011 के बाद यानी 13 साल में पहली बार ऐसा हुआ है जब टाटा परिवार का कोई सदस्य टाटा ट्रस्ट और टाटा संस दोनों के बोर्ड में शामिल होगा. टाटा ट्रस्ट्स के पास टाटा संस में 66% हिस्सेदारी है.

क्या काम करेंगे नोएल टाटा

नोएल टाटा के शामिल होने के साथ अब टाटा संस बोर्ड में टीवीएस के मानद चेयरमैन वेणु श्रीनिवासन और रक्षा मंत्रालय के पूर्व नौकरशाह विजय सिंह के साथ टाटा ट्रस्ट के तीन नामित निदेशक हो गए हैं. नोएल टाटा, सिंह, श्रीनिवासन और मेहली मिस्त्री वर्तमान में टाटा ट्रस्ट को संचालित करने वाली कार्यकारी समिति का गठन करते हैं. हालांकि, टाटा संस ने इस मामले में अभी तक कोई कोई टिप्पणी नहीं की.

Related Articles

Back to top button