ब्रेकिंग
Jhalawar News: मां नेत्रहीन और पिता मूकबधिर, खेत से लापता 7 वर्षीय इकलौते बेटे का कुएं में मिला शव; ... Maharashtra Cannabis Bust: सोलापुर में गन्ने के खेत से ₹1.05 करोड़ का गांजा जब्त, 12 फीट ऊंचे 240 पौ... Bihar Flood Alert: नेपाल में बारिश से गंगा-गंडक उफान पर, सारण में तटबंध टूटने से दर्जनों गांव डूबे, ... Bareilly Cyber Crime News: बरेली में साइबर ठगों का बड़ा जाल, छह वारदातों में उड़ाए लाखों; टेलीग्राम ... UP Politics: 'नौकरी छोड़ ई-रिक्शा चलाओ' वाले बयान पर घिरे डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक, बचाव में उतरे ओपी... अखिलेश यादव संग दिखे योगी के मंत्री राकेश सचान: राज्यसभा चुनाव के बीच तस्वीर ने बढ़ाई सियासी सरगर्मी सिविलियन नौकरी के नाम पर धोखा: रूस पहुंचे तेलंगाना के 4 युवक सेना में धकेले गए, युद्ध क्षेत्र में तै... Guntur Crime News: जुए की लत में पहले बेची किडनी, फिर बन गया शातिर चोर; 'सिंगल किडनी साईं' गिरफ्तार Jalandhar Municipal Corporation Tax: नगर निगम जालंधर ने एक दिन में वसूले 2.10 करोड़, 36.50 करोड़ के ... Ludhiana Road Accident: सेक्टर-32 में जानलेवा गड्ढे ने ली ज्योतिषी की जान, एक्टिवा से गिरकर मौके पर ...
देश

पा‍क ने UNHRC में फ‍िर उठाया कश्‍मीर का मुद्दा

संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार परिषद के 43वें सत्र में पाकिस्तान ने मंगलवार को एक बार फिर वही पुराना कश्मीर राग अलापा। पाकिस्तान की मानवाधिकार मंत्री शिरीन मजारी ने कश्मीर मसला उठाते हुए कश्मीर से तत्काल संचार प्रतिबंध हटाने और सभी नेताओं की रिहाई व कार्यकर्ताओं की रिहाई की मांग की। उन्होंने कहा कि अंतरराष्ट्रीय समुदाय की निष्क्रियता से सिर्फ भारत को प्रोत्साहन ही मिलेगा।

हालांकि, भारत ने हर बार कहा है कि कश्‍मीर उसके देश का आतंरिक विषय है, इसलिए वह किसी बाहरी शक्ति का इसमें हस्‍तक्षेप नहीं बर्दाश्‍त करेगा। लेकिन पाकिस्‍तान अपनी हरकत से बाज नहीं आ रहा है। वह हर मंच का इस्‍तेमाल कश्‍मीर विरोध को लेकर करता आया है। इसके पूर्व भी संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार परिषद के सामने पाकिस्तान ने एक बार फिर कश्मीर का मुद्दा उठा चुका है। पाकिस्तान के विदेश मंत्री शाह महमूद कुरैशी ने कहा था कि अगर भारत कुछ नहीं छिपा रहा है तो उसे यूएन की समिति को जम्मू-कश्मीर का दौरा करने देना चाहिए।

उन्होंने कहा कि माहौल बिगाड़ने के लिए दो जुमले चाहिए, लेकिन हम हालात खराब नहीं करना चाहते। मैं कहने को बहुत कुछ कह सकता हूं, लेकिन मामले को बिगाड़ना नहीं चाहता। कुरैशी ने कहा कि हम अमन चाहते हैं। हम दोनों मुल्कों की बेहतरी और विकास चाहते हैं। कश्मीर के लोगों के अधिकारों की सुरक्षा के लिए पाकिस्तान नैतिक, राजनीतिक और राजनयिक हर तरह से समर्थन देगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button