ब्रेकिंग
Mann Ki Baat: 'हरगिला चिड़िया' बनी असम के गांवों की पहचान; PM मोदी ने की 'हरगिला सेना' की जमकर तारीफ स्वच्छ यमुना अभियान: सीएम रेखा गुप्ता का श्रमदान, कहा- "अब यमुना में नहीं गिरेगा बिना ट्रीटमेंट वाला... PM Modi Seychelles Visit: सेशेल्स की नेशनल असेंबली में बोले पीएम मोदी; 'भारत और सेशेल्स को जोड़ता है... Waqf Amendment Act: वक्फ संपत्तियों को कानूनी दर्जा दिलाने की प्रक्रिया तेज; 30 जून तक पूरा करें रिक... Amarnath Yatra 2026: सुरक्षा के कड़े इंतजाम; अमरनाथ यात्रा से पहले जम्मू-कश्मीर पुलिस ने की बड़ी मॉक र... हरिद्वार: बीमार पत्नी की संदिग्ध मौत का खुलासा, दवा के नाम पर जहर देकर की पति ने हत्या Jabalpur Crime News: फेसबुक पर हिंदू नाम रखकर की दोस्ती, फिर धर्म परिवर्तन और तस्करी की कोशिश; मामला... खंडवा: अतिक्रमण हटाने गई वन विभाग की टीम पर हमला, 8 वनकर्मी घायल; वर्दी फाड़ने और पथराव का वीडियो वा... Muzaffarpur Crime News: अवैध संबंध के शक में छोटे भाई ने की बड़े भाई की हत्या, जांता से कुचलकर उतारा... Delhi E-Office System: दिल्ली सरकार में ई-ऑफिस का एक साल पूरा; फाइलों का निस्तारण हुआ तेज और पारदर्श...
खेल

जसप्रीत बुमराह से इतना डर गया ऑस्ट्रेलिया? टेस्ट सीरीज के शेड्यूल में चली ये चाल!

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच टेस्ट सीरीज का आगाज 22 नवंबर से होगा. इस टेस्ट सीरीज में जाहिर तौर पर ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाज टीम इंडिया के बल्लेबाजों के लिए खतरा साबित होंगे लेकिन सच ये भी है कि जसप्रीत बुमराह से भी ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाजों को बहुत खतरा होगा. कई क्रिकेट एक्सपर्ट्स का मानना है कि बुमराह ही ऑस्ट्रेलिया के लिए सबसे बड़ा चैलेंज होंगे. न्यूजीलैंड के पूर्व तेज गेंदबाज और मशहूर कमेंटेटर साइमन डूल का भी यही माननै है. न्यूजीलैंड के इस पूर्व क्रिकेटर ने तो यहां तक कह दिया है कि जसप्रीत बुमराह को थकाने के लिए ऑस्ट्रेलिया ने टेस्ट सीरीज का सोच-समझकर शेड्यूल बनाया है.

बुमराह को थकाने की साजिश!

साइमल डूल ने बॉर्डर-गावस्कर सीरीज पर चल रहे एक शो में कहा, ‘पहले तीन मैच तेज और बाउंसी पिचों पर होंगे जहां जसप्रीत बुमराह का लगातार इस्तेमाल होगा. बुमराह ऑस्ट्रेलिया के लिए सबसे बड़ा खतरा हैं और इसीलिए उन्हें थकाने की योजना बनाई गई है. ऑस्ट्रेलियाई टीम चाहती है कि बुमराह को पहले तीन टेस्ट में थकाया जाए ताकि आखिरी के दो टेस्ट मैचों में उनका खेलना मुश्किल हो जाए.’

डूल ने आगे कहा, ‘पर्थ में काफी गर्मी होती है, जहां बुमराह को ज्यादा से ज्यादा ओवर करने होंगे. उसके बाद एडिलेड में होने वाले पिंक बॉल टेस्ट में बुमराह का ज्यादा इस्तेमाल होगा और ब्रिसबेन में भी तेज गेंदबाजों को मदद मिलती है तो वहां भी टीम इंडिया बुमराह का इस्तेमाल करेगी. शुरुआती 2-3 मैचों में बुमराह का ज्यादा इस्तेमाल हुआ तो आखिरी दो मैचों में इस गेंदबाज को रेस्ट देना पड़ेगा जहां ऑस्ट्रेलियाई टीम फायदा उठा सकती है.’

Related Articles

Back to top button