ब्रेकिंग
Raipur Crime News: सूने मकानों को निशाना बनाने वाले चोर गिरोह का पर्दाफाश, 7 लाख के जेवरात के साथ 3 ... Bastar Dussehra 2026: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने बस्तर में की शिरकत, आदिवासियों से जल-जंगल बचाने क... CM Vishnu Deo Sai on Congress: सीएम विष्णु देव साय का कांग्रेस पर हमला, बोले- आदिवासियों को सिर्फ वो... Power Plant Coal Supply: देश में ऊर्जा संकट से निपटने के लिए रेलवे की रफ्तार तेज, कोयला लदान में भार... Chirmiri Road Accident: बड़ा बाजार में अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिरी बोलेरो, कई लोग घायल; अस्पता... Chhindwara News: आजीविका मिशन ने बदली ग्रामीण महिलाओं की किस्मत, समता समन्वयक दीपिका और देवी बनीं आत... Jabalpur News: नगर निगम स्कूल के गरीब बच्चों ने भरी उड़ान, 85% से ज्यादा अंक लाने पर मिला फ्री हवाई ... MP Weather Update: मध्य प्रदेश में बदला मौसम का मिजाज, इन जिलों में बारिश और आंधी का अलर्ट; पचमढ़ी म... Sheopur News: जयपुर की रंजिश ने लिया खूनी रूप, मौत के बाद श्योपुर-सवाई माधोपुर हाईवे पर शव रखकर प्रद... Bhopal Road Accident: एयरपोर्ट रोड पर बड़ा हादसा, अनियंत्रित होकर 20 फीट नीचे सर्विस लेन पर गिरा तेज...
मनोरंजन

सलमान के बाद शाहरुख खान को भी मिली धमकी, मांगे 50 लाख रुपए, हिरासत में रायपुर का फैजान

बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान को जान से मारने की धमकी मिली है. एक ओर जहां सलमान खान को लॉरेंस बिश्नोई की तरफ से लगातार धमकाया जा रहा है, दूसरी ओर अब शाहरुख खान को भी धमकी मिली है. सूत्रों के मुताबिक, फैजान नाम के शख्स ने धमकी भरा कॉल किया था, जो रायपुर का रहने वाला बताया जा रहा है. इसी बीच क्राइम ब्रांच ने फैजान नाम के शख्स को हिरासत में ले लिया गया है.

जिस फैजान नाम के शख्स ने शाहरुख खान को जान से मारने की धमकी दी है, जब उसका कॉल ट्रेस किया गया, तो वो रायपुर का निकला. क्राइम ब्रांच ने फैजान को हिरासत में ले लिया गया है. साथ ही आरोपी पर भारतीय न्याय संहिता की 308(4) और 351(3)(4) धारा लगाई गई है.हालांकि, यह पहली बार नहीं है. साल 2023 में ‘पठान’ और ‘जवान’ की सफलता के बाद भी उन्हें जान से मारने की धमकी मिल चुकी है, जिसके बाद सुरक्षा बढ़ा दी गई थी.

शाहरुख खान को मिली धमकी

लॉरेंस बिश्नोई के नाम से सलमान खान को लगातार धमकियां मिल रही हैं. इसी बीच शाहरुख खान को फैजान नाम के शख्स ने जान से मारने की धमकी दी है. यूं तो पुलिस उसकी तलाश में रायपुर रवाना हो चुकी है. जानकारी के मुताबिक, बांद्रा पुलिस स्टेशन में ही धमकी भरा कॉल किया गया था. इस दौरान 50 लाख रुपये की मांग की गई.

वहीं, जब 50 लाख रुपये देने से इनकार किया गया, तो उसने शाहरुख खान को जान से मारने की धमकी दी. 5 नवंबर को इस मामले में FIR दर्ज की गई है. पुलिस के मुताबिक, धमकी देने वाले शख्स ने फोन पर कहा कि: बैंड स्टैंड वाले शाहरुख खान को मार दूंगा. साथ ही जब उससे उसका नाम पूछा गया तो बोला वो सब मेरे लिए मैटर नहीं करता, मेरा नाम हिन्दुस्तानी है. दरअसल शाहरुख खान का घर ‘मन्नत’ मुंबई के बांद्रा बैंडस्टैंड इलाके में है. दरअसल मुंबई पुलिस के जवान को पुलिस स्टेशन के लैंडलाइन नंबर पर 5 नवंबर को कॉल आया था.

शाहरुख खान की बढ़ाई गई सुरक्षा

इस मामले को मुंबई पुलिस गंभीरता से ले रही है. फिलहाल पैसों की मांग के अलावा कोई और भी डिमांड की गई है या नहीं, यह नहीं पता चल पाया है. हालांकि, शाहरुख खान के पास इस वक्त Y प्लस सिक्योरिटी है. साथ ही उनका अपना बॉडीगार्ड भी है, जो हर वक्त शाहरुख खान के साथ साये की तरह रहता है.

Related Articles

Back to top button