ब्रेकिंग
मध्य प्रदेश के 75 हजार शिक्षकों के प्रमोशन के लिए सुप्रीम कोर्ट पहुंची सरकार, TET समकक्ष मान्यता हेत... भोपाल: बारिश से मिट्टी बहने पर नाले तक पहुँचा नवजात का शव, खजूरी सड़क पुलिस ने किया खुलासा रतलाम के सिंदुरकिया हत्याकांड का सनसनीखेज पर्दाफाश: 6 महीने पुरानी रंजिश में दोस्त ने चाकू से किए 14... ग्वालियर में कांवड़ यात्रा के दौरान बड़ा विवाद! कार टकराने के बाद दो पक्षों में चले लाठी-सरिए, एक दर... आवारा कुत्तों और डॉग बाइट पर MP हाईकोर्ट सख्त: सरकार ने पेश की स्टेटस रिपोर्ट, 14 अगस्त को अगली सुनव... 12 अगस्त को सूर्यग्रहण पर छाया संशय! ज्योतिष आचार्य ने बताया— क्या हरियाली अमावस्या की पूजा-पाठ पर ल... छिंदवाड़ा से CM मोहन यादव करेंगे 'मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान 2026' का आगाज़, जनवरी 2027 तक लगेंगे... मध्य प्रदेश हाईकोर्ट का ऐतिहासिक आदेश: FSL की 20% DNA रिपोर्ट्स की होगी रैंडम जांच, कट-पेस्ट की सफाई... भारतीय वायु सेना में स्क्वाड्रन लीडर भावना कंठ ने रचा नया इतिहास, FCL कोर्स पूरा करने वाली पहली महिल... हरिद्वार बनाम देवघर कांवड़ यात्रा: क्यों होती है दोनों की तुलना? समझें सामाजिक, भौगोलिक और प्रशासनिक...
व्यापार

अब लोन पर शॉपिंग भी कर रहे लोग, छठ से पहले बन गया ये रिकॉर्ड

दिवाली और छठ ऐसे दो बड़े त्योहार हैं, जिसमें देश की सबसे ज्यादा आबादी वाले दो राज्य यानी उत्तर प्रदेश और बिहार के लोग जमकर शॉपिंग करते हैं. इसलिए इन दोनों ही त्योहार को इकोनॉमी के लिए भी बड़ा शुभ माना जाता है, लेकिन अब बाजार में एक नया ट्रेंड देखने को मिल रहा है. लोग लोन लेकर या क्रेडिट पर शॉपिंग कर रहे हैं. इसमें एक नया रिकॉर्ड बन गया है.

इस दीवाली जहां 31 अक्तूबर और 1 नवंबर को मनाई गई. वहीं छठ का त्योहार भी 5 नवंबर से शुरू होकर 8 नवंबर तक चलने वाला है. जबकि इन त्योहारों के लिए लोगों ने शॉपिंग दशहरे के मौके पर ही शुरू कर दी थी और इस बार इसी शॉपिंग में क्रेडिट या लोन पर खरीदारी का नया रिकॉर्ड बना है.

लोन पर खरीदारी हुई दोगुनी

गोक्विक नेटवर्क की एक रिपोर्ट के मुताबिक इस साल त्योहारों पर होने वाली ऑनलाइन शॉपिंग में क्रेडिट या लोन पर होने वाली खरीदारी पिछले साल के मुकाबले दोगुनी हो गई है. पिछले साल ये 3.49 प्रतिशत थी, जो इस साल बढ़कर 6.9 प्रतिशत तक हो गई है.

इसके दो मायने हैं, एक तो लोग अब अपने शौक या जरूरतों को लोन या क्रेडिट से पूरा कर रहे हैं. दूसरा ये इकोनॉमी में कंज्यूमर सेंटीमेंट में सुधार को भी दिखाता है. दिवाली और छठ से पहले इस साल प्रीपेड यानी पहले से पेमेंट करके ऑर्डर मंगाने के मामले में सालाना आधार पर 13 प्रतिशत की ग्रोथ देखी गई है.

इस साल कैश ऑन डिलीवरी के ऑर्डर्स में 8 प्रतिशत की गिरावट देखी गई है. इसकी एक वजह ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म्स का अपने पेमेंट और रिफंड सिस्टम को बेहतर बनाना भी है.

क्रेडिट पर शॉपिंग करने के ऑप्शन

आज की तारीख में क्रेडिट और लोन पर शॉपिंग करना आसान भी हुआ है. ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर लोगों को ‘बाय नाऊ पे लेटर’ का विकल्प मिलता है. वहीं कई डिजिटल पेमेंट प्लेटफॉर्म अर्ली सैलरी, क्रेडिट लाइन जैसे अन्य ऑप्शन भी देते हैं. वहीं लोग अब क्रेडिट कार्ड और डेबिट कार्ड पर ईएमआई के ऑप्शन से भी खरीदारी करना प्रिफर करते हैं.

Related Articles

Back to top button