ब्रेकिंग
Police Action Chhindwara: सीसीटीवी फुटेज की मदद से तीन शातिर लुटेरे गिरफ्तार, 43 हजार रुपये बरामद Malva Nritya Mahotsav 2026: सेमी-क्लासिकल डांस में चमकी सौम्या, मिला प्रतिष्ठित 'मालवा नृत्य महोत्सव... STF Action in Bhopal: बौद्ध धर्म प्रचार के नाम पर फर्जी पासपोर्ट बनवाने का मामला, 70 संदिग्ध चिन्हित Municipal Corporation Sagar: एमआईसी के प्रस्तावों को लंबित रखने का आरोप, आयुक्त के कार्यप्रणाली के ख... Ramleela Chhindwara 2026: छोटी बाजार में सजी भगवान राम की लीला, कोरोना काल में भी नहीं रुका था मंचन ... Congress Protest Bhopal: चुनाव आयोग के बाहर कांग्रेस नेताओं का हंगामा, पूरे प्रदेश में आंदोलन का ऐला... Madhya Pradesh Politics: पटवारी बोले- 'जब प्रदेश के पटवारी ही सरकार की नहीं सुनते, तो सरकार खटारा है... Delhi Building Accident: नई बनी इमारत ढहने से हड़कंप, राहत और बचाव कार्य जारी, घायलों को अस्पताल में... Coal India PME Update: कोलकर्मियों की हर साल होगी स्वास्थ्य जांच? प्रस्तावित नई व्यवस्था के खिलाफ मु... Muslim Personal Law: नाबालिग बेटी की कस्टडी मामले में हाईकोर्ट का निर्देश, बच्चे का कल्याण सबसे सर्व...
उत्तरप्रदेश

आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर भीषण सड़क हादसा, बस-डंपर में जोरदार टक्कर, 5 लोगों की मौत

उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद में भीषण सड़क हादसा हो गया. आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर एक टूरिस्ट बस एक डंपर से टकरा गई. इस हादसे में पांच लोगों की मौत हो गई. बस में सवार लोग मथुरा से मुंडन संस्कार कर लौट रहे थे. यह हादसा नसीरपुर के पास हुआ है. इस हादसे में छह लोग घायल भी हैं.

यात्रियों ने आशंका जताई है कि बस चलाते वक्त संभवत: ड्राइवर को झपकी आ गई. इसी वजह से बस अनियंत्रित हो गई और हादसे की शिकार हो गई. हादसे की सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस की एक टीम पहुंची है. घायलों को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है. मौके पर एसपी ग्रामीण और सीओ भी पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया.

बस में 20 लोग सवार थे, 5 की मौत

लखनऊ के मोहद्दीनपुर निवासी संदीप अपने चार वर्षीय बेटे सिद्धार्थ का मुंडन कराने मथुरा गए थे. उनके साथ परिवार और रिश्तेदारों सहित बस में करीब 20 लोग सवार थे. वापस लौटते वक्त यह दर्दनाक हादसा हुआ.हादसे में संदीप की पत्नी नीतू (42), बेटी लवशिखा (13), और नैतिक (15) पुत्र सज्जन की मौके पर ही मौत हो गई. वहीं, इलाज के दौरान 2 अन्य लोगों की भी मौत हो गई.

मौके पर पुलिस पहुंची

हादसे में घायल लोगों में गीता (42), रितिक (12), कार्तिक (9), प्रांशु (13), संजीवन (43), सुशील कुमार (30), शशि देवी (44), चमचम (4), सावित्री देवी (41), आरोही (1.5), रिया (16), पूनम (29), फूलमती (40), सारिका (13) और रूबी (29) शामिल हैं. सभी घायलों का इलाज चल रहा है.हादसे के बाद एक्सप्रेसवे पर अफरातफरी मच गई. राहगीरों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी और घायलों की मदद की. पुलिस ने मृतकों के शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है.

बस का अगला हिस्सा बुरी तरह से क्षतिग्रस्त

एक अधिकारी ने बताया कि हादसे के कारणों की जांच की जाएगी. क्या ड्राइवर को बस चलाते वक्त झपकी आई या वाहन में कोई तकनीकी गड़बड़ी थी, इस बात की जांच की जाएगी. मृतकों के परिजन को सूचना भेज दी गई है. घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया है. बस का अगला हिस्सा बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया है. बस को हाईवे से हटाने की कोशिश की जा रही है.

Related Articles

Back to top button