ब्रेकिंग
क्या भारत में नागरिकों को हासिल है पूरी आजादी? जानिए संविधान प्रदत्त 11 अधिकारों के साथ जुड़ी अहम का... क्या NDA में होगा बड़ा विस्तार? परिसीमन और महिला आरक्षण बिल के बीच DMK, NCP और अकाली दल के साथ आने क... महाराष्ट्र के सांगली में बड़ा हादसा: रेणावी घाट में दो ST बसों की आमने-सामने भीषण टक्कर स्वतंत्रता दिवस 2026: दिल्ली मेट्रो की विशेष व्यवस्था, लाल किला और जामा मस्जिद के लिए सुबह 4 बजे से ... अयोध्या पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, महंत परमहंस रामचंद्र दास के स्मृति समारोह में हुए शामिल 80वें स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का राष्ट्र के नाम संबोधन, देशवासि... PM मोदी और विदेश नीति पर टिप्पणी से गरमाई सियासत: राजनाथ सिंह और एकनाथ शिंदे ने राहुल गांधी को घेरा,... CJI सूर्य कांत विवाद के बाद सुर्खियों में NALSAR यूनिवर्सिटी, BCI ने वापस लिया निलंबन फैसला 4,200 करोड़ के लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे निर्माण में भ्रष्टाचार का आरोप, हाईकोर्ट ने मांगा जवाब 15 अगस्त को देश मनाएगा 80वां स्वतंत्रता दिवस, लाल किले पर समारोह के दौरान मौसम पर टिकीं निगाहें
देश

पश्चिम बंगाल के कोलकाता में ट्रेन हादसा, सिकंदराबाद-शालीमार एक्सप्रेस के चार डिब्बे पटरी से उतरे, कई यात्री घायल

पश्चिम बंगाल के कोलकाता के नालपुर में आज सुबह रेल हादसा हुआ है. सिकंदराबाद से शालीमार आ रही एक्सप्रेस ट्रेन के चार डिब्बे पटरी से उतर गए. इस हादसे में कुछ यात्री जख्मी हुए हैं. सूचना मिलते ही रेलवे के अधिकारी और बचाव टीम पहुंची है. यह हादसा सुबह पौने छह बजे के करीब हुआ है.

यह ट्रेन हादसा हावड़ा-खड़गपुर रेल मार्ग पर हुआ है. हादसे में जो चार कोच पटरी से उतरे हैं, उसमें से एक पार्सल वैन भी शामिल है. हादसे के बाद मौके पर अफरातफरी का माहौल है. यात्रियों के मुताबिक, ट्रेन की स्पीड सामान्य से कम ही थी. अचानक ही तेज झटका महसूस हुआ. सीट के ऊपर रखे सामान नीचे गिर गए. ट्रेन को ड्राइवर ने तत्काल रोक दिया. कुछ यात्री ट्रेन से नीचे उतरे तो देखा कि चार कोच पटरी से उतर गए हैं.

हादसे वाली जगह पर रेलवे के अधिकारी पहुंचे

एक अधिकारी ने बताया कि 22850 सिकंदराबाद-शालीमार एक्सप्रेसट्रेन से सभी यात्रियों को सुरक्षित नीचे उतार लिया गया है. इस हादसे में कुछ यात्रियों को हल्की चोटें आई हैं. उन्हें अस्पताल में इलाज के लिए भेजा गया है. जो डिब्बे पटरी से उतरे हैं, उन्हें भी कुछ खास नुकसान नहीं पहुंचा है.मौके पर रेलवे सुरक्षा बल और स्थानीय पुलिस भी पहुंची है. बचाव कार्य जारी है. हादसे के संबंध में यात्रियों से भी जानकारी ली जा रही है.

अधिकारियों के मुताबिक, इस हादसे की जांच की जाएगी. क्या ट्रेन की पटरी में कोई समस्या थी या ड्राइवर के किसी चूक से ये हादसा हुआ, इस बात की जांच की जाएगी. यह भी पता लगाया जा रहा है कि ट्रेन में कोई तकनीकी खामी तो नहीं थी. ट्रेन में सफर कर रहे यात्रियों के लिए वैकल्पिक व्यवस्था पर भी विचार किया जा रहा है.

ट्रेनों की आवाजाही बाधित

इस हादसे के बाद हावड़ा-खड़गपुर रेल मार्ग पर ट्रेनों की आवाजाही को रोक दिया गया है. एक अधिकारी ने बताया कि जब तक ट्रेन की बोगियों को वापस पटरी पर नहीं लाया जाता, तबतक इस रूट से गुजरने वाली ट्रेनों को दूसरे रूट पर डायवर्ट कर दिया गया है. जल्द ही इस रूट से भी ट्रेनों का परिचालन शुरू हो जाएगा.

Related Articles

Back to top button