ब्रेकिंग
National News: रोजगार मेले में बोले पीएम नरेंद्र मोदी— 'नागरिक देवो भव:' के भाव से काम करें नवचयनित ... Delhi Police Action: केशवपुरम और स्वरूप नगर में सनसनीखेज वारदातें, दुष्कर्म और हत्या के मामलों में आ... Delhi Fire Accident: मोतीनगर में मकान में लगी भीषण आग, एलपीजी सिलेंडर फटने से एक शख्स की मौत Bahadurgarh News: घंटों लाइन में खड़े रहने को मजबूर लोग, आधार अपडेशन के लिए टोकन सिस्टम लागू करने की... Punjab Singer R Nait: कमालपुर में हुई थी शूटिंग, हथियारों वाला वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने शुर... Kaithal Police Action: दुष्कर्म मामले में समझौते का खेल बेनकाब, कोर्ट परिसर में पैसे लेने वाले आरोपी... GT Road Gannaur Crime News: सीसीटीवी में कैद हुआ भीषण सड़क हादसा, पुलिस आरोपी ट्रक चालक की तलाश में ... Haryana Teacher Achieves Success in Swimming: शिक्षा के बाद अब खेल जगत में चमका मंजू दहिया का नाम, द... Disha Salian Case: 'मातोश्री' पहुंचे दिशा सालियान के पिता; आदित्य ठाकरे से मांगी बिना शर्त माफी और 5... Etawah Crime News: जमीन बेचने के बाद रहस्यमय परिस्थितियों में मिला शख्स का शव, पत्नी ने लगाया हत्या ...
उत्तरप्रदेश

अखिलेश यादव की हरकतें बंदरों जैसी, पर्यटन मंत्री ने सपा मुखिया पर किया तंज

उत्तर प्रदेश के आगरा जिले के प्रभारी और पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह ने शुक्रवार को पर्यटन प्रोत्साहन के लिए 9.50 करोड़ रुपए की योजनाओं का लोकार्पण किया. इस दौरान जब उनसे ताजमहल पर बंदरों के आतंक और सपा प्रमुख अखिलेश यादव के इस मुद्दे पर की गई टिप्पणी पर सवाल किया गया, तो उन्होंने हैरान कर देने वाला जवाब दिया. पर्यटन मंत्री ने कहा कि अखिलेश यादव को बंदरों से डर लगता है.

दरअसल पर्यटन मंत्री से जब पूछा गया कि ताजमहल पर बंदरों का आतंक है और आए दिन वह पर्यटकों पर हमले करते रहते हैं. वहीं इस मुद्दे को लेकर सपा मुखिया अखिलेश यादव ने एक्स पर सवाल उठाए हैं. इन सवालों का जवाब देते हुए पर्यटन मंत्री ने चुटकी लेते हुए कहा कि अखिलेश यादव की कार्यशैली, आदत, सोच और हरकत बंदरों जैसी है. उन्होंने कहा कि अखिलेश यादव को बंदरों से डर लगता है.

इन योजनाओं का किया लोकार्पण

पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह पर्यटन सहभागिता योजना के तहत डबल ट्री हिल्टन होटल से चौपाटी तक 3.50 करोड़ रुपये से बनाई गई मॉडल रोड, इनर रिंग रोड पर 3.25 करोड़ से आगरा एंट्री गेट का निर्माण और रमाडा फ्लाइओवर पर 2.50 करोड़ से सौंदर्यीकरण और लाइटिंग कार्य का लोकार्पण किया. पर्यटन मंत्री ने कहा कि उनकी सरकार में आगरा महज 17 करोड़ पर्यटक आते थे, जबकि हमारी सरकार में आंकड़ा 70 करोड़ के पार पहुंच गया है. इसके साथ ही जयवीर सिंह ने यूपी उपचुनाव में सभी नौ सीटें जीतने का दावा किया.

एएसआई ने जताई आपत्ति

जयवीर सिंह ने बताया कि आगरा में पर्यटन की तमाम योजनाओं का काम तेजी से चल रहा है. इसके अलावा बाह और बटेश्वर और शौरीपुर में पर्यटन विकास को लेकर काम किए जा रहे हैं. आगरा किला के बंद लाइट एंड साउंड शो को लेकर मंत्री जयवीर सिंह ने कहा कि तैयारी पूरी हो चुकी हैं. बस स्क्रिप्ट को लेकर एएसआई ने आपत्ति लगाई है, जिसकी वजह से देरी हो रही है.

Related Articles

Back to top button