ब्रेकिंग
बापटला बीच पर मिला शिवलिंग पीठम और मूर्तियां; लहरों के साथ बहीं या जमीन से निकलीं? जांच में जुटा प्र... रीलबाजी की सनक पड़ी भारी: ग्वालियर में 3400 किस वाली कार का कटा चालान, मालिक से मौके पर साफ करवाए लि... वंदे मातरम् विवाद पर ओवैसी का बयान: 'संविधान की शुरुआत हम भारत के लोग से होती है', बीजेपी-कांग्रेस म... दिल्ली में ₹35 प्रति किलो बिकेगा प्याज: केंद्र सरकार ने चलाया 'कांदा एक्सप्रेस', NAFED और NCCF स्टोर... इस्लामाबाद के PIMS अस्पताल में भीषण आग: AC कंप्रेसर फटने से 15 नवजात बच्चों की जिंदा जलकर मौत, PM शह... दलबदल कानून की व्यावहारिक कमजोरी: लोकसभा में लटकीं अयोग्यता याचिकाएं; सुप्रीम कोर्ट के 3 महीने के नि... क्या भारत की राजनीति पलट देगी जेन जी? 38 करोड़ युवा वोटरों को साधने में जुटीं पार्टियां, जानें चुनाव... गृह मामलों की संसदीय स्थायी समिति की बैठक में हंगामा: पैलेट गन और लाठीचार्ज पर तकरार जर्जर स्कूलों पर सरकारों का बड़ा फैसला: राजस्थान में ₹12,500 करोड़ और UP में ₹604 करोड़ का बजट, जेन ... डूंगरपुर: सत्तु देवकी स्कूल में भरभराकर गिरी कमरे की छत, 120 बच्चे थे मौजूद; बंद कमरा होने से टला बड...
मनोरंजन

कान से सामने आया हिना खान का ग्लैमरस लुक

75वें कान फिल्म फेस्टिवल लगातार सुर्खियों में बना हुआ है। भारतीय मनोरंजन जगत से जुड़ी सभी अभिनेत्रियां रेड कार्पेट पर अपने ग्लैमरस अवतार दिखा रही हैं। वहीं, हिना खान भी अपने लुक्स से बॉलीवुड की हसीनाओं को टक्कर दे रही हैं। हाल ही में हिना खान का नया लुक सामने आया है, जिसमें वह बेहद खूबसूरत दिखाई दे रही हैं। हिना खान ने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपनी तस्वीरें शेयर की हैं। इन तस्वीरों में हिना आइस ब्लू कलर के हाई स्लिट गाउन में नजर आ रही हैं। हिना का चार्म और स्टाइल स्टेटमेंट किसी भी बॉलीवुड की हसीना से कम नहीं है। हिना की इन तस्वीरों पर फैंस और सेलेब्स दोनों ही कमेंट कर रहे हैं। गौहर खान ने लिखा, ‘किलिंग इट’, तो टीना दत्ता ने लिखा ‘दिस गर्ल इज ऑन फायर।’ वहीं, फैंस भी उनकी जमकर तारीफ कर रहे हैं। हिना ने इस साल कान फिल्म फेस्टिवल में अपनी आने वाली फिल्म ‘कंट्री ऑफ ब्लाइंड’ के पोस्टर को रिवील किया। वर्कफ्रंट की बात करें तो, हिना खान अदीब रईस की सीरीज ‘सेवन वन’ में एक पुलिस अधिकारी राधिका श्रॉफ की भूमिका निभाने वाली हैं।

Related Articles

Back to top button