ब्रेकिंग
Uttarakhand Minister News: कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने पति के खिलाफ दर्ज कराई FIR, वीडियो शेयर कर ज... Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर में नवविवाहिता की संदिग्ध हालात में मौत, मायके वालों ने ससुराल के दरवाज... Prahaar Movie Review: राजकुमार राव की फिल्म ‘प्रहार’ का रिव्यू, वकील उज्ज्वल निकम के किरदार में छा ग... Apple iPhone Duo Repair Cost: एप्पल का नया फोल्डेबल फोन खरीदना जितना महंगा, स्क्रीन रिपेयर कराना उसस... Papankusha Ekadashi 2026 Date: कब है पापांकुशा एकादशी? जानिए सही तिथि और शुभ मुहूर्त PM Modi Canada Visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दिसंबर में करेंगे कनाडा का दौरा, द्विपक्षीय संबंधों ... Mumbai Crime News: मुंबई के गोरेगांव में रोंगटे खड़े देने वाली घटना, 10 साल की नाबालिग ने 18 महीने क... Varanasi Sarnath Blast Case: वाराणसी के सारनाथ में अवैध पटाखा फैक्ट्री ब्लास्ट मामले में मुख्य आरोपी... Pakur Murder Case: झारखंड के पाकुड़ में करोड़ों की संपत्ति के लिए खौफनाक साजिश, सरकारी कर्मचारी के ज... Andhra Pradesh Crime News: विजयवाड़ा रेलवे स्टेशन पर 110 ग्राम MDMA ड्रग्स के साथ युवती गिरफ्तार, प्...
मध्यप्रदेश

इंदौर में यातायात के नियम तोड़ना पड़ेगा महंगा, नियम तोड़ते ही अगले चौराहा पर बनेगा चालान

इंदौर। मध्य प्रदेश के इंदौर जिले में अब यातायात के नियमों को तोड़ना वाहन चालकों को भारी पड़ सकता है, शहर में यातायात व्यवस्था को सुधारने और यातायात के नियमों का पालन करवाने के लिए आज कलेक्टर कार्यालय में हुई बैठक में अहम निर्णय लिए गए है,शहर की यातायात व्यवस्था को सुगम बनाने के लिए जल्द ही सख्त नियमों को लागू किया जाएगा,कलेक्टर आशीष सिंह की माने तो अब यातायात के नियमों को तोड़ने वालों के खिलाफ सख्त एक्शन लिया जाएगा।

व्यवस्था को इस तरह से लागू किया जाएगा की अगर कोई वाहन चालक पहले चौराहे पर सिंग्नल की अनदेखी करता है तो अगले चौराहे पर मौजूद पुलिसकर्मी उसको रोककर उसका चालान बनायेंगे। इस व्यवस्था से त्वरित कार्रवाई भी होगी और वाहन चालक यातायात के नियमों को गंभीरता से भी लेंगे,कलेक्टर आशीष सिंह के मुताबिक़ फिलहाल ऑनलाइन चालान की जो व्यवस्था बनी हुई है उसे लोग गंभीरता से नहीं ले रहे है जिसकी वजह से अब सख्ती की जाएगी..अब देखना होगा की जिला प्रशासन के द्वारा शुरू किये जा रहे इस नए प्रयोग से शहर की यातायात व्यवस्था में कितना सुधार होता है।

Related Articles

Back to top button