ब्रेकिंग
₹200 जुर्माने वाले मामले में 12 साल की देरी: मंडी कोर्ट ने पुलिस का चालान किया खारिज, आरोपी बरी कानपुर के नत्थापुरवा गांव में गिरा 4-सीटर ट्विन-इंजन विमान; ट्रेनर सचिन भाटिया और ट्रेनी अभिषेक की म... राहुल गांधी के दबाव में बैकफुट पर मोदी सरकार? कांग्रेस जनता के बीच ले जाएगी ये 5 बड़े मुद्दे, प्रचार... धमतरी: 10 साल से बिस्तर पर जिंदगी काट रहे शशिकांत ने मांगी इच्छामृत्यु; हमले की CBI जांच और इलाज की ... उत्तर प्रदेश सर्किल रेट लिस्ट 2026: 9 साल बाद बदलने जा रहे हैं प्रॉपर्टी के सरकारी रेट, जेवर एयरपोर्... झारखंड हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: असिस्टेंट पब्लिक प्रॉसिक्यूटर परीक्षा पर रोक से इनकार, सरकार से 2 हफ्... गोरखपुर में पति-पत्नी के झगड़े से 1000 घरों की बिजली गुल: गुस्से में 11 KV हाईटेंशन तार पर फेंके कपड... कोटा में फिर NEET छात्रा ने की खुदकुशी: फ्लैट में फंदे से लटकी मिली खुशबू पटेल, छतरपुर से आकर कर रही... अंकित बालियान मर्डर केस में बड़ा खुलासा: सोनीपत में मिल रही थी रंगदारी व जान से मारने की धमकी, 7 मही... 'पढ़ेगा इंडिया' के दावों की खुली पोल: प्रतापगढ़ में पेड़ के तने के सहारे नाला पार करने को मजबूर मासू...
मध्यप्रदेश

CM मोहन आज बुधनी में भरेंगे हुंकार… इंदौर में 1.29 करोड़ लाड़ली बहनों को अंतरित करेंगे राशि

भोपाल : मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव आज बुधनी विधानसभा क्षेत्र में भारतीय जनता पार्टी प्रत्याशी के समर्थन में चुनाव प्रचार करेंगे। इसके अलावा वे इंदौर से लाड़ली बहना योजना के हितग्राहियों के खाते में एक हजार 573 करोड़ रुपए की राशि का सिंगल क्लिक से अंतरण करेंगे। दोपहर को डॉ यादव बुधनी विधानसभा के ग्राम सतराना रेहटी और लाड़कुई में जनसभा को संबोधित करेंगे। इसके बाद वे 1.29 करोड़ लाड़ली बहनों के खाते में नवंबर महीने की किश्त के रूप में 1250 रूपये के मान से जमा करेंगे। इसके साथ सिलेंडर रीफिल के लिए 26 लाख बहनों को 55 करोड़ रूपये अंतरित करेंगे। सामाजिक सुरक्षा पेंशन हितग्राहियों के खातों में 333 करोड़ रूपये का भी इस दौरान अंतरण होगा।

मुख्यमंत्री डॉ यादव इंदौर जिले के 155 दिव्यांगजनों को मोटोराइज्ड ट्रॉयसाइकल, नि:शक्त शिक्षा प्रोत्साहन योजना के अंतर्गत 81 छात्र/छात्राओं को लेपटॉप, छह दंपत्तियों को मुख्यमंत्री नि:शक्त विवाह प्रोत्साहन योजना के अंतर्गत आर्थिक सहायता, 130 दिव्यांग वृद्धजनों को डिजीटल श्रवण यंत्र, 99 दिव्यांगजनों को व्हीलचेयर, बैसाखी और कैलीपर्स प्रदान करेंगे। साथ ही सशक्त पोटर्ल के माध्यम से निजी क्षेत्र की कम्पनियों में चयनित 5 दिव्यांगजनों को नियुक्ति-पत्र भी सौंपेंगे। डॉ यादव की उपस्थिति में पांच हजार से अधिक बालिकाओं द्वारा तलवार चलाने के वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाने का कार्यक्रम भी होगा।

Related Articles

Back to top button