ब्रेकिंग
महाराष्ट्र में FDA की बड़ी कार्रवाई: बीड में 1.94 करोड़ का 1.19 लाख kg मिलावटी खाद्य तेल जब्त, 5 फैक... संबलपुर में 'हर घर तिरंगा' यात्रा की धूम: धर्मेंद्र प्रधान संग सड़क पर उतरे हजारों लोग, देशभक्ति के ... PM मोदी ने की CWG 2026 पदक विजेताओं की अगवानी: 7 LKM में खिलाड़ियों से मुलाकात, दिया "जो खेलेगा, वो ... मुंबई में FDA की बड़ी कार्रवाई का होटल कारोबारियों ने किया समर्थन: बोले— 'ग्राहकों की सेहत से समझौता... दिल्ली विधानसभा के मानसून सत्र का दूसरा दिन आज, CAG रिपोर्ट और नए विधेयकों पर हंगामे के आसार सिद्धार्थनगर में सीएम योगी आदित्यनाथ ने ₹311 करोड़ की 107 विकास परियोजनाओं का किया लोकार्पण व शिलान्... सीएजी रिपोर्ट केजरीवाल सरकार के भ्रष्टाचार का लिखित दस्तावेज, मंत्री प्रवेश साहिब सिंह ने बोला तीखा ... प्रयागराज में राहुल गांधी की 'छात्रों की गूंज' सभा, केंद्र सरकार, पीएम मोदी और अमित शाह पर बोला तीखा... पूर्णिया में कोहराम: दो हादसों में 5 बच्चों की डूबने से मौत, कसबा में 3 सगे भाई और बायसी में 2 चचेरी... हवा में 300 फीट नीचे गिरी एयर इंडिया की फुकेट-दिल्ली फ्लाइट: पायलटों पर DGCA का एक्शन, साइकोएक्टिव ट...
विदेश

मां की कब्र पर क्यों सोता है 8 साल का जीन यूसुफ? दिल दहला देने वाली है गाजा की ये कहानी

हमास और इजराइल के बीच जारी संघर्ष को एक साल से भी अधिक का समय हो चुका है, लेकिन फिलहाल शांति की कोई उम्मीद नजर नहीं आ रही है. इस संघर्ष ने आम लोगों की जिंदगी पर गहरा असर डाला है. बुनियादी सुविधाओं की कमी और संपत्ति का नुकसान तो है ही, साथ ही जिंदगी की सबसे जरूरी चीजें भी उनसे छिन गई हैं. गाजा के एक छोटे से लड़के, आठ साल के जीन यूसूफ की कहानी इस दुख की असली तस्वीर पेश करती है. जीन अपनी मां से बहुत प्यार करते थे, लेकिन पिछले महीने एक इजराइली हमले में उनकी मां की मौत हो गई. अब हर रात जैन अपनी मां की कब्र पर सोते हैं. वे कहते हैं, “मैं अपनी मां को गले लगाना चाहता हूं. जब मैं उनकी कब्र पर सोता हूं और उसे चूमता हूं, तो मेरा दिल रुक जाता है. मुझे लगता है कि मेरी मां मेरे दिल में आ जाती है.”

जीन के पास अपनी मां के खोने का गहरा दर्द है, लेकिन उसका यह तरीका है जिससे वह अपनी मां के करीब महसूस करता है. जीन कहते कि वह बड़ा होकर डॉक्टर बनेंगे ताकि वो अपनी मां को ठीक कर सके, क्योंकि उसकी मां बीमारी से बहुत परेशान थी. लेकिन अब युद्ध ने उसकी जिदंगी को ऐसे पलट दिया कि वह अपने घर, अपनी मां और अपने बचपन की यादों से दूर हो गए.

मां गुस्सा मत हो, मैं तुमसे बहुत प्यार करता हूं- जीन

जीन का सपना है कि वह एक दिन अपने पुराने घर लौट सके, जहां उसकी मां की यादें हैं. वह उन जगहों को फिर से देखना चाहता है जहां उसकी मां खाना बनाती थी, उसे देखती थी, और उसकी देखभाल करती थी. उनके पिता बताते हैं कि उनके बेटे ने अपनी मां की दो तस्वीरें अपने फोन पर सहेज रखी हैं. वह अक्सर फोन उठाकर उससे बात करने का नाटक करता है और कहता है, “मां गुस्सा मत हो, मैं तुमसे बहुत प्यार करता हूं.” फिर वह उसकी मुस्कुराती हुई तस्वीर देखकर कुछ पल के लिए शांति महसूस करते हैं.

क्या हालात है बच्चों की ?

गाजा के स्वास्थ्य अधिकारियों के मुताबिक पिछले एक साल में 35,000 से ज़्यादा बच्चे अपने माता-पिता को खो चुके हैं. इन बच्चों की जिंदगी में न केवल दर्द है, बल्कि एक अनिश्चित भविष्य का डर भी है. जीन जैसे बच्चे अपनी मासूमियत और खुशियों को छोड़कर, इस युद्ध के बीच सिर्फ अपने खोए हुए रिश्तों के साथ जी रहे हैं.

जीन के पिता पहले एक शेफ के रूप में काम करते थे, लेकिन अब उनका परिवार तंबू में रह रहा है. उनका घर युद्ध में नष्ट हो गया और अब वे मध्य गाजा के देयर अल बलाह में रहते हैं, जो एक कब्रिस्तान के पास है. सर्दियों की शुरुआत ने उनकी स्थिति और भी कठिन बना दी है. जीन के पास अब सर्दी से बचने के लिए ढंग के कपड़े नहीं हैं. उसके पिता कहते हैं, “जब मेरा बेटा मुझसे कपड़े मांगता है, तो मैं क्या करूं? वह अब बड़ा हो गया है, उसके पास नए कपड़े नहीं हैं.”

Related Articles

Back to top button