ब्रेकिंग
Haryana PGT Seniority List Revised: हरियाणा में दिव्यांग श्रेणी के 19 पीजीटी शिक्षकों की वरिष्ठता सू... Haryana Road Safety Initiative: हरियाणा में सड़क किनारे खड़े अनुपयोगी बिजली खंभों को हटाने का अभियान... HPSC HCS Final Result 2026: हरियाणा सिविल सेवा परीक्षा का फाइनल रिजल्ट जारी, अभिषेक सरोहा ने किया टॉ... बेटी से छेड़खानी करने वाले का हाथ काटने वाले को 2 लाख का इनाम देंगे सांसद पप्पू यादव Kasganj Crime News: कासगंज में डेढ़ माह के मासूम बच्चे की खरीद-फरोख्त का खुलासा, मां समेत पांच आरोपी... Shiva Sharma Murder Case: लखनऊ में शिवा हत्याकांड की मुख्य आरोपी श्रद्धा दुबे कर सकती है सरेंडर, पुल... कुरुक्षेत्र के पास जम्मू-कश्मीर जा रही बस पर पथराव, सीएम उमर अब्दुल्ला ने जताई नाराजगी साधारण परिवार की बेटी से कैसे अंडरवर्ल्ड और माफिया के संपर्क में आई श्रद्धा दुबे? जानिए पूरी क्राइम ... आंध्र प्रदेश में राष्ट्रपति शासन लगाने की मांग, जगन ने नायडू सरकार पर लगाया ‘जंगल राज’ का आरोप ग्वालियर सड़क हादसे पर सीएम मोहन यादव का कड़ा एक्शन, सीएसपी हटाए गए और 3 थाना प्रभारियों समेत 8 पुलि...
मध्यप्रदेश

इंदौर: ICU में पत्नी की टूट रही थी सांस… वहीं पति भी था भर्ती, मांग में सिंदूर भर कर दी अंतिम विदाई; रुला देगी कहानी

देशभर में ब्रेन डेड की घटनाएं तेज सी बढ़ रही हैं. ब्रेन डेड की स्थित में अंग दान करके एक से ज्यादा लोगों की जिंदगी को बचाया जा सकता है. ऐसा ही एक ताजा मामला मध्य प्रदेश के इंदौर जिले से सामने आया है. यहां एक पति ने पत्नी के ब्रेन डेड होने के बाद उसके अंग डोनेट कर दिए. इतना ही नहीं अंग दान करने से पहले पति ने पत्नी की मांग में सिंदूर भर के अपनी ओर से आखिरी विदाई दी. इससे पहले भी इंदौर में कई लोगों को अंग डोनेट होने के बाद नई जिंदगी मिल चुकी है.

शाजापुर में रहने वाले भूपेंद्र और उनकी पत्नी मनीषा का पिछले दिनों एक एक्सीडेंट हो गया था. इस एक्सीडेंट में पति-पत्नी दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए थे. वहीं, इलाज के दौरान डॉक्टरों ने पत्नी मनीषा को ब्रेन डेड घोषित कर दिया. जिस दौरान डॉक्टरों ने मनीषा को ब्रेन डेड घोषित किया उस समय पति भूपेंद्र का भी अस्पताल में इलाज चल रहा था. ब्रेन डेड की जानकारी होते ही पूरे परिवार में सन्नाटा पसर गया.

पति ने मांग में सिंदूर भर के दी विदाई

परिवार ने हिम्मत बांधते हुए मनीषा के अंग दान करने का निर्णय लिया और उन्होंने इस संबंध में इंदौर की अंगदान समिति के जीतू बागवानी और अन्य लोगों से संपर्क किया. इसके बाद जरूरतमंद लोगों तक अंग पहुंचने की व्यवस्था की गई. वहीं, इस दौरान पति ने पत्नी की मांग में सिंदूर भर के और बिंदी लगाकर नम आंखों से विदाई दी. यह नजारा देखते ही अस्पताल में मौजूद सभी लोग काफी भावुक हो गए.

मौत के बाद दिया कई लोगों को जीवनदान

ग्रीन कॉरिडोर बनाकर मनीषा की किडनी दो लोगों को डोनेट की गई है. वहीं आंखें एक व्यक्ति को डोनेट की गई है. इंदौर में ऐसा पहली बार नहीं हुआ है. इससे पहले भी अंग दान करके इंदौर में कई लोगों की जान बची है. मनीषा मौत के बाद भी कई लोगों को जीवनदान दे गई हैं.

Related Articles

Back to top button