ब्रेकिंग
Haryana PGT Seniority List Revised: हरियाणा में दिव्यांग श्रेणी के 19 पीजीटी शिक्षकों की वरिष्ठता सू... Haryana Road Safety Initiative: हरियाणा में सड़क किनारे खड़े अनुपयोगी बिजली खंभों को हटाने का अभियान... HPSC HCS Final Result 2026: हरियाणा सिविल सेवा परीक्षा का फाइनल रिजल्ट जारी, अभिषेक सरोहा ने किया टॉ... बेटी से छेड़खानी करने वाले का हाथ काटने वाले को 2 लाख का इनाम देंगे सांसद पप्पू यादव Kasganj Crime News: कासगंज में डेढ़ माह के मासूम बच्चे की खरीद-फरोख्त का खुलासा, मां समेत पांच आरोपी... Shiva Sharma Murder Case: लखनऊ में शिवा हत्याकांड की मुख्य आरोपी श्रद्धा दुबे कर सकती है सरेंडर, पुल... कुरुक्षेत्र के पास जम्मू-कश्मीर जा रही बस पर पथराव, सीएम उमर अब्दुल्ला ने जताई नाराजगी साधारण परिवार की बेटी से कैसे अंडरवर्ल्ड और माफिया के संपर्क में आई श्रद्धा दुबे? जानिए पूरी क्राइम ... आंध्र प्रदेश में राष्ट्रपति शासन लगाने की मांग, जगन ने नायडू सरकार पर लगाया ‘जंगल राज’ का आरोप ग्वालियर सड़क हादसे पर सीएम मोहन यादव का कड़ा एक्शन, सीएसपी हटाए गए और 3 थाना प्रभारियों समेत 8 पुलि...
राजस्थान

किसान की हत्या से जैसलमेर में बवाल, गांव बना छावनी, 500 पुलिसवाले तैनात… धरना खत्म कराने के लिए छोड़े आंसू गैस के गोले

राजस्थान के जैसलमेर जिले में हिरण का शिकार करने से रोकने पर बदमाशों ने एक किसान की हत्या कर दी. आरोपियों ने खेत में सो रहे किसान के सिर पर धारदार हथियार से वार किया. घायल किसान पूरी रात खेत में पड़ा रहा. सुबह आसपास के किसानों ने उसे देखा तो फतेहगढ़ के सरकारी अस्पताल ले गए. यहां डॉक्टर ने प्राथमिक इलाज के बाद गंभीर हालत में बाड़मेर रेफर कर दिया, जहां इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया. मामला फतेहगढ़ उपखंड क्षेत्र के सांगड़ थाना क्षेत्र के डांगरी गांव का है.

डांगरी गांव में हुए खेत सिंह हत्याकांड ने सनसनी मचा दी है. पुरानी रंजिश और शिकार के विरोध को लेकर हुए इस हत्याकांड ने गांव को तनाव की आग में झोंक दिया है. आक्रोशित ग्रामीणों ने चौराहों पर केबिनों को आग के हवाले कर दिया, जिसके बाद फायर ब्रिगेड और पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रित किया. अब गांव में भारी पुलिस बल तैनात है और यह इलाका पुलिस छावनी में तब्दील हो गया है. 500 से ज्यादा पुलिसकर्मियों को यहां पर तैनात किया गया है. वहीं गुरुवार शाम को जब तनाव बढ़ा तो पुलिस ने आंसू गैस के गोले भी छोड़े और हल्का बल प्रयोग भी किया.

शिकार करने से रोका तो मार डाला

बीते मंगलवार की रात खेत सिंह, जो डांगरी गांव से करीब एक किलोमीटर दूर अपने मवेशियों के बाड़े के पास सो रहे थे, उन पर कुछ युवकों ने पुरानी रंजिश के चलते जानलेवा हमला कर दिया. ‎मृतक खेत सिंह के परिजन सवाई सिंह ने बताया कि मंगलवार रात कुछ युवकों ने खेत सिंह पर जानलेवा हमला किया. अगले दिन सुबह वह खून से लथपथ घर पहुंचे. तत्काल उनको फतेहगढ़ राजकीय अस्पताल लेकर पहुंचे. सवाई सिंह ने बताया कि कुछ दिन पूर्व जब शिकारी हिरण के शिकार के लिए पहुंचे तो खेत सिंह ने सभी को भगा दिया था. इसी रंजिश में उन सभी ने मंगलवार रात खेत सिंह पर जानलेवा हमला कर दिया. खेत सिंह के सिर, हाथ और पैर में गंभीर चोटे आईं थी.

एएसपी कैलाश दान ने दी जानकारी

वहीं एएसपी कैलाश दान ने बताया कि मामले में FIR दर्ज कर ली गई है. कुछ संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है. जैसलमेर, बाड़मेर, जालौर और सिरोही से 500 से अधिक जवानों को बुलाकर गांव में तैनात किया है, ताकि स्थिति को नियंत्रण में रखा जा सके. वहीं धरना प्रदर्शन के आह्वान से गांव में तनाव बढ़ गया है. सर्व समाज ने हत्यारों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग को लेकर डांगरी कस्बे में प्रदर्शन का आह्वान किया है.

पुलिस ने 3 आरोपियों को हिरासत में लिया

पुलिस ने हत्या में शामिल तीन आरोपियों लाडू खान, आलम खान और खेते खान को हिरासत में लिया है. आरोपियों की गाड़ी को भी जब्त कर लिया है. प्रारंभिक जांच में हत्या का कारण शिकार रोकने की घटना बताई जा रही. वहीं घटना को लेकर अब राजनीतिक भी शुरू हो चुकी है. पूर्व विधायक शंकर सिंह, भाजपा नेता व राज परिवार के सदस्य विक्रम सिंह के नेतृत्व में धरना दिया जा रहा है. बाड़मेर से काफिले के साथ में भाजपा विधायक स्वरूप सिंह खारा भी धरनास्थल पहुंच चुके हैं और कार्रवाई की मांग कर रहे हैं. तनाव को देखते हुए समुदाय विशेष के लोग गांव को खाली करके जा चुके हैं.

पूर्व CM अशोक गहलोत ने कानून-व्यवस्था पर सवाल उठाए

इस पूरे मामले में पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, केंद्रीय संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत और शिव से निर्दलीय विधायक रविंद्र सिंह भाटी ने ट्वीट करते हुए दुख जताया. केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत में दोषियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई करने की बात कही है. वहीं पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कानून-व्यवस्था पर सवाल उठाए हैं.

Related Articles

Back to top button