ब्रेकिंग
रेवाड़ी के प्राचीन हनुमान मंदिर में घुसा चोर, CCTV फुटेज के आधार पर पुलिस ने एक आरोपी को दबोचा हरियाणा में फिर सक्रिय हुआ मानसून: 17 और 18 अगस्त को पंचकूला, अंबाला समेत कई जिलों में भारी बारिश का... हरियाणा पुलिस दूरसंचार विंग में पूर्व सैनिकों के लिए SPO भर्ती: 20 हजार मानदेय, जानें जिलेवार शेड्यू... गांव की किराना दुकान बनेगी वाई-फाई केंद्र: 'पीएम-वाणी' योजना से गांवों में बढ़ेगी कनेक्टिविटी, दुकान... खनौरी बॉर्डर पर तनाव: वज्र वाहन, वाटर कैनन और भारी फोर्स तैनात; किसान बोले- रोके तो बॉर्डर पर ही दें... सोनीपत में रील का नशा पड़ा भारी: स्वतंत्रता दिवस पर लाल बत्ती लगी स्कॉर्पियो से स्टंट करने वाले 8 यु... देश में सामान्य से 12% कम बरसा मानसून: एल नीनो का असर, बिहार और पंजाब समेत कई राज्यों में गहराया जल ... पंचकूला में पहली गुरु रविदास ट्रॉफी नॉर्थ जोन गर्ल्स वॉलीबॉल 18 अगस्त से: मंत्री विपुल गोयल करेंगे उ... हरियाणा में सफाई और फायर कर्मचारियों की हड़ताल 18 अगस्त तक बढ़ी: 17 मांगों को लेकर सरकार से वार्ता व... मलोट स्टार सिटी फायरिंग मामला: गुरुग्राम से 2 शार्प शूटर गिरफ्तार, ऑस्ट्रेलिया से रची गई थी फिरौती क...
हिमाचल प्रदेश

शादी वाली ‘वंदे भारत’… जम्मू में लैंडस्लाइड से हाईवे बंद, दूल्हे के लिए सज गई ये स्पेशल ट्रेन; नाचते-गाते गए बाराती

जम्मू कश्मीर में पिछले कुछ दिनों से हो रही बाढ़-बारिश के कारण जम्मू श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पूरी तरह से बंद हैं. ऐसे में लोगों को खास दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है. इसी बीच रियासी जिले के कटरा से एक खबर सामने आई है, जिसमें एक शख्स की शादी होनी थी, वो रामबन जिले के बनिहाल पहुंचना चाहता है. लेकिन राजमार्ग होने की वजह से दूल्हा और उसके परिवार के लोग परेशान दिखे. इस दौरान वंदे भारत ट्रेन से दूल्हा बारात को लेकर पहुंचा. इस दौरान परिवार के लोगों ने वंदे भारत ट्रेन चलाने के लिए पीएम मोदी का धन्यवाद किया.

राष्ट्रीय राजमार्ग बंद होने के कारण उसे हालही में कटरा से कश्मीर की ओर शुरू हुई वंदे भारत ट्रेन से जाना पड़ रहा है. जहां एक तरफ दूल्हा जिसका नाम रविंदर है वो और उसके परिवारवाले राजमार्ग बंद होने के कारण चिंता में दिखे. वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रेलवे का धन्यवाद अदा किया कि प्रधानमंत्री ने कटरा से कश्मीर के बीच ट्रेन शुरू की, जिसकी वजह से वे आज अपनी बारात वंदे भारत ट्रेन के जरिए बनिहाल तक ले जा पा रहा है.

ट्रेन से पहुंची बारात

जम्मु-श्रीनगर नेशनल हाईवे बंद होने के कारण लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. कटरा में रहने वाले रविंदर शादी है. गुरुवार को उन्हे रामबन जिले के बनिहाल बारात लेकर जाना था, लेकिन हाईवे बंद होने की वजह से दुल्हा और उसके परिवार के लोग परेशान थे. काफी सोचने के बाद जब कोई सुझाव नहीं निकला तो निर्णय लिया गया कि बारात को कटरा से कश्मीर की ओर शुरू हुई वंदे भारत ट्रेन से ले जाया जाए.

बाढ़-बारिश से परेशान

वंदे भारत से दुल्हा अपनी बरात लेकर रामबन पहुंचा है. इस दौरान दुल्हा और उसके परिवार काफी परेशान रहे. हालांकि बारिश और बाढ़ की वजह से मैदानी इलाकों में भी हाल बेहाल हैं. पंजाब में बाढ़ के 12 से अधिक जिले प्रभावित हो रहें और लगभग 3 लाख से अधिक लोगों बारिश का दंश झेल रहे हैं. राजधानी दिल्ली में भी यमुना का जलस्तर बढ़ने से निचले इलाकों में बाढ़ की स्थिति बनी हुई है.

भूस्खलन से बंद जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय हाइवे

पिछले दिनों से लगातार हो रही बारिश के कारण जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय हाइवे भूस्खलन की वजह से पूरी तरह से बंद है. कई जगहों पर हुए भूस्खलन के कारण मार्ग अवरुद्ध है. वाहन चालकों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. ऐसे में गुरुवार को एक युवक को अपनी शादी के लिए भी वंदे भारत ट्रेन से अपनी बारात लेकर रामबन जाना पड़ा है. ट्रेन में जाने के कारण दुल्हा और उसके परिवार के लोग काफी परेशान नजर आए. हालांकि भूस्ख्लन के बाद सड़क पर आए मलबे को प्रशासन की टीमें हटाने का प्रयास कर रही है और यातायात सुचारु रूप से शुरू करने के प्रयास में जुटी है.

Related Articles

Back to top button