ब्रेकिंग
PM Modi in Indonesia: 'भारत मदर ऑफ डेमोक्रेसी', इंडोनेशिया की संसद में पीएम मोदी ने पेश किया 'गंगा-म... Welcome to the Jungle Budget: 250 करोड़ नहीं, डायरेक्टर अहमद खान ने बताया फिल्म का असली बजट Ramayana Movie Rights: करण जौहर ने 250 करोड़ में खरीदे 'रामायण' के डिस्ट्रीब्यूशन राइट्स, दिवाली पर ... Prabhas Fauzi Update: प्रभास की 'फौजी' में होगा हाई-वोल्टेज एक्शन, 10 जुलाई से शुरू होगी इंटरवल सीन ... Akshay Kumar 2016 Movies: 'एयरलिफ्ट' से 'रुस्तम' तक, जब अक्षय कुमार ने 8 महीने में दी थीं लगातार 3 स... UP ATS Action: लखनऊ NIA कोर्ट का बड़ा फैसला, 13 बांग्लादेशी और 2 रोहिंग्या घुसपैठियों को 5-5 साल की ... डबरा में सफाई कर्मचारी की संदिग्ध मौत, अपहरण के शक में पुलिसकर्मियों पर पिटाई का आरोप Khajrana Civil Hospital: जमीन का नहीं हुआ हस्तांतरण, इसलिए अटका खजराना सिविल अस्पताल का काम Haridwar Mansa Devi Temple: राम मंदिर विवाद के बाद मनसा देवी ट्रस्ट सख्त, पुजारियों के लिए बनाए कड़े... Ketan Agrawal Murder Case: केतन हत्याकांड में चौंकाने वाला खुलासा, आरोपी चेतन-सिया ने 4 महीने पहले क...
खेल

न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए ऑस्ट्रेलियाई टीम का ऐलान, इन खिलाड़ियों को मिली जगह

मेलबर्न। Cricket Australia announce ODI squad: ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड के बीच 3 मैचों की वनडे सीरीज मार्च में आयोजित होगी। कंगारू टीम की मेजबानी में खेली जाने वाली इस सीरीज के लिए क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया (CA) ने अपनी टीम का ऐलान कर दिया है। इस टीम में झाय रिचर्ड्सन को जगह नहीं मिली है। हालांकि, ऑस्ट्रेलियाई टीम इस समय साउथ अफ्रीका में शॉर्ट फॉर्मेट की सीरीज खेलने में व्यस्त है।

मेजबान ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड के बीच 13 मार्च से 3 मैचों की वनडे और इतने ही मैचों की टी20 सीरीज शुरू हो रही है। इससे पहले दोनों टीमों के बीच 3 मैचों की टेस्ट सीरीज हुई थी, जिसे कंगारू टीम ने 3-0 से जीता था। बुधवार को साउथ अफ्रीका के खिलाफ 3 मैचों की टी20 सीरीज के आखिरी और निर्णायक मैच में उतरने से पहले टीम की घोषणा ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट बोर्ड ने की है। 14 सदस्यीय टीम में डेविड वार्नर और स्टीव स्मिथ की जगह बरकरार है।

3-3 मैचों की होगी वनडे और टी20 सीरीज

दोनों देशों के बीच पहला वनडे इंटरनेशनल मैच सिडनी क्रिकेट ग्राउंड (SCG) में 13 मार्च को खेला जाएगा, जबकि दूसरा मैच ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड के बीच इसी मैदान पर 15 मार्च को खेला जाएगा। वहीं, सीरीज का तीसरा और आखिरी वनडे इंटरनेशनल मैच शुक्रवार 20 मार्च को  Blundstone Arena में खेला जाएगा। इस सीरीज के बाद दोनों देशों के बीच 3 मैचों की टी20 सीरीज भी खेली जानी है।

हालांकि, टी20 सीरीज ऑस्ट्रेलिया में नहीं, बल्कि कीवी सरजमीं पर खेली जाएगी। इस तीन मैचों की टी20 का पहला मैच 24 मार्च को दुनेदिन में खेला जाएगा, जबकि दूसरा मैच ऑकलैंड में आयोजित होगा। वहीं, सीरीज का आखिरी मैच क्राइस्टचर्च मैदान पर खेला जाएगा।

वनडे सीरीज के लिए ऑस्ट्रेलियाई टीम

डेविड वार्नर, एरोन फिंच(कप्तान), एस्टन एगर, एलेक्स कैरी(विकेटकीपर), पैट कमिंस, जोश हेजलवुड, मार्नस लाबुशाने, मिचेल मार्श, केन रिचर्डसन, स्टीव स्मिथ, डार्सी शॉर्ट, मिचेल स्टार्क, मैथ्यू वेड और एडम जैंपा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button