ब्रेकिंग
विदेश दौरे से लौटते ही एक्शन में पीएम नरेंद्र मोदी, केंद्रीय मंत्रिपरिषद के साथ की साढ़े तीन घंटे से... दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट का बड़ा निर्देश, कांग्रेस नेता सोनिया गांधी के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने क... जम्मू-कश्मीर में सुरक्षाबलों का आतंकवाद के खिलाफ कड़ा प्रहार, इस साल अब तक विभिन्न मुठभेड़ों में 15 ... बिहार के किशनगंज में दिल दहला देने वाली वारदात, शादी से तीन दिन पहले मंगेतर की गला घोंटकर हत्या कर ख... तमिलनाडु के मदुरै में तनिष्क शोरूम में हुई करोड़ों की सनसनीखेज चोरी, यूट्यूबर और बाइक टैक्सी चालक एस... महाराष्ट्र सरकार ने अधिसूचित किए नए वेतन नियम, 5 नवंबर 2026 से पूरे राज्य में लागू हुए नए प्रावधान उत्तराखंड के रामनगर वन प्रभाग में खौफनाक वारदात, चलती बाइक पर सवार महिला को बाघ ने जबड़े में दबोचकर ... उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में दिल दहला देने वाली वारदात, प्रेमनगर थाना क्षेत्र में बोरे के अंदर ... बिहार के बेतिया में दिनदहाड़े सनसनीखेज वारदात, सुप्रिया सिनेमा रोड स्थित सेनको गोल्ड शोरूम में 30 कर... हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले में दर्दनाक सड़क हादसा, कार के 500 फीट गहरी खाई में गिरने से छह युवकों की...
मध्यप्रदेश

बिस्तर पर पति पत्नी और मोबाइल को लेकर सांसद ने दिया ऐसा भाषण…मंच पर बैठे राज्यपाल भी हुए लोट पोट

रीवा : अपने बयानों को लेकर हमेशा चर्चा में रहने वाले रीवा सांसद जनार्दन मिश्रा का एक बयान जमकर वायरल हो रहा है। रीवा के इंजीनियरिंग कॉलेज में हीरक जयंती समारोह के दौरान उन्होंने पति-पत्नी के रिश्ते के बीच मोबाइल के उपयोग को लेकर अनोखा भाषण दिया। उनका भाषण सुनकर मंच पर बैठे मध्य प्रदेश के राज्यपाल मंगू भाई पटेल भी लोट पोट हो गए और लोगों ने भी खूब ठहाके लगाए। रीवा सांसद का यह वीडियो अब सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।
रीवा सांसद ने पति पत्नी के रिश्ते में बढ़ते मोबाइल के उपयोग को लेकर कहा कि आज का जमाना पहले से बहुत अलग है। आज पति-पत्नी एक बिस्तर पर होते हैं लेकिन उनका चेहरा एक दूसरे से विपरीत होता है और दोनों मोबाइल से चैटिंग में बात करते हैं और जब पति-पत्नी का यह हाल है तो उनके बच्चे कैसे होंगे ऑनलाइन होंगे और उनकी हड्डी होगी मांस होगा या स्टील के पैदा होंगे यह सोचने वाली बात है। आजकल ऑनलाइन शादियां हो रही है। 50-60 साल बाद ऑनलाइन बच्चे पैदा होंगे और क्या वे स्टील के होंगे। सांसद का यह बयान सुनकर वहां मौजदू लोग खूब ठहाके लगाकर हंसे। माननीय सांसद के इस बयान के बाद उनका यह वीडियो काफी वायरल हो रहा है।

Related Articles

Back to top button