ब्रेकिंग
बॉम्बे हाईकोर्ट का बीएमसी को कड़ा निर्देश, अभिनेत्री दीया मिर्जा का हटाया गया वीडियो दोबारा सोशल मीड... अजित पवार के निधन के बाद एनसीपी में सियासी घमासान, छह वरिष्ठ नेताओं ने दिल्ली में केंद्रीय गृह मंत्र... जम्मू-कश्मीर की राजनीति में बड़ा भूचाल, सांसद आगा सैयद रुहुल्लाह मेहदी के इस्तीफे से उमर अब्दुल्ला क... दक्षिण ब्लॉक होगा पूरी तरह खाली, थलसेना प्रमुख जनरल धीरज सेठ और डीजीएमओ का कार्यालय नए शौर्य भवन में... अजित पवार के निधन के बाद एनसीपी में सियासी हलचल तेज, कोर कमेटी की बैठक में पार्थ पवार के फैसलों पर ज... आगरा के कमला नगर में पीवीसी कारोबारी के घर बड़ी चोरी, तीन नकाबपोश बदमाश 70 लाख के जेवर ले उड़े गोवंश तस्करी मामले में इलाहाबाद हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, वाहन जब्ती को अवैध करार देकर सरकार पर लगाया ... बिहार में नदियों की गाद से बनेंगे नेशनल हाईवे, NHAI और राज्य सरकार के बीच हुआ बड़ा समझौता Health and Nutrition Tips Protein Products Market: बाजार में बिकने वाले प्रोटीन प्रोडक्ट्स खरीदने से... मध्य प्रदेश हाईकोर्ट की बीमा कंपनी को कड़ी फटकार, फर्जी तर्क देने पर ठोका 20 हजार रुपये का जुर्माना
देश

पैदल मार्च के दौरान हुए पुलिस लाठीचार्ज के विरोध में वामदलों का आज 12 घंटे का बंगाल बंद

कोलकाता। वाम मोर्चे ने आज पश्चिम बंगाल में 12 घंटे के बंद का आह्वान किया है। उत्तर 24 परगना के कोलकाता के नबना में कल मार्च के दौरान अपने कार्यकर्ताओं की कथित तौर पर पिटाई के बाद विरोध प्रदर्शन करने के लिए कांचरापाड़ा रेलवे स्टेशन पर वामपंथी पार्टी कार्यकर्ताओं ने ट्रेन ट्रैक को रोक दिया।

वाममोर्चा के कार्यकर्ताओं की एक दिन पहले गुरुवार को कोलकाता के धर्मतल्ला इलाके में पुलिस के साथ हिंसक झड़प हो गई। लेफ्ट और यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने रोजगार की मांग को लेकर राज्य सचिवालय नवान्न तक के अपने मार्च के रास्ते में लगे बैरिकेड को तोड़ने की कोशिश की, जिसके बाद पुलिस ने जमकर लाठीचार्ज किया और आंसू गैस के गोले दागे और पानी की बौछारें कीं। वाम नेताओं ने दावा किया कि पुलिस की कार्रवाई में उसके करीब 100 कार्यकर्ता घायल हुए हैं। एक पुलिस अधिकारी भी घायल हैं। इसके विरोध में वामदलों ने शुक्रवार को 12 घंटे का बंगाल बंद बुलाया है।

इधर, बंद के कारण एकबार फिर लोगों को दिक्कतें हो सकती है। हालांकि राज्य सरकार ने बंद को विफल बनाने के लिए पूरी तैयारी की है। राज्य सरकार की ओर से गुरुवार शाम में ही कहा गया कि स्थिति को सामान्य रखने के लिए सभी कदम उठाए जा रहे हैं। विभाग ने विभिन्न रूटों पर अतिरिक्त बसें चलाने की भी व्यवस्था की है। इसके साथ ही राज्य सरकार ने अपने सभी कर्मचारियों को बंद के दिन दफ्तर आने को लेकर भी दिशा- निर्देश जारी किया है। बिना किसी इमरजेंसी के अनुपस्थित रहने पर वेतन काटा जाएगा, साथ ही विभागीय कार्रवाई भी हो सकती है।

इधर, पूर्व रेलवे और दक्षिण पूर्व रेलवे की ओर से भी बंद को देखते हुए विशेष सतर्कता बरती जा रही है। हालांकि पूर्व रेलवे की ओर से सुबह 6:00 बजे एक बयान में कहा गया है कि अभी ट्रेनों का संचालन सामान्य है। गौरतलब है कि वामदलों का मार्च कोलकाता के कॉलेज स्ट्रीट से शुरू हुआ था लेकिन पुलिस ने उसे धर्मतल्ला इलाके में एसएन बनर्जी रोड पर रोक दिया। इसके बाद वाममोर्चा के कार्यकर्ताओं ने जब बैरिकेड तोड़कर आगे बढ़ने की कोशिश की तब पुलिस ने पानी की बौछार की और लाठियां भांजी। इसमें बड़ी संख्या में कार्यकर्ता घायल हो गया। इस घटना के कारण कई घंटे तक कोलकाता का धर्मतल्ला इलाका रणक्षेत्र बना रहा।

बता दें कि बंगाल में कांग्रेस और लेफ्ट मिलकर चुनाव लड़ रही है। राज्य में मुख्यतौर पर सत्तारूढ़ टीएमसी का मुकाबला भाजपा और लेफ्ट-कांग्रेस गठबंधन से है। यहां अप्रैल-मई के महीने में चुनाव हो सकते हैं। इसके लिए सभी पार्टियां लगातार रैलियां कर रही है।

11 महीने बाद आज बंगाल में स्कूल भी खुल रहे हैं, वामदलों के बंद से असमंजस की स्थिति

गौरतलब है कि बंगाल में कोरोना वायरस और लॉकडाउन के करीब एक साल बाद आज शुक्रवार (12 फरवरी) से 10वीं और 12वीं की स्कूल भी खुल रहे हैं। राज्य सरकार ने इसके लिए पहले ही आदेश भी जारी कर दिया है। कोरोना गाइडलाइन के अनुसार ही राज्य में स्कूल खोले जाएंगे।इधर, वाममोर्चा ने राज्य में 12 घंट का बंद बुलाया है, ऐसे में असमंजस की स्थिति बनी हुई है। माना जा रहा है कि इस वजह से स्कूल शायद ही खुले। विद्यार्थियों और अभिभावकों में इसको लेकर उहापोह की स्थिति है।

Related Articles

Back to top button