ब्रेकिंग
ED Officers SC ST Act Case Ranchi: हाईकोर्ट ने जवाब दाखिल करने के लिए मांगा समय, 2 नवंबर को होगी अगल... Jharkhand Food Department Guidelines: अवैध एलपीजी उपयोग रोकने के लिए जिला प्रशासन और तेल कंपनियों मे... Charged for Impact Event Dhanbad: इंडस्ट्री और एकेडमिक सहयोग पर विशेष चर्चा, कई दिग्गज हुए शामिल 174 यात्रियों की जान बचाने वाले जांबाज कैप्टन: स्मित मछार को 'गुजरात गरिमा पुरस्कार' से नवाजेगी सरका... Ranchi News: नामकुम में स्वच्छता ही सेवा-2026 अभियान के तहत विशेष कार्यक्रम, मंत्री योगेंद्र प्रसाद ... चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में याचिका: संवैधानिक और कानूनी प्रक्रियाओं पर उठे... Dhamtari Snake Bite News: घर में सो रही मां और मासूम बेटी को करैत सांप ने डसा, डेढ़ साल की बच्ची की द... INDIA गठबंधन के साथ हैं, लेकिन राहुल गांधी की पीएम उम्मीदवारी पर साधी चुप्पी: मध्यावधि चुनाव के संके... CGPSC and UPSC Success Story: कैंसर को मात देकर अधिकारी बने संजय डहरिया की कहानी से युवाओं को मिली प... Chhattisgrah Politics Update: विकसित भारत के संकल्प के साथ आगे बढ़ रही यात्रा, 7 अक्टूबर को पहुंचेगी...
विदेश

नाइजीरिया में बड़ा आतंकी हमला, 71 सैनिकों की मौत, किसी भी आतंकी संगठन ने नहीं ली जिम्‍मेदारी

नियामी। नाइजीरिया में सेना के एक कैंप पर हुए आतंकी हमले में 71 सैनिकों की मौत हो गई। दक्षिण अ‍फ्रीकी देश के रक्षा मंत्री ने बताया कि मंगलवार को माली से सटी सीमा के नजदीक स्थित कैंप पर घातक हथ‍ियारों से लैस आतंकियों ने इस हमले को अंजमा दिया। सैकड़ों की संख्‍या में आए आतंकियों ने इस हमले में तीन घंटे तक भारी गोलीबारी की। मुठभेड़ में 57 आतंकियों के मारे जाने की भी सूचना है।

हालांकि, मीडिया रिपोर्टों में कहा गया है कि इस इलाके में आईएस (Islamic State, IS) और बोको हराम जैसे आतंकी संगठनों की सक्रीयता है। ऐसे में यह भी माना जा रहा है कि हमलावर इन्‍हीं दो संगठनों में से किसी एक से होंगे। अभी तक किसी भी आतंकी संगठन ने इस हमले की जिम्‍मेदारी नहीं ली है। यह हमला नाइजीरिया सरकार की उस अपील के बाद हुआ है जिसमें उसने राज्‍य में लगे आपातकाल को तीन महीने और बढ़ाने की बात कही है। बता दें कि नाइजीरिया में पहली इमरजेंसी दो साल पहले लगी थी।

उल्‍लेखनीय है कि नाइजीरिया के सुरक्षा बल इन दिनों आतंकियों से लोहा लेने में जुटे हुए हैं। माली से सटे देश के इस इलाके में आइएस आतंकियों के हमलों में भारी इजाफा हुआ है। सनद रहे कि इस साल की शुरुआत में नाइजर आर्मी ने बोको हराम के विद्रोहियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 280 आतंकियों को मार गिराया था। यह कार्रवाई पश्चिमी अफ्रीकी नेताओं ने नवंबर में लेक चाड क्षेत्र में नाइजीरियाई इस्लामवादी समूह बोको हराम द्वारा किए गए हमलों के मसले पर बैठक के बाद हुई थी। रिपोर्टों के मुताबिक, इसी बैठक में बोको हराम के विद्रोहियों पर कार्रवाई करने का निर्णय लिया गया था।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button