ब्रेकिंग
छत्तीसगढ़ राज्योत्सव के समापन समारोह में शामिल होंगे केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह, कांग्रेस ने भीड़ ज... रायपुर के लाखे नगर में सजी पटाखों की दुकानें, जिला प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था और फायर सेफ्टी का लिय... मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का कांग्रेस पर तीखा हमला, कहा— नक्सलवाद को बढ़ावा देने वालों को बोलने का ... गृहमंत्री विजय शर्मा का दीपक बैज पर पलटवार, कहा— कांग्रेस को नक्सलवाद के खात्मे पर सवाल उठाने का कोई... छत्तीसगढ़ निकाय चुनावों को लेकर बीजेपी का मंथन, रायपुर कार्यालय में हुई उच्चस्तरीय बैठक कवर्धा में अवैध धर्मांतरण के खिलाफ फूटा ग्रामीणों का गुस्सा, 18 गांवों के प्रमुखों ने कलेक्ट्रेट पहु... पटवारियों पर हो रही दंडात्मक कार्रवाई के खिलाफ छत्तीसगढ़ फेडरेशन ने खोला मोर्चा, कमल वर्मा ने की सीए... मरांग बुरु बकरा बलि विवाद पर गरमाई राजनीति, बाबूलाल मरांडी ने सीएम हेमंत सोरेन को पत्र लिखकर उठाए सव... Ranchi Narkopi Murder Case: रांची के नरकोपी में पिता ने कुदाल से वार कर की अपने ही बेटे की हत्या, आर... बाबूलाल मरांडी का राहुल गांधी पर तीखा हमला, कहा— मानसिक रूप से बीमार हैं कांग्रेस नेता, पीएम बनने की...
खेल

IPL Auction 2021: 1114 में से सिर्फ 292 खिलाड़ियों को मिली नीलामी में जगह, BCCI ने जारी की फाइनल लिस्ट

नई दिल्ली। इंडियन प्रीमियर लीग (आइपीएल) के 2021 सत्र की नीलामी के लिए भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआइ) ने गुरुवार को खिलाड़ियों की सूची जारी की। नीलामी में कुल 292 खिलाड़ी शामिल होंगे जबकि आठ टीमों को कुल 61 खिलाड़ियों की जरूरत है।

भारतीय अनुभवी स्पिनर हरभजन सिंह, मध्यक्रम के बल्लेबाज केदार जाधव, ऑस्ट्रेलियाई स्टार खिलाड़ी स्टीव स्मिथ और विस्फोटक ऑलराउंडर ग्लेन मैक्सवेल को आइपीएल नीलामी के लिए अधिकतम आधार मूल्य दो करोड़ रुपये की श्रेणी में रखा गया है। इसके अलावा भारत के महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर को सबसे कम आधार मूल्य 20 लाख रुपये की श्रेणी में शामिल किया है।

खिलाडि़यों की नीलामी 18 फरवरी को चेन्नई में होगी। आइपीएल की आठ टीमों ने इस बार 139 खिलाडि़यों को रिटेन किया है जबकि 57 खिलाडि़यों को अपनी टीम से रिलीज कर दिया। 164 भारतीय जबकि 125 विदेशी खिलाड़ी नीलामी में होंगे।

सभी फ्रैंचाइजी को अपना अधिकतम कोटा चुनना है और इसके लिए कुल 61 खिलाडि़यों की जरूरत होगी। अगर हर फ्रैंचाइजी में उनके दल में अधिकतम 25 खिलाड़ी होते हैं, तो 61 खिलाडि़यों को नीलामी में लिया जाएगा (जिनमें से 22 तकविदेशी खिलाड़ी हो सकते हैं)। कुल 196.6 करोड़ रुपये दांव पर लगे होंगे। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु टीम अधिकतम 13 खिलाडि़यों को नीलामी के दौरान खरीद सकती है।

किंग्स इलेवन पंजाब सर्वाधिक 53.20 करोड़ रुपये की धनराशि के साथ नीलामी में उतरेगा। उसके बाद रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (35.90 करोड़ रुपये), राजस्थान रॉयल्स (34.85 करोड़ रुपये), चेन्नई सुपरकिंग्स (22.90 करोड़ रुपये), मुंबई इंडियंस (15.35 करोड़ रुपये), दिल्ली कैपिटल्स (12.9 करोड़ रुपये) तथा कोलकाता नाइटराइडर्स और सनराइजर्स हैदराबाद (दोनों 10.75 करोड़ रुपये) का नंबर आता है।

Related Articles

Back to top button