ब्रेकिंग
बॉम्बे हाईकोर्ट का बीएमसी को कड़ा निर्देश, अभिनेत्री दीया मिर्जा का हटाया गया वीडियो दोबारा सोशल मीड... अजित पवार के निधन के बाद एनसीपी में सियासी घमासान, छह वरिष्ठ नेताओं ने दिल्ली में केंद्रीय गृह मंत्र... जम्मू-कश्मीर की राजनीति में बड़ा भूचाल, सांसद आगा सैयद रुहुल्लाह मेहदी के इस्तीफे से उमर अब्दुल्ला क... दक्षिण ब्लॉक होगा पूरी तरह खाली, थलसेना प्रमुख जनरल धीरज सेठ और डीजीएमओ का कार्यालय नए शौर्य भवन में... अजित पवार के निधन के बाद एनसीपी में सियासी हलचल तेज, कोर कमेटी की बैठक में पार्थ पवार के फैसलों पर ज... आगरा के कमला नगर में पीवीसी कारोबारी के घर बड़ी चोरी, तीन नकाबपोश बदमाश 70 लाख के जेवर ले उड़े गोवंश तस्करी मामले में इलाहाबाद हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, वाहन जब्ती को अवैध करार देकर सरकार पर लगाया ... बिहार में नदियों की गाद से बनेंगे नेशनल हाईवे, NHAI और राज्य सरकार के बीच हुआ बड़ा समझौता Health and Nutrition Tips Protein Products Market: बाजार में बिकने वाले प्रोटीन प्रोडक्ट्स खरीदने से... मध्य प्रदेश हाईकोर्ट की बीमा कंपनी को कड़ी फटकार, फर्जी तर्क देने पर ठोका 20 हजार रुपये का जुर्माना
खेल

चेन्नई टेस्ट मैच देखने के लिए टिकट लेने टूटे फैंस, तोड़े सोशल डिस्टेंसिंग के सारे नियम

चेन्नई। कोरोना वायरस संक्रमण फैलने के बाद से भारत में इंटरनेशनल क्रिकेट पर ब्रेक लग गया था। अब एक साल के बाद भारतीय सरजमीं पर कोई इंटरनेशनल सीरीज खेली जा रही है। भारत और इंग्लैंड के बीच खेली जा रही टेस्ट सीरीज मजा उठाने के लिए भारत सरकार ने दर्शकों को स्टेडियम में जाने की इजाजत दे दी है। चेन्नई में खेला जाने वाला दूसरा टेस्ट 50 फीसदी दर्शकों की क्षमता से भरा होगा।

भारत और इंग्लैंड के बीच दूसरे टेस्ट मैच के टिकट हासिल करने के लिए यहां एमए चिदंबरम स्टेडियम में क्रिकेट प्रेमियों की भीड़ उमड़ पड़ी और इस बीच शारीरिक दूरी के नियमों की जमकर धज्जियां उड़ाई गई। सभी टिकटों की बिक्री हालांकि ऑनलाइन की गई, लेकिन प्रशंसकों को टिकट लेने के लिए स्टेडियम आना पड़ा।

तमिलनाडु क्रिकेट संघ (टीएनसीए) ने दूसरे टेस्ट मैच के लिए स्टेडियम की क्षमता के 50 प्रतिशत दर्शकों को अनुमति दी है। इससे लगभग एक साल बाद देश में किसी खेल प्रतियोगिता में दर्शकों की वापसी होगी। गुरुवार को पूरे दिन इंटरनेट मीडिया पर यह चर्चा चलती रही कि स्टेडियम के बाहर लंबी कतारें लगी हुई हैं और शारीरिक दूरी के नियमों का पालन नहीं किया जा रहा है, लेकिन टीएनसीए के एक अधिकारी ने कहा कि शुरू में भ्रम की स्थिति बन गई थी, लेकिन जल्द ही चीजों को सुलझा दिया गया

अधिकारी ने कहा, ‘टीएनसीए ने घोषणा की थी कि दूसरे टेस्ट मैच के लिए ऑनलाइन बुक किए गए टिकटों को 11 फरवरी से लिया जा सकता है। हालांकि लगता है कि वे इसे गलत समझ बैठे और स्टेडियम में आ गए, जिसके कारण भीड़ हो गई और भ्रम की स्थिति बन गई।’

Related Articles

Back to top button