ब्रेकिंग
Maharashtra Rain Havoc: महाराष्ट्र में बारिश बनी काल, लापरवाही के चलते 9 लोगों की दर्दनाक मौत; जानें... How to Get Glass Hair: कोरियन हेयर केयर रूटीन से पाएं स्मूथ, शाइनी और हेल्दी बाल; जानें आसान तरीका Women's T20 World Cup 2026 Final: ऑस्ट्रेलिया बनाम इंग्लैंड के बीच खिताबी जंग, जानें विजेता टीम को म... Bollywood News: अक्षय कुमार की कमाई का नया जरिया, मुंबई में करोड़ों की प्रॉपर्टी बेचकर कमाए भारी मुना... Mental Health Crisis: युद्ध के मैदान से लौटे सैनिकों में PTSD का खतरा, इजराइल में 1 लाख तक पहुंच सकत... Crude Oil Prices: कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट का पेट्रोल-डीजल पर असर, सरकार ने साफ की स्थिति WhatsApp, Telegram & Signal News: यूजरनेम फीचर पर बढ़ी सरकार की सख्ती, फ्रॉड के डर से मांगा जवाब Budh Margi 2026: 25 जुलाई को बुध अपनी ही राशि में होंगे मार्गी, इन 4 राशियों को रहना होगा बेहद सावधा... Benefits of Oats: ओट्स खाने के जबरदस्त फायदे, फाइबर और प्रोटीन से भरपूर नाश्ते के लिए अपनाएं ये तरीक... Etah Road Accident: एटा में भीषण सड़क हादसा, सड़क किनारे खड़ी बस को कंटेनर ने मारी टक्कर; 5 की मौत, ...
उत्तरप्रदेश

पत्नी चली गई मायके… पति को लगा सदमा, उठाया खौफनाक कदम, घर में मच गया कोहराम

उत्तर प्रदेश के गोरखपुर में पत्नी के मायके जाने से पति सदमे में आ गया. उसने अपने कमरे में फांसी के फंदे से लटककर सुसाइड कर ली. घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया. जानकारी मिलते ही मौके पर पुलिस पहुंच गई. कमरे का दरवाजा तोड़कर शव को बाहर निकाला गया. पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है. घटना की जानकारी मृतक की पत्नी को दी गई. उसने पति के घरवालों पर हत्या का आरोप लगाया है.

पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. जिले के हरपुर-बुदहट थाना क्षेत्र के दरघाट गांव निवासी शैलेंद्र कुमार की पत्नी कुछ दिन पहले अपनी डेढ़ वर्षीय बच्ची के साथ मायके चली गई. परिजनों ने बताया कि शैलेंद्र की शादी करीब तीन साल पहले खोराबार थाना क्षेत्र के जंगल सिकरी में हुई थी. वह अपनी पत्नी व बच्ची से बहुत प्यार करता था. पत्नी को कभी भी एक दिन के लिए भी मायके नहीं जाने देते था.

बुलाने पर भी साथ नहीं आई पत्नी

परिजनों ने बताया कि शैलेंद्र की पत्नी जब मायके जा रही थी तो उसने उसे काफी रोकने का प्रयास किया, लेकिन वह नहीं रुकी और चली गई. हालांकि पत्नी ने पति को समझाने की कोशिश की. उसने जल्द ही मायके से वापस लौटकर आने की बात कही थी. यह बात पति बर्दाश्त नहीं कर पाया. परिजन बताते हैं कि जब से शैलेंद्र की पत्नी मायके चली गई वह हर वक्त उदास रहता था. किसी काम में उसका मन नहीं लग रहा था. वह दो बार ससुराल भी गया, लेकिन पत्नी साथ नहीं आई.

पति ने कमरे में लगाई फांसी

परिजनों ने बताया कि शनिवार को शैलेन्द्र पूरे दिन गुमशुम बैठा रहा. शाम होते ही वह कमरे में चला गया. उन्होंने उसे रात में खाने के लिए बुलाया, लेकिन उसने दरवाजा नहीं खोला. शैलेन्द्र ने कहा तबीयत खराब है. जब सुबह करीब 10 बजे उन्होंने दरवाजा खटखटाया, लेकिन फिर कोई हरकत नहीं आई. एक बच्चे को रोशनदान के रास्ते देखने को बोला. बच्चे ने देखा शैलेंद्र पंखे में फंदा लगाकर उससे लटका हुआ था. सुसाइड की घटना से परिवार में कोहराम मच गया. लोगों के शोर मचाने पर आसपास के लोग पहुंच गए.

पुलिस ने कराया शव का पोस्टमार्टम

पुलिस को फोन कर सूचना दी गई. मौके पर पहुंची पुलिस ने दरवाजा तोड़कर शव को नीचे उतारा और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. जानकारी होने पर मृतक की पत्नी अपने भाई जितेंद्र के साथ ससुराल पहुंची. उसने घर वालों पर हत्या का आरोप लगाया है. इस मामले में एसपी नार्थ जितेंद्र श्रीवास्तव ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है. रिपोर्ट आने के बाद साक्ष्यों व तथ्यों के आधार पर आरोपों की जांच की जाएगी. उसके बाद आगे की कार्रवाई होगी.

Related Articles

Back to top button