ब्रेकिंग
BSF Attari Border News: अटारी सीमा पर रिट्रीट सेरेमनी का नया शेड्यूल जारी; शाम 5:30 बजे शुरू होगी पर... Batala Viral Video: गुरु नानक देव जी के विवाह पर्व में ट्रैक्टर स्टंट पड़ा भारी; तेज रफ्तार में पलटा... Dubai Visa Fraud: 90 हजार में दुबई भेजा, छीना पासपोर्ट और मुर्गीखाने में रखा! जालंधर के पीड़ित ने सु... Amritsar Flooding Alert: तरनतारन रोड के पास नहर टूटने से मचा हड़कंप; मिट्टी की बोरियों से दरार भरने ... Punjab Gold Silver Price Today: पंजाब में उछले सोना-चांदी के दाम; जालंधर में 24 कैरेट सोना ₹1.58 लाख... Ferozepur Central Jail: केंद्रीय जेल फिरोजपुर में फिर चला तलाशी अभियान; 10 और मोबाइल फोन बरामद, कैदि... Etah Fake University Scam: एटा में चायवाले के नाम पर चल रही थी फर्जी यूनिवर्सिटी; भेद खुला तो प्रिंस... Bihar Flood Relief: सीएम सम्राट चौधरी ने मुख्यमंत्री राहत कोष में दान दी एक महीने की सैलरी; नितिन नब... Durg News Today: फेसबुक पोस्ट पर बवाल; भिलाई-3 थाने पहुंचे कांग्रेसी, भाजयुमो नेता पर FIR और गिरफ्ता... Agra Mahakumbh Ambikapur: सीएम विष्णु देव साय ने किया 'अग्र महाकुंभ 2026' का शुभारंभ; अग्रवाल समाज क...
मध्यप्रदेश

इंदौर में अगरबत्ती की फैक्ट्री में लगी भीषण आग, मची अफरा – तफरी

इंदौर: मध्य प्रदेश के इंदौर जिले में एक अगरबत्ती की फैक्ट्री में भीषण आग लग गई,इस आग ने आसपास की चार से पांच दुकानों को भी अपनी चपेट में ले लिया। आग इतनी तेजी से फैली कि आसपास के दुकानदारों में हड़कंप मच गया। दमकल की टीम ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया जिससे एक बड़ी जनहानि होने से बच गई। इंदौर के आजाद नगर थाना क्षेत्र के तीन इमली चौराहे पर मौजूद अगरबत्ती की फैक्ट्री में अचानक से आग लग गई, देखते ही देखते आग ने पास में मौजूद पॉलिथीन और टायर के तीन गोदाम को भी अपनी चपेट में ले लिया था।

आगजनी की इस घटना से इलाके में हड़कंप मच गया,आगजनी की घटना के समय कई कर्मचारी यहां काम कर रहे थे, जिन्होंने समय पर यहां से निकलकर अपनी जान बचाई, वहीं अन्य लोगों ने इस आग को बुझाने का प्रयास किया लेकिन जब सफल नहीं हुए तो उन्होंने फायर ब्रिगेड को सूचना दी,फायर ब्रिगेड तुरंत मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाने का प्रयास शुरू किया।

पॉलीथिन और टायर में आग लगने की वजह से  फायर ब्रिगेड की टीम को भी आग बुझाने के लिए काफी मशक्कत करना पड़ी। इस आगजनी की घटना में कोई बड़ी जनहानि तो नहीं हुई लेकिन लाखों रूपए का माल जलकर ख़ाक हो गया है,बताया जा रहा है की यह आग शार्ट सर्किट की वजह से लगी थी फिलहाल पुलिस इस मामले में जांच कर रही है।

Related Articles

Back to top button