ब्रेकिंग
🚨 लातूर के औसा में स्कूल में वीडियो बनाने पर CJP संस्थापक अभिजीत दीपके पर FIR दर्ज लखनऊ KGMU में MBBS इंटर्न्स की भूख हड़ताल: ₹12,000 से बढ़ाकर ₹30,000 स्टाइपेंड करने की मांग, गेट पर ... बेंगलुरु के डोड्डाबल्लापुर में बड़ी कार्रवाई: पाकिस्तान स्थित गैंग से जुड़े 28 वर्षीय AC टेक्नीशियन ... बीजेपी की नई राष्ट्रीय टीम की पहली बैठक: वंदे मातरम् पर देशव्यापी अभियान का ऐलान, Gen Z से जुड़ेंगे ... जयपुर में जर्जर स्कूल पर एक्शन: पुराने भवन से 50 मीटर दूर ग्रामीण के मकान में शिफ्ट हुई कक्षाएं, 16 ... संभाजीनगर ट्रिपल डेथ केस: आईफोन की जिद या कोई और वजह? DCP रत्नाकर नवले बोले- जांच पूरी होने तक अफवाह... बिहार के DMCH में अमानवीयता की हद: गार्ड ने टूटे पैर वाले लावारिस मरीज को जमीन पर घसीटा, अधीक्षक ने ... 71 की उम्र में मेगास्टार चिरंजीवी का बॉक्स ऑफिस पर दबदबा, संक्रांति 2027 पर रिलीज होगी 'काका' पहलगाम हमले के मास्टरमाइंड हाफिज सईद पर NIA का शिकंजा: लाहौर भेजा जाएगा समन, गैर-मौजूदगी में चलेगा ट... 'मर्द औरतों को कंट्रोल क्यों करना चाहते हैं?': राहुल गांधी ने पुणे में छात्राओं से किया सीधा संवाद, ...
देश

दिल्ली हिंसा में सख्त रुख अपनाने वाले दिल्ली HC के जज जस्टिस एस मुरलीधर का तबादला

दिल्ली हिंसा मामले में सख्त रुख अपनाने वाले दिल्ली हाईकोर्ट के जज जस्टिस एस मुलरीधर का बुधवार देर रात ट्रांसफर कर दिया गया। सुप्रीम कोर्ट के चीफ जस्टिस एस बोबड़े ने राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के साथ चर्चा कर एस मुरलीधर का दिल्ली हाईकोर्ट से पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट तबादला कर दिया गया है। राष्ट्रपति भवन ने इसकी अधिसूचना जारी कर दी है।
PunjabKesari
बता दें कि बुधवार को दिल्ली हाईकोर्ट ने पुलिस को निर्देश दिया कि सीएए हिंसा के सिलसिले में भाजपा के तीन नेताओं द्वारा कथित तौर पर दिए गए नफरत भरे भाषण के लिए प्राथमिकी दर्ज करने में ‘‘सोच समझकर निर्णय” करे। अदालत ने निर्देश दिया कि इस बारे में बृहस्पतिवार तक सूचित किया जाए। भाजपा के ये तीन नेता हैं — कपिल मिश्रा, अनुराग ठाकुर और प्रवेश वर्मा।

जिस पीठ ने यह फैसला सुनाया, उसमें एस मुरलीधर भी शामिल थे। जस्टिस एस.मुरलीधर और जस्टिस तलवंत सिंह की पीठ ने विशेष आयुक्त प्रवीर रंजन के आश्वासन को रिकॉर्ड में लिया कि वह आज ही पुलिस आयुक्त के साथ बैठक करेंगे और सभी वीडियो क्लीप देखेंगे और प्राथमिकियां दर्ज करने पर सोच समझकर निर्णय करेंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button