ब्रेकिंग
Bitcoin Price Update: सोना-चांदी रह गए पीछे, बिटकॉइन ने रचा इतिहास; पहली बार 80,000 डॉलर के पार निकल... Online Gaming New Rules: ऑनलाइन गेम खेलने वालों के लिए नई गाइडलाइन जारी; नियम तोड़े तो होगी जेल और भ... Kedarnath and Pashupatinath Connection: केदारनाथ और पशुपतिनाथ का क्या है अद्भुत संबंध? जानें शिव के ... Slip Disc Remedies: स्लिप डिस्क की दिक्कत होगी दूर! भाग्यश्री ने शेयर किया 15 सेकंड का सीक्रेट वीडिय... NH-27 Accident: अयोध्या से लौट रहे श्रद्धालुओं की कार ट्रक से टकराई, 6 की मौत; नेशनल हाईवे-27 पर बिछ... Ambedkar Nagar Encounter: मां और 4 बच्चों का हत्यारा आमिर पुलिस एनकाउंटर में ढेर; अंबेडकरनगर हत्याका... भोपाल क्राइम न्यूज़: IAS कोचिंग डायरेक्टर का अपहरण, पूर्व छात्र ने गन पॉइंट पर ऐंठे ₹1.89 करोड़; 6 आ... Gwalior News: ग्वालियर में आज बड़ा पशुपालक सम्मेलन; दुग्ध उत्पादकों को सर्टिफिकेट और सौगात देगी सरका... Mumbai Road Accident: मुंबई में तेज रफ्तार कार का कहर; 3 लोगों को मारी जोरदार टक्कर, 1 की हालत नाजुक Who is IAS Rinku Singh Raahi: 7 गोलियां खाकर एक आंख गंवाने वाले IAS रिंकू सिंह राही कौन हैं? अब मिली...
मध्यप्रदेश

बकरी के बच्चे को कब्र में घसीट कर ले गया 12 फीट का अजगर, देखकर लोग रह गए हैरान

मैहर : मध्य प्रदेश के मैहर जिले में क्रबिस्तान के पास झाड़ियों में छिपे एक विशालकाय अजगर ने एक बकरी को जिंदा निगल लिया। इस घटना के बाद गांव वाले सहम गए। इसमें बकरी की मौत हो गई। ग्रामीणों ने इस घटना की सूचना वन विभाग को और सर्प मित्र को दी। कड़ी मशक्कत के बाद अजगर का रेस्क्यू कर जंगल में छोड़ दिया गया है।

दरअसल, पूरा मामला मध्यप्रदेश के मैहर जिले का है। जहां मैहर शहर के कब्रिस्तान के पास 12 फिट लंब अजगर कब्र के पास कुंडली मार कर बैठा था। जैसे ही एक बकरी का बच्चा उसके पास पहुंचा तो अजगर ने उसको अपना निवाला बना लिया। वहां पर मौजूद लोग यह सब देखकर हैरान रह गए। लोगों ने अजगर का रेस्क्यू करने के लिए सर्प मित्र को बुलाया। धीरे-धीरे आसपास के लोगों को भी खबर लग गई। देखते ही देखते मौके पर लोगों की भारी भीड़ इकट्ठा हो गई। इसी बीच सर्प मित्र वहां पहुंचा और अजगर का रेस्क्यू कर जंगल मे छोड़ दिया।

मौजूद लोगों ने बताई पूरी घटना

वहां मौजूद लोगों ने बताया कि अजगर झाड़ियो के पास छुपकर बैठा था। जैसे ही बकरी का बच्चा घास चरते हुए वहां पहुंचा तो अजगर ने मुंह में दबोचते हुए उसे कब्र के अंदर ले कर चला गया। जिससे बकरी के बच्चे को की मौत हो गई। अजगर को जब बाहर निकाला गया तो वह बकरी के बच्चे को मुंह में दबाए हुए था। सर्प मित्र ने अजगर को बकरी से अलग किया।

20 किलो का था बकरी का बच्चा

सर्प मित्र गफ्फार ने बताया कि अजगर ने जिस बकरी के बच्चे को निगला था उसका वजह करीब 20 किलो था। काफी जद्दोजहद के बाद रेस्क्यू में सफलता मिली और अजगर को वन विभाग की टीम ने कब्जे में लेकर जंगल में छोड़ दिया है।

Related Articles

Back to top button