ब्रेकिंग
CJP प्रदर्शनकारियों को खाना खिलाने वाले जुनैद मलिक पहुंचे सुप्रीम कोर्ट! पुलिस पर प्रताड़ना और परिजन... NEET पेपर लीक पर पूर्णिया सांसद पप्पू यादव का अनोखा प्रदर्शन, सिर पर पट्टी और हाथ में लाठी लेकर पहुं... 'NEET के छात्रों से ऐंठे जाते हैं ₹1.32 लाख करोड़'; सार्वजनिक परीक्षा विधेयक 2026 पर बहस के दौरान प्... शिर्डी में गुरु पूर्णिमा उत्सव का आगाज! MP और गुजरात के भक्तों ने बाबा के चरणों में न्यौछावर किए लाख... दिल्ली में महिलाओं को हर महीने मिलेंगे ₹2500! 'लक्ष्मी योजना' को कैबिनेट की मंजूरी, रक्षाबंधन पर आएग... सिर में नक्सलियों की गोली फंसी होने के बाद भी रोज लगा रहे 10 KM दौड़, पढ़ें हॉक फोर्स के जांबाज शिवक... फतेहपुर के सर्वोदय इंटर कॉलेज में छात्रों का हंगामा! बिजली, शौचालय व पेयजल की मांग को लेकर सड़क पर उ... IIT दिल्ली से घर बैठे सीखें AI और डेटा साइंस! सर्टिफिकेट प्रोग्राम के लिए आवेदन शुरू, जानें अप्लाई क... मसूरी-देहरादून मार्ग पर भारी भूस्खलन! मैगी पॉइंट के पास रेस्टोरेंट हुआ क्षतिग्रस्त, घंटों ठप रहा ट्र... छात्र प्रदर्शनों पर लाठीचार्ज मामले में सुप्रीम कोर्ट का बड़ा आदेश! निर्दोषों को तुरंत रिहा करने के ...
मध्यप्रदेश

कुएं में मिले मां-बेटे के शव…विवाद के बाद आत्महत्या की आशंका

बैतूल: बैतूल जिले में मंगलवार सुबह मां-बेटे का शव कुएं में मिलने से हड़ंकप मच गया। घटना की सूचना पर कोतवाली थाना पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों शवों को निकलवाकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भिजवाया। हत्या है या आत्महत्या पोस्टमार्टम रिपोर्ट में स्पष्ट हो जाएगा। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

मामला जिले की कोतवाली थाने के उड़दन गांव का है। जहां सुबह एक कुएं में दो शव उतराते देखे गए। इस पर ग्रामवासियों ने पुलिस को सूचना दी। सूचना पर कोतवाली बैतूल पुलिस, एफएसएल और एसडीईआरएफ टीम के साथ मौके पर पहुंची। टीम ने कुएं से दोनों के शव निकाले। इसके बाद इनकी शिनाख्त ग्राम उड़दन के सीताराम उइके (28) और उसकी मां संगीता उइके (45) के रूप में की गई। पुलिस ने दोनों ही शवों को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भिजवाया है। पीएम रिपोर्ट आने के बाद ही मृत्यु की असली वजह सामने आ सकेगी।

ग्रामीणों के अनुसार, मृतक सीताराम मजदूरी करता था। मां-बेटे के बीच किसी बात को लेकर विवाद भी होते रहता था। कुएं से एक बैग भी मिला है। जिससे अनुमान लगाया जा रहा है कि विवाद के बाद कोई घर से जा रहा होगा। इसी बीच रोक-टोक के प्रयास में दोनों कुएं में गिर गए। हालांकि असल कारण पुलिस जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेंगे। एसडीओपी शालिनी परस्ते ने बताया कि उड़दन गांव में कुएं में मां बेटे के शव मिले हैं। मामले की जांच की जा रही है।

Related Articles

Back to top button