ब्रेकिंग
Ranchi News Update: सैटेलाइट चौक पर चले बुलडोजर से बिगड़े हालात; बाईपास जाम, पुलिस से भिड़े आक्रोशित... UP Crime News Prayagraj: संगम नगरी में सपा नेता की हत्या से हड़कंप; पुलिस को पुरानी रंजिश का शक, जां... AAP Punjab News: मान सरकार में हाई-टेक हुई पंजाब पुलिस; कनाडा, अमेरिका और दुबई से गिरफ्तार होकर लौट ... UP Election 2027 Seat Sharing: यूपी चुनाव 2027 में सीट शेयरिंग का पेंच; सपा दे रही 60-70 सीटें, कांग... Bihar NDA Conflict: बिहार एनडीए में रार बढ़ा; UCC, फरक्का और सभापति सीट पर जदयू-भाजपा में ठनी, RJD न... Jharkhand Tribal Politics: पांचवीं अनुसूची और पेसा कानून को ध्यान में रखकर हो परिसीमन, राज्यपाल से ग... Ranchi Municipal Corporation News: करमा पूजा पर रांची में विशेष सफाई और फॉगिंग अभियान; शिकायत के लिए... Chhattisgarh Wildlife Alert: धमतरी में बीच सड़क पर बैठा दिखा तेंदुआ, वन विभाग ने गंगरेल और रुद्री क्... Raipur CM Vishnu Deo Sai News: रायपुर में सीएम साय ने काफिला रुकवाकर खरीदा 1000 रुपये का दीया; स्ट्र... Ranchi CID Court Action: व्हाट्सएप से लीक की थी आंसर-की! 1000 पन्नों की केस डायरी पेश, श्वेता गुप्ता...
मध्यप्रदेश

हत्या या मौत… 12 नंबर मल्टी में महिला की 5 दिन पुरानी लाश मिलने से फैली सनसनी

भोपाल: राजधानी भोपाल में मल्टियों में आए दिन कोई ना कोई वारदात सामने आ रही है। शहजानाबाद मल्टी में पिछले महीने एक मासूम के साथ रेप की वारदात के बाद उसकी हत्या कर दी गई थी। तीन दिन बाद उसकी लाश मल्टी में ही रहने वाले आरोपी के घर से मिली थी। अब हबीबगंज इलाके के पीसी नगर मल्टी में एक सड़ी गली लाश मिलने से सनसनी फैल गई। महिला अपने घर से लापता थी और उसकी गुमशुदी की रिपोर्ट भी थाने में दर्ज थी। महिला का शव कचरे के एक कंटेक्टर में मिला था। इस मामले में चौकाने वाला खुलासा हुआ है।

दरअसल 7 नवंबर को मल्टी में ही रहने वाला शंकर राजोड़े के नाम के व्यक्ति ने आत्महत्या की थी। शंकर ने ही प्रभा ठाकुर हत्या की थी और कुछ दिन बाद उसने भी आत्महत्या कर ली थी पुलिस को शंकर राजोड़े के घर पास एक CCTV फुटेज मिला जिसमें वह महिला के साथ जाते हुआ दिख रहा है। वही पुलिस सीसीटीवी को लेकर जांच कर रही मृतका के साथ बलात्कार होने की भी आशंका जताई जा रही है। मृतिका महिला घरों मे खाना बनाने का काम करती थी और उसकी आर्थिक स्थिति भी बहुत खराब थी। वह अपने पति से भी अलग रहती थी उसके बच्चे पास ही सरकारी स्कूल में पढ़ते थे।

इधर हबीबगंज थाना प्रभारी अजय कुमार सोनी ने कहा कि जांच की जा रही है। घटनास्थल संदिग्ध लग रहा है परिजनों ने जिस पर भी शंका ज़हीर की है उसकी भी जांच कर रहे हैं। शंकर राजोड़े को भी इसी एंगल पर लेकर जांच की जा रही है।

Related Articles

Back to top button