ब्रेकिंग
PM Modi Mann Ki Baat Bhilai News: भिलाई में पीएम मोदी की 'मन की बात' का सामूहिक श्रवण; संगठन महामंत्... धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा नैतिकता नहीं, बढ़ते जनआक्रोश के दबाव में लिया गया फैसला: दीपक बैज Kanker Malaria Outbreak News: कांकेर में मलेरिया का खौफनाक आउटब्रेक! दो 9 वर्षीय छात्रों की दर्दनाक ... Gen-Z आंदोलन के बाद राजनीति में युवाओं को साधने की होड़, तेलंगाना सीएम रेवंत रेड्डी और जयंत चौधरी ने... सीएम भगवंत मान का स्पष्ट संदेश, बोले—'पंजाब में केवल मेहनत और मेरिट के आधार पर मिलेगी सरकारी नौकरी' जंतर-मंतर लाठीचार्ज मामले में सुप्रीम कोर्ट में नई याचिका दायर, दोषी पुलिसकर्मियों पर FIR की मांग Govinda Karisma Kapoor Movies Breakup: क्यों टूटी गोविंदा और करिश्मा कपूर की सुपरहिट जोड़ी? शगुफ्ता ... भारत बनाम जिम्बाब्वे T20I: अभिषेक शर्मा ने गेंद से मचाया तहलका, 14 साल बाद दोहराया सहवाग का ऐतिहासिक... रूस-यूक्रेन युद्ध में भीषण पलटवार, जपोरिज्जिया में 12 और सुमी में 3 लोगों की मौत से बढ़ा तनाव बैंक ग्राहकों के लिए अच्छी खबर, इस सप्ताह सोमवार से शनिवार तक खुले रहेंगे सभी सरकारी और निजी बैंक
देश

बालाकोट हमले की पहली बरसी पर वायु सेना प्रमुख भदौरिया ने मिग विमान के साथ भरी उड़ान

नई दिल्लीः बालाकोट एयर स्ट्राइक की पहली बरसी पर वायु सेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल आर के एस भदौरिया ने श्रीनगर से वायुसेना के उन जांबाजों के साथ पांच विमानों के मिशन पर उड़ान भरी जो पाकिस्तान के भीतर घुसकर एक आतंकी प्रशिक्षण शिविर को नेस्तनाबूद करने के अभियान में शामिल थे। एयर चीफ मार्शल भदौरिया ने एक मिग-21 टाइप 69 विमान के साथ उड़ान भरी। उनके साथ दो मिराज-2000 और दो सुखोई-30 एमकेआई विमान भी उड़ान भर रहे थे।

एक साल पहले के अभियान को याद करते हुए वायु सेना ने कहा कि वह भारत की संप्रभुता और अखंडता की रक्षा के पवित्र कार्य को निभाते हुए अन्य रक्षा सेवाओं के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ी है। वायु सेना प्रमुख ने बालाकोट अभियान की बरसी पर पांच विमानों के मिशन के लिए उड़ान भरी। पिछले साल 26 फरवरी को उक्त अभियान में भारत के युद्धक विमानों ने बालाकोट में जैश-ए-मोहम्मद के एक शिविर पर निशाना साधा था।

पुलवामा में आतंकी हमले में सीआरपीएफ के 40 जवानों के शहीद होने के बाद भारत ने यह कार्रवाई की थी। अगले दिन पाकिस्तान ने भी जवाबी कार्रवाई की कोशिश की लेकिन वायु सेना ने उसके विमानों को मार गिराया। इसके बाद दोनों परमाणु शक्ति संपन्न राष्ट्रों के बीच युद्ध का डर मंडराने लगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button