ब्रेकिंग
Bihar Madrasa Inspection: बिहार में सरकारी सहायता प्राप्त मदरसों का होगा भौतिक सत्यापन; शिक्षा विभाग... Rewa Crime News: शव वाहन में हो रही थी बकरियों की तस्करी; रीवा पुलिस ने किया गिरोह का भंडाफोड़, ड्रा... Jabalpur Lokayukta Action: जमीन सीमांकन के बदले 80 हजार की घूस लेते राजस्व निरीक्षक गिरफ्तार; लोकायु... Ujjain-Jhalawar Fourlane: सिंहस्थ-2028 से पहले बदलेगी उज्जैन-राजस्थान की राह; 2721 करोड़ के फोरलेन प... Bhopal Fraud News: पुराने नोट बेचने के चक्कर में महिला ने गंवाए 1.91 लाख रुपये; जानें कैसे ठगों ने ब... Ujjain Development News: महाकाल महालोक के बाद बदली उज्जैन की तस्वीर; आध्यात्मिक राजधानी से अब 'विकास... MP Tax Evasion: कर चोरी और फर्जी बिलिंग पर लगाम; एमपी सरकार का नया डिजिटल मॉड्यूल, अब नागरिक सीधे कर... Tvisha Sharma Death Case: भोपाल में एक्ट्रेस ट्विशा शर्मा की संदिग्ध मौत की गुत्थी; सीबीआई क्राइम सी... Morena News: हाथ बांधकर नदी में कूदा प्रेमी युगल; सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो, जानें क्या है पूर... MP Transport News: मध्यप्रदेश में अब 7 क्षेत्रों में होगा बस संचालन; मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा की...
उत्तरप्रदेश

सहारनपुर: एक-दो नहीं, बल्कि चार बार डसी…युवक के पीछे पड़ी नागिन, सपेरे को भी नहीं छोड़ा

उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जिले के बड़गांव इलाके में एक नागिन युवक का पीछा कर रही है और उसे डस लेती है. नागिन को पकड़ने के लिया एक सपेरे को बुलाया गया. जिसके बाद सपेरे ने नागिन को पकड़ लिया, लेकिन नागिन ने उसे भी नहीं छोड़ा और उसे भी डस लिया और खेत में कहीं गायब हो गई. फिलहाल गांववाले और सपेरा नागिन की तलाश में जुटे हुए हैं. बताया जा रहा है कि नगिन कुछ ही दिनों युवक को चार बार डस चुकी हैं.

सहारनपुर के थाना बड़गांव इलाके चिराऊ गांव में एक नागिन गांव के ही एक गौरव नाम के युवक के पीछे पड़ी हुई है. बताया जा रहा है की नागिन गौरव को चार बार डस चुकी है. परिजनों ने इस नागिन को पकड़ने के लिए एक सपेरे को बुलवाया था. सपेरे ने नागिन को पकड़ भी लिया, लेकिन गांव से दूर ले जाते समय नगिन ने सपेरे को भी डस लिया और फिर कहीं गायब हो गई. नागिन के डसने के बाद सपेरे और गौरव का इलाज करवाया जा चुका है. दोनों लोग अब खतरे से बाहर बताए जा रहे हैं.

नागिन ने पांच बार डसा

जानकारी करने पर पता चला है कि बड़गांव के चिराऊ गांव के रहने वाले गौरव पुत्र चरण सिंह के पीछे एक नागिन चार से पांच दिनों से पड़ी हुई है. यह नागिन गौरव के घर के पास भी नजर आ चुकी है. गौरव को खेत में चार बार इस नागिन ने डसा है. जिसके बाद गौरव के परिजनों ने नागिन को पकड़ने के लिए एक सपेरे को बुलाया था. सपेरा नागिन को पकड़कर दूर हिंडन नदी के पास ले गया और जैसे ही उसे छोड़ने लगा, तो उसे भी नागिन ने डंस लिया और फिर नागिन झाड़ियों में चली गई.

चर्चा का विषय बनी घटना

गौरव और उसके परिजनों के अनुसार गौरव अपना इलाज करवा के खेत पर पानी चलाने गया था, लेकिन नागिन फिर वहां आ गई और उसने दोबारा गौरव को काट लिया था. परिजनों ने आनन-फानन में अस्पताल में ले जाकर गौरव का इलाज कराया और झाड़ फूंक भी कराई. यह घटना चर्चा का विषय बन गई है. गांववाले और युवक के परिजन भी नागिन के डसने की घटना के बाद से ही काफी दहशत में हैं. वहीं, सभी लोग इस बात का पता लगाने में लगे हुए है कि आखिर नागिन युवक के पीछे क्यों पड़ी हैं.

Related Articles

Back to top button