ब्रेकिंग
Moradabad Crime: मुरादाबाद में खौफनाक मर्डर; दो सगी बहनों ने प्रेमियों संग मिलकर पति को करंट और जहर ... Twisha Sharma Case: ट्विशा शर्मा मौत मामले में आरोपी पति समर्थ 7 दिन की रिमांड पर; पूछताछ में नहीं द... CM Mohan Yadav Singrauli Tour: सीएम मोहन यादव ने पेश की सादगी की मिसाल; वीआईपी काफिला छोड़ मंत्रियों... IPL 2026 LSG Target: ऋषभ पंत की लखनऊ सुपर जायंट्स से होगी छुट्टी? टॉम मूडी के बयान से मिले बड़े संके... Bhooth Bangla Box Office: अक्षय कुमार की 'भूत बंगला' का बॉक्स ऑफिस पर भौकाल; 37वें दिन भी कमाए ₹1 कर... White House Shootout: व्हाइट हाउस के बाहर अंधाधुंध फायरिंग; सीक्रेट सर्विस की जवाबी कार्रवाई में हमल... Global Oil Crisis: ईरान-अमेरिका तनाव के बीच भारत का बड़ा दांव; वेनेजुएला बना तीसरा सबसे बड़ा तेल सप्... AI Impact on Jobs: भारत में AI से बैक ऑफिस और डेटा से जुड़ी नौकरियों पर बड़ा खतरा; SHRM रिपोर्ट 2026... Bada Mangal 2026: चौथे बड़े मंगल पर बन रहा है दुर्लभ संयोग; भूलकर भी न करें ये गलतियां, नाराज हो सकत... Gond Katira for Weight Loss: क्या गोंद कतीरा वजन घटाने में मददगार है? जानें वेट लॉस के लिए इसे कब और...
लाइफ स्टाइल

पतले बाल हो जाएंगे घने, आयुर्वेद के ये 3 उपचार हैं फायदेमंद, जानिए एक्सपर्ट से

 आजकल खराब लाइफस्टाइल के चलते हेयरफॉल, डैंड्रफ और सफेद होने की समस्याएं हो रही हैं. कम उम्र के लोगों में बालों से जुड़ी ऐसी तमाम समस्याएं देखने को मिल रही हैं. ये समस्याएं न केवल हमारी सुंदरता को प्रभावित करती हैं, बल्कि कॉन्फि़डेंस पर भी असर डालती हैं. हालांकि, हेयरफॉल होने की मुख्य वजहों में हार्मोनल चेंज, तनाव और खानपान की कमी है.

घने बाल पाने के लिए लोग कई महंगे प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करते हैं. कुछ लोग तो केमिकल ट्रीटमेंट भी लेते हैं. हालांकि, कई बार इन प्रोडक्ट्स के साइड इफेक्ट्स भी देखने को मिलते हैं. आयुर्वेद एक्सपर्ट डॉ. विनिता कहती हैं कि बालों की ग्रोथ बढ़ाने के लिए आयुर्वेद के कुछ उपाय काफी फायदेमंद होते हैं. आइए जानते हैं आयुर्वेद के इन सिंपल टिप्स के बारे में…

शिरोधारा

शिरोधारा एक पारंपरिक आयुर्वेदिक उपचार है. इसमें तेल को धीरे-धीरे माथे पर डाला जाता है. ये स्ट्रेस को कम करने के साथ-साथ बालों की जड़ों को मजबूत बनाता है. हालांकि, इस उपचार को किसी आयुर्वेद एक्सपर्ट की देख-रेख में ही करें. जिन लोगों के स्ट्रेस के कारण बाल झड़ते हैं, उनके लिए ये काफी फायदेमंद है.

शिरो अभ्यंग

इसका मतलब होता है सिर की मालिश करना. भृंगराज और आंवला जैसे हर्बल तेल से सिर की मालिश करना काफी फायदेमंद होगा. इससे बालों को पोषण भी मिलता है और जड़ भी मजबूत बनती है. हेयरफॉल कंट्रोल करने के लिए हफ्ते में दो बार भृंगराज या आंवला तेल से हल्के हाथों से सिर की मालिश करें.

नस्य कर्म

इसमें नाक संबंधी उपचार है. इसमें अणु तेल का इस्तेमाल किया जाता है. नस्य कर्म में शरीर के दोषों को संतुलित करने में मदद करता है. इससे बाल भी बेहतर बनते हैं. आयुर्वेद एक्सपर्ट की सलाह पर रोजाना सुबह अणु तेल की 2 से 3 बूंदें नाक में डालें. इससे बालों की जड़ों तक पोषण मिलता है.

इसके साथ ही, अपने डाइट में विटामिन बी12 और डी से जुड़ी चीजों को डाइट में शामिल करना चाहिए. ये दोनों ही चीजें बालों को मजबूत रखने के लिए जरूरी हैं.

Related Articles

Back to top button