ब्रेकिंग
Punjab News: CM भगवंत मान की रैली में काले कपड़े दिखाने वाले युवक का पुलिस पर गंभीर आरोप, सुखबीर बाद... जंतर-मंतर पर मारपीट मामले में गरमाई राजनीति, CJP ने उठाई हत्या के प्रयास के तहत कार्रवाई की मांग Happy Teachers Day Gifting Guide: डायरी-पेन से लेकर डेस्क प्लांट्स तक, टीचर्स डे के लिए बेस्ट बजट-फ्... जन्माष्टमी पर ऐसे बनाएं कान्हा का प्रिय पंचामृत, जानें सही विधि और भोग नियम ITR में टाइपिंग मिस्टेक पर नहीं लगेगा टैक्स, ITAT मुंबई का 9.6 लाख के नोटिस पर ऐतिहासिक फैसला Tech News Updates: व्हाट्सऐप पर आया बिल पेमेंट फीचर, NPCI के रिकॉर्ड UPI आंकड़ों के बीच मेटा ने लॉन्... एक ब्लॉगर के खुलासे से हिला चीन का विज्ञान जगत: NSFC ने शुरू की फर्जी रिसर्च की देशव्यापी जांच Box Office Report 2026: यश की 'टॉक्सिक' पर भारी पड़ी 'हनुमान अंश', बनी साल की सबसे ज्यादा प्रॉफिट कम... हेनरी क्रोकोम्ब का फर्स्ट क्लास क्रिकेट में ऐतिहासिक कारनामा: लगातार दो मैचों में ली दो हैट्रिक दिल्ली में 2.30 लाख घरों पर लगेंगे सोलर पैनल, बिजली बिल होगा जीरो; CM ने किया बड़ा ऐलान
खेल

रोहित शर्मा और गौतम गंभीर के साथ तालमेल नहीं बैठा पा रहे विराट कोहली? पर्थ टेस्ट से पहले चौंकाने वाला दावा

बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी का पहला मुकाबला पर्थ में खेला जाएगा. भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच 22 नवंबर से पहले शुरू होने वाले इस मैच से पहले एक चौंकाने वाला दावा सामने आया है. दरअसल, ऑस्ट्रेलिया के पूर्व क्रिकेटर ब्रेंडन जुलियन ने 5 मैचों की टेस्ट सीरीज को लेकर कई दावे किए हैं. उनके मुताबिक इस समय भारतीय टीम के सामने कई तरह की चुनौतियां मौजूद हैं, जिसके वजह से पर्थ में ऑस्ट्रेलिया की टीम 4 दिनों में जीत दर्ज कर सकती है. फॉक्स क्रिकेट पर बातचीत करते हुए जुलियन ने टीम इंडिया की सबसे बड़ी चिंता विराट कोहली को लेकर जताई. उन्होंने दावा किया कि वह भारतीय कप्तान रोहित शर्मा और हेड कोच गौतम गंभीर के साथ तालमेल नहीं बैठा पा रहे हैं.

कोहली को लेकर क्यों किया ये दावा?

विराट कोहली इस वक्त ऑस्ट्रेलिया में चर्चा का विषय बने हुए हैं. ऑस्ट्रेलिया की मीडिया से लेकर दिग्गज क्रिकेटर तक उनके फॉर्म और खेल को लेकर बातचीत कर रहे हैं. इस बीच 1933 से 1999 के बीच ऑस्ट्रेलिया के लिए 7 टेस्ट और 25 वनडे खेल चुके ब्रेंडन जुलियन ने भी कोहली पर चौंकाने वाला दावा किया.

जुलियन ने न्यूजीलैंड के खिलाफ विराट के आउट होने के तरीके को भारतीय टीम के लिए चिंता का कारण बताया. जुलियन के मुताबिक कोहली इस वक्त अपने बेस्ट फॉर्म में नहीं हैं और रोहित और गंभीर के साथ उनकी नहीं बन रही है. वह अपने खेलने के तरीके को टीम के साथ तालमेल नहीं बैठा पा रहे हैं.

Related Articles

Back to top button