ब्रेकिंग
MP News: इंदौर में 'छात्रों की गूंज' के बाद राहुल गांधी का बड़ा कदम; सीएम मोहन यादव से ओबीसी अभ्यर्थ... Hisar ACB News Haryana: फिटनेस सेंटर की अनुमति देने की एवज में ले रहा था रिश्वत, एसीबी ने बिछाया जाल MP Politics News Jitu Patwari: 'बाघों के कॉरिडोर में माइनिंग क्यों?'; कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष का सरक... Akhilesh Yadav PDA Campaign UP Election 2027: जो पीड़ित, वही पीडीए... कांग्रेस के गढ़ से सपा ने फूंक... SP Chief Akhilesh Yadav Raebareli Visit: भगवान कृष्ण और सुदामा की थीम पर लगा बैनर, विधायक राहुल लोधी... Kanpur Millionaire Pharma Trader Murder: करोड़पति दवा कारोबारी विनीत मिनोचा हत्याकांड में चौंकाने वा... Uttar Pradesh Crime News: महोबा में नशेड़ी बेटे की हैवानियत, मामूली बात पर मां की हत्या कर गिरफ्तार ... Run For Safe Digital Bharat Chandigarh: ट्राईसिटी मैराथन में फिटनेस के साथ साइबर सुरक्षा का संदेश, ग... Haryana Road Accident Update: सिरसा सड़क हादसे में मची चीख-पुकार, घायलों को अस्पताल में कराया गया भर... Haryana Fatal Bike Crash: हांसी के नारनौंद क्षेत्र में हुआ खौफनाक सड़क हादसा, तीन परिवारों में पसरा ...
दिल्ली/NCR

श्रद्धा वॉल्कर के कातिल को मार डालना चाहता है लॉरेंस बिश्नोई! मुंबई पुलिस के इस खुलासे पर तिहाड़ जेल में हड़कंप

दिल्ली का श्रद्धा वॉल्कर हत्याकांड (Shraddha Walker Case) एक बार फिर से सुर्खियों में आ गया है. लेकिन इस बार यह हत्याकांड बिश्नोई गैंग (Lawrence Bishnoi) के कारण चर्चा में है. एनसीपी नेता बाबा सिद्दीकी की हत्या की जांच कर रही मुंबई पुलिस को आरोपियों से पूछताछ के दौरान पता चला कि लॉरेंस बिश्नोई गिरोह के निशाने पर श्रद्धा का कातिल आफताब पूनावाला भी था. खबर सामने आई तो दिल्ली पुलिस इसे लेकर अलर्ट हो गई है.

आफताफ पूनावाला फिलहाल तिहाड़ जेल में बंद है. तिहाड़ की जेल-नंबर 4 जहां आफताब कैद है, वहां पुलिस ने सुरक्षा और कड़ी कर दी है. मुंबई पुलिस के मुताबिक, बाबा सिद्दीकी मर्डर केस के आरोपी शिवकुमार गौतम उर्फ ​​शिवा ने कहा- शुभम लोनकर ने आफताब पूनावाला पर हमला करने की चर्चा की थी. हालांकि, पूनावाला की कड़ी सुरक्षा के कारण गिरोह ने कथित तौर पर ऐसा करने से परहेज किया.

क्या कहा पुलिस अधिकारी ने?

पुलिस अधिकारी ने बताया- शिवा ने खुलासा किया कि बिश्नोई गिरोह के सदस्य शुभम लोनकर और अन्य ने आफताब को निशाना बनाने की मंशा जताई थी. आगे की सुरक्षा व्यवस्था के लिए अब यह खुफिया जानकारी दिल्ली पुलिस के साथ साझा की गई है. वहीं, दिल्ली पुलिस की मानें तो उन्हें पता चला है कि लॉरेंस गैंग द्वारा तिहाड़ जेल में आफताब की हत्या की साजिश रची जा रही है.

क्या है श्रद्धा वॉल्कर हत्याकांड?

मई 2022 में वसई की रहने वाले श्रद्धा वाल्कर की दिल्ली में उसके लिव-इन पार्टनर आफताब पूनावाला ने हत्या करके टुकड़े कर दिए थे. इन टुकड़ों को उसने फ्रिज में रखा था. मामला मीडिया में बहुत चर्चित हुआ था. राजनीतिक दलों ने इस घटना को सांप्रदायिक रंग भी दिया गया था. मामला नवंबर 2022 में सामने आने के बाद दिल्ली पुलिस ने आफताब को गिरफ्तार कर लिया. आफताब तिहाड़ जेल में बंद है. अभी यह केस कोर्ट में चल रहा है. इसकी जांच अभी भी जारी है.

Related Articles

Back to top button