ब्रेकिंग
अक्टूबर में देश के बुनियादी उद्योगों ने पकड़ी तेज रफ्तार, कोर सेक्टर की ग्रोथ सितंबर के 8.2 फीसदी से... 24 नवंबर को मनाई जाएगी कार्तिक पूर्णिमा, पवित्र नदियों में स्नान और दीपदान से प्राप्त होता है अक्षय ... सर्दियों में सेहत का खजाना है मोरिंगा यानी सहजन का सूप, आयरन और विटामिन सी से भरपूर यह रेसिपी इम्युन... रिलीज के 15 दिन बाद भी अपना भारी-भरकम बजट नहीं निकाल पाई रणबीर कपूर और यश की 'रामायण', दो भागों का क... कश्मीर घाटी में स्थानीय आतंकवाद का सफाया, लतीफ भट के मारे जाने के बाद अब जम्मू संभाग के चार स्थानीय ... U19 एशिया कप में चमके वीरेंद्र सहवाग के बेटे आर्यवीर सहवाग, शानदार प्रदर्शन से आलोचकों का मुंह बंद क... प्रीमियम स्मार्टफोन खरीदने वालों को लग सकता है बड़ा झटका, साल के अंत तक 30 फीसदी से ज्यादा बढ़ सकती ... एसससीओ बैठक में हिस्सा लेने नई दिल्ली पहुंचे पाकिस्तानी मंत्री मुसादिक मसूद मलिक, सीमा पार आतंकवाद क... फिक्की के मंच से दिए गए पीएम मोदी के बयान पर राहुल गांधी का तीखा पलटवार, कहा—यह उद्योगपतियों पर आरोप... सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, बेंगलुरु के अधूरे हाउसिंग प्रोजेक्ट के 4,500 घर खरीदारों को फ्लैट मिलने...
देश

वाह री लखनऊ की ट्रैफिक पुलिस, खुद यातायात निमयों की धज्जियां उड़ाकर नो पार्किंग से उठा रहे गाड़ियां

लखनऊ।  लखनऊ में ट्रैफिक पुलिस और नगर निगम अधिकारियों की मिली भगत से सड़क पर बिना मानकों के दौड़ रही क्रेन, नो पार्किंग में खड़ी गाड़ियां उठा रही थीं। इसके बाद वाहन चालकों से मोटा जुर्माना वसूला जा रहा था। शिकायत पर परिवहन विभाग के प्रवर्तन अधिकारियों ने मंगलवार और बुधवार को अभियान चलाया। जिसके बाद क्रेन समेत 12 गाड़ियों के चालान किए गए।

यात्रीकर अधिकारी आशुतोष उपाध्याय ने बताया कि ट्रैफिक पुलिस और नगर निगम द्वारा संचालित बूथ में लगी क्रेनों की शिकायत आ रही थी कि यह मानक के अनुरुप नहीं हैं। इसके बाद भी नो पार्किंग में खड़ी गाड़ियां उठाकर कार्रवाई कर रही हैं। इसके बाद मंगलवार और बुधवार को एआरटीओ प्रवर्तन अमित राजन राय, अंकिता शुक्ला की अगुवाई में मंगलवार और बुधवार को नहर चौराहा बाराबिरवा, हजरतगंज, पालीटेक्निक, पत्रकारपुरम, सहारा माल चौराहा समेत अन्य स्थानों पर इन क्रेनों के खिलाफ अभियान चलाकर मानक के विपरीत दौड़ रही 12 का चालान किया गया।

बीमा, प्रदूषण और फिटनेस तक नहींः यात्रीकर अधिकारी ने बताया कि इन क्रेनों का न तो प्रदूषण था, न ही फिटनेस थी और न ही बीमा था। इसके अलावा नंबर प्लेट भी मानक के अनुरूप नहीं मिली। इसके बाद भी यह गाड़ियां नो पार्किंग में खड़ी गाड़ियों के खिलाफ कार्रवाई कर रही थी। इन गाड़ियों के चालान कर चालकों को सख्त हिदायत दी गई है कि सारे मानक पूरे करके ही क्रेन चलाएं। यह कार्रवाई लगातार चलती रहेगी।

कोट : क्रेन मानक के अनुरूप नहीं हैं। उच्चाधिकारियों को इसकी जानकारी दे दी गई है। ट्रैफिक पुलिस से इसका कोई लेना-देना नहीं है। अब नगर निगम द्वारा इनका संचालन किया जा रहा है। -सुभाष चंद्र शाक्य, डीसीपी ट्रैफिक

Related Articles

Back to top button