ब्रेकिंग
सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला: कर्नाटक में UAPA मामलों की रोजाना सुनवाई के लिए बनेगा अलग स्पेशल कोर्ट जस्टिस यशवंत वर्मा मामले में बड़ी कार्रवाई, राज्यसभा में पेश की गई 3 सदस्यीय जांच समिति की रिपोर्ट देहरादून-मसूरी मार्ग पर सड़क चौड़ीकरण के दौरान भीषण भूस्खलन, सड़क पर गिरा भारी मलबा जालंधर के अवतार नगर में सनसनीखेज डबल मर्डर, कलयुगी युवक ने अपनी पत्नी और पिता की हत्या कर मचाया हड़क... 'जंतर-मंतर सीजन-2' का जल्द होगा आगाज: CJP फाउंडर अभिजीत दिपके का बड़ा ऐलान, हॉल न मिलने पर भाजपा पर ... नोएडा में 'स्पेशल 26' स्टाइल में 29 लाख की भीषण लूट, फर्जी GST अधिकारी और पुलिसकर्मी बनकर 5 शातिर गि... बिहार में शराबबंदी लागू होने के एक दशक बाद फिर छिड़ी बहस, NCAER रिपोर्ट के बाद जीतन राम मांझी का बड़... जालोर में गोमाता के प्रति अनूठी आस्था, 'राधा' गाय पहनती है 10 किलो चांदी के गहने, बन रहा 1 करोड़ का ... ग्रेटर नोएडा में भारी बारिश से नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट में जलभराव, अखिलेश यादव ने सरकार पर कसा तंज बांकीपुर विधायक प्रशांत किशोर का 10 हजार नौकरियों का बड़ा ऐलान, बिहार के सियासी गलियारों में मचा हड़...
देश

ससुराल में था दामाद के स्वागत का इंतजार, आई मौत की खबर; हास्य अभिनेता राजू श्रीवास्तव के पीआरओ की मौत

रायबरेली (बछरावां)।  रायबरेली के लालगंज में ससुराल के लोगों को दामाद के आने का इंतजार था। वह सभी उनके स्वागत को आतुर थे, मगर कुछ ही देर बाद दामाद की जगह उनकी मौत की खबर आई। इससे स्वागत की तैयारियां मातम में बदल गईं। ससुराल से लेकर घर तक मिनटों में कोहराम मच गया। देश के जाने माने हास्य अभिनेता राजू श्रीवास्तव के पीआरओ व भाजपा नेता प्रदीप श्रीवास्तव कार से लालगंज ससुराल जा रहे थे। बुधवार की रात बांदा-बहराइच हाईवे पर एक अज्ञात वाहन से टक्कर हो गई। इस सड़क दुर्घटना में प्रदीप की मौत हो गई। वहीं दुर्घटना करने वाला चालक वाहन लेकर भाग निकला। पुलिस उसकी तलाश कर रही है।

हरचंदपुर के रहने वाले प्रदीप श्रीवास्तव पुत्र अशोक श्रीवास्तव बुधवार रात करीब 11 बजे बांदा बहराइच हाईवे से कार से ससुराल जा रहे थे। इसी दौरान हाईवे पर अघौरा गांव के निकट एक अज्ञात ट्रक ने उनकी कार में सामने से टक्कर मार दी । हादसे में वे गंभीर रूप से जख्मी हो गए। एंबुलेंस से उन्हें सीएचसी बछरावां लाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। भतीजे शालू श्रीवास्तव ने बताया कि प्रदीप श्रीवास्तव वर्तमान में हास्य अभिनेता राजू श्रीवास्तव के पीआरओ थे। साथ ही भाजपा के नगर महामंत्री भी थे । थानाध्यक्ष जगदीश यादव ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है । दुर्घटना जिस वाहन से हुई, उसके बारे में पता लगाया जा रहा है। तहरीर के आधार पर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।

Related Articles

Back to top button