ब्रेकिंग
नेपाल में ग्लेशियल झील फटने से बिहार में हाई अलर्ट: गंडक बराज के सभी 36 फाटक खोले गए, कोसी-सारण तटबं... नेपाल-तिब्बत बॉर्डर पर विनाशकारी बाढ़: नेपाल में खुली तबाही, चीन में आंकड़ों पर रहस्य ₹200 जुर्माने वाले मामले में 12 साल की देरी: मंडी कोर्ट ने पुलिस का चालान किया खारिज, आरोपी बरी कानपुर के नत्थापुरवा गांव में गिरा 4-सीटर ट्विन-इंजन विमान; ट्रेनर सचिन भाटिया और ट्रेनी अभिषेक की म... राहुल गांधी के दबाव में बैकफुट पर मोदी सरकार? कांग्रेस जनता के बीच ले जाएगी ये 5 बड़े मुद्दे, प्रचार... धमतरी: 10 साल से बिस्तर पर जिंदगी काट रहे शशिकांत ने मांगी इच्छामृत्यु; हमले की CBI जांच और इलाज की ... उत्तर प्रदेश सर्किल रेट लिस्ट 2026: 9 साल बाद बदलने जा रहे हैं प्रॉपर्टी के सरकारी रेट, जेवर एयरपोर्... झारखंड हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: असिस्टेंट पब्लिक प्रॉसिक्यूटर परीक्षा पर रोक से इनकार, सरकार से 2 हफ्... गोरखपुर में पति-पत्नी के झगड़े से 1000 घरों की बिजली गुल: गुस्से में 11 KV हाईटेंशन तार पर फेंके कपड... कोटा में फिर NEET छात्रा ने की खुदकुशी: फ्लैट में फंदे से लटकी मिली खुशबू पटेल, छतरपुर से आकर कर रही...
मध्यप्रदेश

देने वाला जब भी देता पूरा छप्पड़ फाड़ के…गए थे अवैध शराब पकड़ने बंद कमरे में मिल गए लड़का और लड़की…हैरान कर देगा ये मामला

दमोह : किसी ज़माने में फ़िल्म अभिनेता देवानन्द की फ़िल्म का एक गाना आया था- देने वाला जब भी देता, पूरा छप्पड़ फाड़के देता…यह गीत आज चरितार्थ हो गया जब  एक नशा विरोधी संगठन के कार्यकर्ता पहुंचे तो थे अवैध शराब पकड़ने लेकिन उनके हाथ बंद पड़े कच्चे मकान के अंदर कई मामलों में फरार आरोपी एक लड़की के साथ मिला। खास बात यह कि मकान में बाहर से ताला जड़ा था लड़के लड़की मकान का छप्पड़ फाड़कर अंदर घुसे थे।

हैरान कर देने वाला मामला दमोह जिले के तारादेही थाना क्षेत्र के गांव का है। जहां एक कच्चे मकान में अवैध शराब की सूचना पर नशा विरोधी संगठन भगवती मानव कल्याण संगठन के सदस्य पहुंचे थे जब बंद पड़े मकान से चिल्लाने की आवाज़ आई तब संगठन के कार्यकर्ताओं ने पुलिस को सूचना दी। मकान का ताला खोला गया तो देखा आरोपी लड़का जबलपुर जिले के थाना बैलखेड़ा ग्राम केवलारी बरधरा निवासी अजय गौड़ निकला जो तीन मामलों में कई दिनों से फरार था। साथ में एक लड़की को भी भगाकर लाया था। दोनों मकान के खप्पर निकालकर घुसे थे अंदर रह रहे थे। दोनों को पुलिस ने गिरफ्तार किया।

इस से भी ज्यादा हैरान कर देने वाली बात यह है कि जिसका वह मकान था वह कई दिनों से बाहर रह रहा था। पूछताछ में पता चला कि अजय गौड़ थाना बेलखेड़ा के तहत तीन अपराधो में संलग्न है जो फरार चल रहा था। साथ ही उसी गांव की 12 वीं कक्षा की नाबालिग छात्रा जिसे अजय भगाकर लाया था जो दोनों साथ में थे। जबलपुर से से आए एसआई प्रभात मुड़िया और पुलिस को अजय गौड़ एवं लड़की को सुपुर्द कर दिया गया है। पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है।

Related Articles

Back to top button