ब्रेकिंग
Rakesh Agarwal IAS Case: अलमारी के ताले टूटे, गैस फैलाकर सबूत मिटाने की कोशिश, पुलिस जांच में जुटे क... Ujjain Demolition and Security News: शाही मस्जिद के प्रभावित हिस्से को हटाने का काम जारी, 40 मजदूर त... Jabalpur High Court Paddy Scam Hearing: मध्य प्रदेश के 34 करोड़ के धान घोटाले पर हाईकोर्ट में सुनवाई... Guna Unique Coin Collection: गुना के अजय जैन के पास है मौर्य और मुगल काल के 2000 से अधिक प्राचीन सिक... Mona Lisa Birth Certificate MP High Court Verdict: इंदौर हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, मोनालिसा के पहले जन... Kaushalya Devi Sany Bhajan: रामधुनी में मंजीरा बजाती नजर आईं मुख्यमंत्री की पत्नी, डिप्टी सीएम विजय ... Kanker Collector Mandri Dance: सेवा संकल्प शिविर में ग्रामीणों के साथ झूमे कलेक्टर कुंदन कुमार, वीडि... Pregnant Woman Death in Korba: दीपिका बस्ती निवासी महिला ने तोड़ा दम, परिजनों की गुहार अनसुनी करने क... Madhya Pradesh Health Crisis: उकवा क्षेत्र के सुंदरवाही गांव में मातम, राहुल गांधी आज मृत बच्चों के ... Rahul Gandhi Balaghat Visit: राहुल गांधी के आदिवासी दौरे पर सियासत तेज, भाजपा के आरोपों पर जीतू पटवा...
देश

दिल्ली हिंसा: AAP पार्षद ताहिर हुसैन के घर से मिले पत्थर, पेट्रोल बम और ईंटें

नई दिल्ली: उत्तर-पूर्व दिल्ली हिंसा भड़काने का आरोप आम आदमी पार्टी (AAP) के पार्षद ताहिर हुसैन पर लग रहा है। हिंसा में मारे गए इंटेलिजेंस अफसर अंकित शर्मा के परिजनों ने कथित तौर पर ताहिर पर हत्या करने का आरोप लगाया है। इसी आरोपों के बीच ताहिर के घर की तस्वीरें सामने आई हैं जिससे यह शक और गहरा गया है। दरअसल  इंटेलिजेंस अफसर अंकित शर्मा के परिजनों ने आरोप लगाया कि ताहिर हुसैन के घर से लगातार फायरिंग और पथराव हो रहा था, जब अंकित शर्मा देखने बाहर गए थे उन पर हमला कर दिया गया और अगले दिन उनका शव नाले में से मिला।

 

Mukesh singh sengar@mukeshmukeshs

ये छत आप पार्षद ताहिर हुसैन की है,चाँदबाग जहां दंगा हुआ

Embedded video

56 people are talking about this

बता दें कि जब कुछ मीडिया चैनल ताहिर के घर गए तो वहा छत पर से गुलेल, पेट्रोल बम और कट्टों और ट्रे में भरे मोटे पत्थर बरामद किए गए। फिलहाल ताहिर अभी घर पर नहीं है। इससे पहले भी इसी घर का एक वीडियो सामने आया था जिसमें वहां से लगातार पत्थर और पेट्रोल बम चल रहे थे। हालांकि, AAP पार्षद ताहिर ने इसका खंडन किया और कहा कि मुझे नहीं पता मेरे घर से हमला करने वाले कौन हैं क्योंकि उस दिन मैं घर पर नहीं था।

 

ताहिर ने भाजपा पर उनको बदनाम करने का आरोप लगाया है। वहीं आम आदमी पार्टी भी इस मामले में निष्पक्ष जांच की मांग कर रही है। ताहिर पर यह भी आरोप लग रहा है कि 25 फरवरी को उनके चांदबाग स्थित घर से उपद्रवियों ने लोगों पर पथराव किया और पेट्रोल बम फेंके। बता दें कि दिल्ली हिंसा में अब तक 34 लोगों की मौत हो चुकी है और 200 से ज्यादा लोग घायल हो चुके हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button