ब्रेकिंग
BRICS Summit 2026: 'कमजोर कड़ी' से ग्लोबल ग्रोथ इंजन तक; 2012 से 2026 के बीच कैसे बदली भारत की तस्वी... 9/11 आतंकी हमले के 25 साल पूरे: पीएम नरेंद्र मोदी ने पीड़ितों को दी भावभीनी श्रद्धांजलि Vellore Church Collapse: वेल्लोर में निर्माणाधीन चर्च की छत गिरने से 3 मजदूरों की मौत, 14 घायल; NDRF... हिमाचल के पहाड़ी रास्तों पर पर्यटकों को बड़ी राहत: देवड़ और हनोगी सुरंगें यातायात के लिए शुरू Neem Karoli Baba Film: नीम करोली बाबा पर बनी ‘हनुमान अंश’ की बंपर सफलता, स्वामी कैलाशनंद गिरी से मिल... MP Politics News: 'विकास के लिए आस्था से समझौता न हो', उमा भारती ने उज्जैन के 170 साल पुराने हनुमान ... महिला किसानों को बड़ी सौगात: झारखंड में जल्द शुरू होगी 'महिला किसान खुशहाली योजना' Bank Strike News: झारखंड में 30 हजार बैंक कर्मियों की हड़ताल से कामकाज ठप, 11 से 30 सितंबर तक 4 दिन ... साहिबगंज में गंगा ने तोड़ा 4 साल का रिकॉर्ड: 28.72 मीटर पहुंचा जलस्तर, तटीय इलाकों में दहशत Sahibganj News: साहिबगंज में अनोखी शादी; पति ने 8 साल पुराना रिश्ता तोड़ खुद कराई पत्नी की उसके प्रे...
दिल्ली/NCR

मेयर चुनाव में हार से तिलमिला गए हैं… अरविंद केजरीवाल का बीजेपी पर हमला

आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक और पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने रविवार को चांदनी चौक में पार्टी के जिला कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए बीजेपी पर जमकर हमला बोला. उन्होंने कहा कि मेयर चुनाव में हार के बाद बीजेपी तिलमिला गई है. बता दें कि अगले साल दिल्ली में विधानसभा चुनाव है. चुनाव से पहले संगठन में जान फूंकने में अरविंद केजरीवाल जुटे हैं. उन्होंने जिला सम्मेलन में पदाधिकारियों को संबोधित किया. केजरीवाल ने रविवार को चांदनी चौक और नई दिल्ली जिले के पदाधिकारियों को संबोधित करते हुए जीत का मंत्र दिया.

अरविंद केजरीवाल ने कहा कि कुरुक्षेत्र में कौरव और पांडवों का युद्ध हुआ था. कौरवों के पास अथाह पैसा और शक्ति थी. पांडवों के पास भगवान कृष्ण थे. आने वाला चुनाव एक धर्मयुद्ध है. भगवान हमारे साथ हैं, ये तीन दिन पहले मेयर चुनाव में पता चला.

मेयर चुनाव में हार से तिलमिला गई गई है बीजेपी

उन्होंने कहा कि बीजेपी मेयर चुनाव में पूरी तैयारी करके आई थी, इतने तोड़ लिए. उनका पूरा कैलक्युलेशन था कि ये मेयर का चुनाव जीत रहे हैं. इन्होंने सिविक सेंटर से बीजेपी दफ्तर तक रैली निकालने की तैयारी कर रखी थी. वहां पीएम आएंगे और मोदी जी का भाषण होगा. उन्होंने कहा कि लेकिन हमारे साथ तो भगवान श्रीकृष्ण थे. श्री कृष्णा अपने साथ थे, उन्होंने सुदर्शन चक्र चलाया तीन वोट से हम जीत गए.

उन्होंने कहा कि उनके पास अथाह शक्ति और पैसा है, लेकिन ऊपर वाला हमारे साथ है. इस हार के बाद ये तिलमिला गए हैं. बड़े-बड़े नेता इनकी पार्टी छोड़ कर हमारे साथ आ रहे हैं. इस वाले चुनाव में ये कुछ भी करेंगे, हमें हराने के लिए. ब्रह्म सिंह तवर,बीबी त्यागी, अनिल झा आम आदमी पार्टी में शामिल हो गए हैं.

केजरीवाल ने कार्यकर्ताओं को दिया जीत का मंत्र

उन्होंने कहा कि हमें हारने के लिए बीजेपी इस वाले चुनाव में कुछ भी करेगी. तैयारी है उसके लिए, मेहनत करनी पड़ेगी. अगले एक-दो दिन में आपको ट्रेनिंग की जाएगी. 5 बूथ हैं एक अध्यक्ष मंडल प्रभारी के नीचे, 1 बूथ पर 200 से 250 परिवार है. हर 50 फैमिली पर एक सभा करनी है. 4 से 5 मीटिंग करनी हैं.

उन्होंने कहा कि 13000 बूथ हैं. एक बूथ पर पांच बैठक कर लेंगे तो 65 हजार मीटिंग 15 दिन में कर ली तो कोई हरा सकता है आप को? यह तैयारी करनी है. आपकी तैयारी है ना? हमें प्लानिंग से मेहनत करनी पड़ेगी. अगले दो तीन दिन आपकी ट्रेनिंग होगी.

Related Articles

Back to top button