ब्रेकिंग
MCB Road Accident: NH-43 पर खड़े कंटेनर से टकराई बाइक; 3 युवक घायल, 2 की हालत गंभीर Durg News: शिवनाथ नदी में डूबने से 24 वर्षीय युवक की मौत; केरल निवासी वेटर नहाने के दौरान गहरे पानी ... International Karate Championship 2026: सिंगरौली के नन्हे योद्धाओं का बड़ा कारनामा; कलेक्टर ने किया स... Ratlam Chakka Jam: 2 घंटे तक सैलाना रोड पर लगा लंबा जाम; हादसे में युवक की मौत के बाद परिजनों ने किय... MPESB Exam Cancelled: मध्य प्रदेश वनरक्षक व जेल प्रहरी परीक्षा रद्द; अब 20 जून को होगा एग्जाम, पढ़ें ... Sagar Crime News: मोतीनगर पुलिस की बड़ी कार्रवाई; एमडी ड्रग्स के साथ युवक-युवती गिरफ्तार, बड़े गिरोह क... Morena News: कुत्तों के खौफ से तालाब में कूदी महिला; 3 घंटे चले रेस्क्यू के बाद निकाला गया शव MP Rajya Sabha Election: मीनाक्षी नटराजन ने भरा नामांकन; कांग्रेस का आरोप- भाजपा दे रही विधायकों को ... GRP Training Update: जीआरपी को अब मिलेगी आधुनिक पुलिसिंग की ट्रेनिंग; संगठित अपराध और आतंकवाद से निप... IRCTC Bharat Gaurav Train: 11 दिन में करें 5 ज्योतिर्लिंग और द्वारकाधीश के दर्शन; जानें किराया और बु...
देश

ओडिशा: पुरी में 4 दिसंबर को भारतीय नौसेना का शक्ति प्रदर्शन, 40 विमान, 25 युद्धपोत लेंगे भाग

भारतीय नौसेना चार दिसंबर को नौसेना दिवस मनाने जा रही है. इस मौके पर भारतीय नौसेना का परिचालन प्रदर्शन 4 दिसंबर को ओडिशा में पुरी के ब्लू फ्लैग बीच पर होने वाला है. इस प्रदर्शन में मिग-29के और एलसीए सहित 40 विमान और 25 युद्धपोत शामिल होंगे. ये प्रदर्शन भारतीय नौसेना की समुद्री ताकत और परिचालन क्षमताओं का प्रदर्शन करेंगे. बीते शनिवर को ये जानकारी अधिकारियों ने दी.

इस कार्यक्रम में शानदार परेड का आयोजन भी किया जाएगा. इस खास मौके पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, राज्यपाल रघुबर दास, मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी और भारतीय नौसेना के वरिष्ठ अधिकारी समेत कई बड़े लोग मौजूद रहेंगे. जो सेना की हौसला अफजाई करेंगे.

कार्यक्रम को लेकर की जा रही तैयारी

इस कार्यक्रम को लेकर तमाम तरह की तैयारिया जोर शोर से चल रही हैं. बीते शनिवार को एक उच्च स्तरीय बैठक में ओडिशा के पुलिस महानिदेशक वाई.बी. खुरानिया ने वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों को यह सुनिश्चित करने का निर्देश दिया कि कार्यक्रम का आयोजन सुचारू तरीके से हो. उन्होंने राज्य सरकार, स्थानीय प्रशासन और नौसेना के बीच सहयोग की आवश्यकता पर जोर दिया.

Related Articles

Back to top button