ब्रेकिंग
दलबदल कानून की व्यावहारिक कमजोरी: लोकसभा में लटकीं अयोग्यता याचिकाएं; सुप्रीम कोर्ट के 3 महीने के नि... क्या भारत की राजनीति पलट देगी जेन जी? 38 करोड़ युवा वोटरों को साधने में जुटीं पार्टियां, जानें चुनाव... गृह मामलों की संसदीय स्थायी समिति की बैठक में हंगामा: पैलेट गन और लाठीचार्ज पर तकरार जर्जर स्कूलों पर सरकारों का बड़ा फैसला: राजस्थान में ₹12,500 करोड़ और UP में ₹604 करोड़ का बजट, जेन ... डूंगरपुर: सत्तु देवकी स्कूल में भरभराकर गिरी कमरे की छत, 120 बच्चे थे मौजूद; बंद कमरा होने से टला बड... रक्षा मंत्रालय का बड़ा फैसला: DRDO की पारंपरिक मिसाइल तकनीक भारतीय उद्योगों को होगी ट्रांसफर मुंबई में ऑटो चालकों की मराठी परीक्षा पर नया विवाद: 'सिलेबस से बाहर के सवाल पूछ रहा RTO', यूनियन ने ... इलाहाबाद हाईकोर्ट ने खारिज की स्कूल में हिजाब पहनने की याचिका: फैसले को चुनौती देगा AIMPLB; कोर्ट बो... सिंगरौली में फायर ब्रिगेड के पानी से धोई गई BJP विधायक की गाड़ी: कमिश्नर आवास का वीडियो वायरल, सवालो... कानपुर में कूड़े के ढेर से एक्सपायरी टॉफी-चॉकलेट लूटने की मची होड़: वीडियो वायरल होने के बाद खाद्य व...
देश

मणिपुर: 10 कुकी-जो युवकों का अंतिम संस्कार पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने तक नहीं किया जाएगा: ITLF

केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के साथ कथित गोलीबारी में बीते दिनों कुकी-जो समुदाय के 10 लोगों की मौत हो गई थी. वहीं, कुकी-जो समुदाय का प्रतिनिधित्व करने वाले एक प्रमुख संगठन ने रविवार को बड़ा दावा किया है. उनका कहना है कि युवकों का अंतिम संस्कार, पोस्टमार्टम रिपोर्ट उनके परिजनों को सौंपे जाने तक नहीं किया जाएगा.

मणिपुर में कुकी-जो समुदाय के प्रमुख संगठन ‘इंडिजिनस ट्राइबल लीडर्स फोरम (आईटीएलएफ)’ ने जिरीबाम जिले में मारे गए 10 लोगों के अंतिम संस्कार के संबंध में एक आपातकालीन बैठक बुलाई है. आईटीएलएफ के प्रवक्ता ने कहा कि हमें अब तक पोस्टमार्टम रिपोर्ट नहीं मिली है. इसी के संबंध में आज यह बैठक बुलाई गई है.

आईटीएलएफ का दावा मृतक गांव के स्वयंसेवक थे

आईटीएलएफ के प्रवक्ता गिन्ज वुअलजोंग ने संवाददाताओं से कहा, ‘अंतिम संस्कार करने के संबंध में आज हम बैठक करेंगे. हमें अब तक पोस्टमार्टम रिपोर्ट नहीं मिली है. उनके बिना हम शवों को छू भी नहीं सकते.’ उन्होंने बताया कि शवों को शनिवार को यहां लाए जाने के बाद से फिलहाल स्थानीय अस्पताल के मुर्दाघर में रखा गया है.

सम के सिलचर मेडिकल कॉलेज और अस्पताल (एसएमसीएच) में 10 कुकी-जो युवकों का पोस्टमार्टम किया गया. आईटीएलएफ ने दावा किया था कि वे गांव के स्वयंसेवक थे, जबकि मणिपुर सरकार का दावा है कि वे उग्रवादी थे. मणिपुर के जिरीबाम जिले में बीते दिनों पुलिस स्टेशन पर हमला करने आए उग्रवादियों की सुरक्षाकर्मियों के साथ मुठभेड़ हुई थी.

फिर से पोस्टमार्टम कराना होगा- वुअलजोंग

आईटीएलएफ के प्रवक्ता गिन्ज वुअलजोंग ने कहा, ‘हम दस्तावेजों का इंतजार कर रहे हैं. मुझे नहीं पता कि क्या चल रहा है, हो सकता है कि चीजें बहुत संदिग्ध हों! अगर हमें रिपोर्ट नहीं मिलती हैं, तो हमें यहां फिर से पोस्टमार्टम कराना होगा. इसलिए, जब तक ये सभी औपचारिकताएं पूरी नहीं हो जातीं, तब तक शवों का अंतिम संस्कार नहीं जाएगा.’

उन्होंने कहा कि कुकी संगठन चुराचांदपुर जिला अस्पताल में फिर से पोस्टमार्टम कराने की संभावनाएं तलाश रहा है और आईटीएलएफ के वरिष्ठ नेताओं की बैठक के दौरान अंतिम निर्णय लिया जाएगा.

Related Articles

Back to top button