ब्रेकिंग
Amitabh Bachchan Apology: ट्वीट की नंबरिंग में हुई गलती तो महानायक अमिताभ बच्चन ने सरेआम मांगी माफी,... भारत और इंडोनेशिया के बीच प्रतिष्ठित सैन्य अभ्यास 'गरुड़ शक्ति' का 11वां संस्करण इंडोनेशिया में हुआ ... Jio Platforms IPO Listing: शेयर बाजार में रिलायंस के जियो का धमाकेदार डेब्यू, 30,200 करोड़ के मेगा आ... भारत बना आईफोन मैन्युफैक्चरिंग का ग्लोबल हब, टाटा इलेक्ट्रॉनिक्स का एक्सपोर्ट पहुंचा 1 लाख करोड़ के ... ग्वालियर में मोबाइल पर श्रीराम के वीडियो देखने को लेकर खूनी संघर्ष, पति ने तलवार से पत्नी पर किया जा... Gaya Cyber Fraud Case: बिहार में चल रहा था अंतरराज्यीय साइबर ठगी का मिनी कॉल सेंटर, लोन और क्रेडिट क... Punjab News: पटियाला के राजिंदरा अस्पताल में नशे की सामग्री मिलने का दावा करने वाले CRPF जवान को पुल... Ganga Expressway Accident: उत्तर प्रदेश के संभल में गंगा एक्सप्रेसवे पर पलटी यात्रियों से भरी स्लीपर... Ahoi Ashtami Vrat 2026: 1 नवंबर को रखा जाएगा अहोई अष्टमी का व्रत, संतान की लंबी उम्र के लिए ऐसे करें... Indian Railways Door-to-Door Parcel Service: अब घर से पिक होगा और डेस्टिनेशन पर पहुंचेगा पार्सल, रेल...
छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़: अब BJP हमें बताएगी दीन क्या है? वक्फ बोर्ड के फरमान पर भड़के ओवैसी

छत्तीसगढ़ के रायपुर राज्य वक्फ बोर्ड ने राज्यभर की सभी मस्जिदों के लिए नया फरमान जारी किया है. जिसके तहत अब मस्जिद कमेटियों को जुमे की नमाज के दौरान तकरीर के विषयों की जानकारी वक्फ बोर्ड को देनी होगी. बोर्ड ने तय किया है कि मस्जिदों में जुम्मे की नमाज के बाद होने वाली तकरीरों के विषय के लिए वक्फ बोर्ड से इजाजत लेनी होगी. उनकी मंजूरी के बाद ही मौलाना स्पीच दे सकेंगे. वक्फ बोर्ड के द्वारा जारी किया गया नया आदेश अगले शुक्रवार से लागू हो जाएगा.

अब इस मामले पर एआईएमआईएम के सुप्रीमो असदुद्दीन ओवैसी का बयान सामने आया है. ओवैसी ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर किया है, जिसमें उन्होंने बीजेपी पर निशाना साधा है. ओवैसी ने कहा है कि छत्तीसगढ़ की भाजपा सरकार का वक्फ बोर्ड चाहता है कि जुम्माह का खुतबा देने से पहले खतीब अपने खुतबे की जांच वक्फ बोर्ड से करवायें और बोर्ड की इजाज़त के बिना खुतबा ना दें.

‘अब बीजेपी हमें बताएगी कि दीन क्या है’

इसके आगे एआईएमआईएम के सुप्रीमो ने सवाल किया कि अब भाजपाई हमें बतायेंगे कि दीन क्या है? अब अपने दीन पर चलने के लिए इनसे इजाजत लेनी होगी?. उन्होंने कहा कि वक्फ बोर्ड के पास ऐसी कोई कानूनी ताकत नहीं, अगर होती भी तो भी वो संविधान के दफा 25 के ख़िलाफ़ होती.

बिना मंजूरी के तकरीन देने वालों पर होगी कार्रवाई

दरअसल वक्फ बोर्ड के नवनियुक्त अध्यक्ष डॉ. सलीम राज ने साफ किया है कि अगर कोई भी मौलाना या मुतवल्ली (प्रबंधक) जुमे का नमाज के बाद बिना मंजूरी के भाषण देता है तो उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी. बोर्ड का कहना है कि भले मौलवियों के अधिकतर भाषण सामाजिक होते हों लेकिन कुछ ऐसे विषय भी होते हैं जो भड़काऊ होते हैं, जिसका लोगों पर गलत असर पड़ता है इसका परिणाम हिंसा के रूप में निकलता है.

बोर्ड के इस फरमान से हड़कंप मच गया. हर तरफ इसकी चर्चा हो रही है. कई मुस्लिम संगठन पर फैसले पर नाराजगी जाहिर कर रहे हैं, वहीं औवेसी ने भी सरकार पर हमला किया है. वहीं प्रदेश के मुतवल्लियों का कहना है कि उनके भाषण कुरान पर आधारित होते हैं, और वो कभी ऐसे भाषण नहीं देंगे जिससे बोर्ड को कानूनी कार्रवाई करनी पड़े.

Related Articles

Back to top button