ब्रेकिंग
Hyderabad-Jaipur Weekly Express: रेलवे का बड़ा तोहफा; अब साप्ताहिक चलेगी हैदराबाद-जयपुर एक्सप्रेस, इन... Raja Raghuvanshi Murder Case: ट्रांसपोर्ट कारोबारी राजा रघुवंशी हत्याकांड की आरोपी सोनम के नेपाल भाग... Ujjain Mahakal Elephant Controversy: महाकाल के हाथी 'श्यामू' को लेकर विवाद; वन विभाग की टीम को नहीं ... CM Mohan Yadav Sagar Visit: 14 जून को केसली पहुंचेंगे सीएम मोहन यादव; देवरी और केसली के लिए हो सकती ... Anganwadi Nutrition Scam: आंगनवाड़ी के लड्डू प्रीमिक्स में निकला सांप का बच्चा; जानें बच्चों को कैसे... Morena News: चंबल का मान बढ़ा; पैरा आर्म रेसलर निरंजन गुर्जर ने नेशनल चैंपियनशिप में जीते दो गोल्ड मे... Chhindwara MP Visit: सांसद बंटी विवेक साहू ने टेकापार और मानेगांव में लगाई चौपाल; समस्याओं का मौके प... Ratlam News: जावरा की डेयरी में दूध में मिलाया जा रहा था प्रोटीन पाउडर; खाद्य विभाग ने मारा छापा, भा... Diesel Theft in Shahdol: शहडोल में रेलवे की बड़ी लापरवाही; बुढार स्टेशन पर खड़े रेल इंजन से उड़ाया गया ... Jabalpur News: पूर्व मंत्री हरेंद्रजीत सिंह बब्बू को फिर मिली जान से मारने की धमकी; गोरखपुर थाने में...
मध्यप्रदेश

गुना में AIDSO और ABVP छात्र संगठनों में जमकर मारपीट, कई घायल

गुना। छात्र राजनीति करने वाले एक-दूसरे के घोर प्रतिद्वंदी डीएसओ और एबीवीपी के कार्यकर्ता बीती रात आपस में भिड़ गए। इस दौरान अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कई कार्यकर्ताओं के घायल होने की जानकारी है। पुलिस ने डीएसओ के 5 नामजद और एक अन्य कार्यकर्ता के खिलाफ मारपीट का केस दर्ज कर लिया है। छात्र संगठनों के बीच हुई मारपीट की एफआईआर शहर कोतवाली में दर्ज की गई है। जिसमें बताया गया है कि 17 नवम्बर की रात लगभग 11 बजकर 10 मिनट पर डीएसओ कार्यकर्ताओं एबीवीपी के रूद्रप्रताप सिंह जादौन के साथ मारपीट की थी। रूद्र की सूचना पर एबीवीपी के दूसरे कार्यकर्ता भी मौके पर पहुंच गए और छात्रों के बीच मारपीट होने लगी।

इस दौरान अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कृष्ण प्रताप सिंह जादौन, रूद्र बोहरे, प्रद्युम्न सिंह पवैया और रूद्रप्रताप सिंह आदि घायल हो गए। कार्यकर्ताओं के चेहरे पर खून निकलने लगा, जिन्हें पुलिस ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। इससे पहले शहर कोतवाली में कार्रवाई के दौरान भी दोनों पक्षों के बीच जमकर झड़प हुई। पुलिस अधिकारियों को छात्र संगठनों के कार्यकर्ताओं को नियंत्रित करने के दौरान अच्छी-खासी मशक्कत करना पड़ी। नौबत यहां तक आ गई कि एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी कार्यकर्ताओं की धक्का-मुक्की में जमीन पर गिर पड़े।

इसके बाद पुलिस ने ऑल इंडिया डीएसओ के सदस्य शुवम राव, प्रहलाद राव, राधेश्याम चंदेल, अमरीक संधू, दिनेश सेन और एक अन्य के खिलाफ मारपीट की गंभीर धाराओं में केस दर्ज किया है। उधर, कोतवाली में झड़प के दौरान डीएसओ कार्यकर्ताओं ने दावा किया कि वे दिल्ली में आयोजित होने वाले एक कार्यक्रम से संबंधित पोस्टर शहर के स्टेशन रोड पर लगा रहे थे, तभी एबीवीपी कार्यकर्ताओं ने उनके साथ विवाद किया। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

Related Articles

Back to top button