ब्रेकिंग
भारत और चेक गणराज्य के रक्षा संबंधों को नई मजबूती: सेना प्रमुख जनरल धीरज सेठ के आधिकारिक दौरे से सैन... तेलंगाना हाईकोर्ट का स्पष्ट फैसला: सिर्फ लंबे समय तक अलग रहने और शादी टूटने भर से नहीं मिल जाता कानू... अरुणाचल प्रदेश के दो दिवसीय दौरे पर ईटानगर पहुंचे गृह मंत्री अमित शाह: कहा- केंद्र की योजनाओं से चीन... भारत और नेपाल के बीच रेल कनेक्टिविटी को मिलेगा बढ़ावा: भगवान राम की नगरी अयोध्या और माता सीता के धाम... भागलपुर में अनोखा और हैरान करने वाला मामला: प्रेम प्रसंग के चलते प्रेमी संग भागी बेटी से नाराज पिता ... गोरखपुर में PDA रथयात्रा के दौरान किशोर की मौत का मामला गरमाया: सीएम योगी के आश्वासन के बीच सपा ने प... बिहार के मोतिहारी में इंसानियत को शर्मसार करने वाली घटना: ग्राम कचहरी के सरपंच पर दो नाबालिग लड़कों ... उत्तर प्रदेश के जालौन में दर्दनाक हादसा: उरई के शांतिनगर मोहल्ले में खाना बनाते वक्त गैस सिलेंडर में... यूपी विधानसभा चुनाव 2027 से पहले एनडीए में शुरू हुई सीटों की खींचतान: आजमगढ़ की अतरौलिया समेत 4 सीटो... यूपी विधानसभा चुनाव 2027 के लिए समाजवादी पार्टी ने कसी कमर: 'इंडिया' गठबंधन में सीट बंटवारे पर बातची...
मध्यप्रदेश

शिक्षक की करतूत पर उमंग सिंघार ने किया कटाक्ष, सरकार पर उठाए सवाल

भोपाल : मध्यप्रदेश विधानसभा में विपक्ष के नेता उमंग सिंघार ने सागर जिले के एक शिक्षक की करतूत पर कटाक्ष करते हुए कहा कि ‘‘एवजी शिक्षक” के मामले में अब देखना होगा कि सरकार क्या कारर्वाई करती है। उमंग सिंघार ने एक खबर के परिप्रेक्ष्य में सोशल मीडिया एक्स पर लिखा है, ‘‘लगता है प्रदेश के स्कूलों में भी डबल इंजन की सरकार चल रही!!! सागर जिले के ग्रामीण इलाके मझेरा के स्कूल का असल शिक्षक इंद्र विक्रम मंत्री वीरेंद्र खटीक का मुंह लगा है।

PunjabKesari

इस शिक्षक ने अपनी जगह स्कूल में एवजी शिक्षक ममता को तीन हजार रुपए महीने पर नौकरी पर रख लिया! वो इनकी जगह क्लास लेती है और ये मंत्री के हाथों खीर खाते हैं! मोहन बाबू क्या ये भी डबल इंजन वाली व्यवस्था है? सिर्फ यहीं नहीं, प्रदेश के कई सरकारी स्कूलों में ऐसे एवजी शिक्षक पढ़ा रहे हैं! राजनीतिक संरक्षण वाले शिक्षकों ने एवजियों को पढ़ाने का काम सौंप दिया और खुद राजनीति करते हैं! अब देखना है कि सागर जिले के शिक्षक इंद्र विक्रम पर सरकार क्या कारर्वाई करती है?

Related Articles

Back to top button