ब्रेकिंग
Ayodhya Ram Mandir Controversy: 'राम मंदिर कर्मचारियों की हो CDR जांच', अखिलेश यादव बोले- 99% लोग BJ... Old Delhi Redevelopment: 'शाहजहानाबाद पुनर्विकास निगम' का बदला नाम, अब 'इंद्रप्रस्थ विरासत पुनर्विका... Datia By-Election: दतिया में ASP के दामोदर यादव ने भरा नामांकन, क्षत्रिय समाज ने किया BJP का समर्थन Datia By-Election: नरोत्तम मिश्रा ने उपचुनाव से पहले दिखाई ताकत, सैकड़ों महिलाओं-युवाओं को दिलाई BJP... Chhattisgarh Police Transfer: पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल, 15 इंस्पेक्टर और 1 SI का तबादला, आदेश जार... Rajasthan Oil Production: बाड़मेर में खोदे जाएंगे 1000 नए तेल कुएं, 3 लाख बैरल प्रतिदिन क्रूड ऑयल उत... Yamuna Jal Pariyojana: शेखावाटी के लिए खुशखबरी! सीकर में खुलेंगे 3 नए कार्यालय, 46 पदों को भी मंजूरी Pakistan Water Crisis: पानी के लिए भारत पर आरोप लगाने वाले पाकिस्तान की खुली पोल, खुद की गलती से जल ... Haryana Super 100 Scheme: नायब सरकार ने बढ़ाईं 100 सीटें, 9 जुलाई से शुरू होगी आवेदन प्रक्रिया PM Modi in Melbourne: मेलबर्न में गूंजा 'भारत माता की जय', पीएम मोदी ने किया 'ऑपरेशन सिंदूर' का जिक्...
झारखण्ड

‘गर्लफ्रेंड से शादी की तो जान दे दूंगा’! मंगेतर को धमकी देकर प्रेमिका से मिलने पहुंचा लड़का, घरवालों ने पीटा और बेटी को सौंप दिया, फिर क्या हुआ?

झारखंड के धनबाद में हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है. यहां एक युवक रात में अपनी गर्लफ्रेंड से मिलने रात में उसके घर पहुंच गया, तभी घरवालों की नजर पड़ गई और उसकी जमकर पिटाई कर दी. लड़की की शादी किसी दूसरे युवक से घरवालों ने तय कर दी थी. घटना बरवाअड्डा थाना क्षेत्र के भेलाटांड़ बस्ती की है.

बाबुडीह का रहने वाला युवक सोनू, जो एक जमीन कारोबारी का पुत्र बताया जा रहा है. बीते तीन वर्षों से भेलाटांड़ की एक युवती के साथ प्रेम संबंध में था. दोनों के बीच लंबे समय से मुलाकातें और बातचीत का सिलसिला जारी था। इस बीच युवती के परिवारवालों ने उसकी शादी बोकारो के एक युवक से तय कर दी. शादी की तारीख से लेकर कार्ड तक छप चुके थे और घर में तैयारी भी शुरू हो गई थी. लेकिन जब सोनू को इसकी जानकारी मिली, तो उसके भीतर बेचैनी बढ़ गई.

घरवालों ने लड़की के मंगेतर को बताई पूरी कहानी

बताया जाता है कि सोनू ने बोकारो में होने वाले दूल्हे को फोन कर सारी बात बता दी. उसने बताया कि वह युवती से पिछले तीन वर्षों से प्रेम करता है और शादी ना होने की स्थिति में वह जान भी दे सकता है. यह सुनकर दूल्हा पक्ष ने तुरंत रिश्ता तोड़ दिया. इससे युवती के घरवालों में नाराजगी और तनाव की स्थिति पैदा हो गई. वे इस घटना के बाद सोनू से और उसके परिवारवालों से बेहद नाराज हो गए.

आक्रोश में युवती के परिजनों ने सोनू के पिता से मुलाकात कर दोनों की शादी का प्रस्ताव रखा, लेकिन सोनू के पिता ने इस रिश्ते को स्वीकार करने से इंकार कर दिया. इसी बीच शनिवार की शाम सोनू ने प्रेमिका को फोन कर मिलने के लिए बुलाया, लेकिन युवती ने घर की स्थिति को देखते हुए मना कर दिया. बावजूद इसके सोनू खुद उससे मिलने उसके घर जा पहुंचा. युवती ने तुरंत यह बात अपने परिवारवालों को बता दी. फिर क्या था—परिजनों ने सोनू को पकड़ लिया और उसकी जमकर पिटाई कर दी.

इस घटना की जानकारी मिलते ही दोनों पक्ष आपस में भिड़ गए. माहौल इतना तनावपूर्ण हो गया कि बरवाअड्डा पुलिस को मौके पर पहुंचना पड़ा. पुलिस ने किसी तरह दोनों पक्षों को शांत कराया और बैठकर बातचीत कराई. काफी देर चली पंचायत के बाद ग्रामीणों और युवती के परिजनों के दबाव में सोनू को शादी के लिए राज़ी होना पड़ा.

फिर घरवालों ने दोनों की करा दी शादी

ग्रामीणों और परिवार के सदस्यों की मौजूदगी में सोनू ने युवती की मांग में सिंदूर भर दिया और दोनों की शादी संपन्न करा दी गई. युवती ने भी स्वीकार किया कि वह और सोनू लंबे समय से एक-दूसरे से प्रेम करते थे और सोनू ने कई बार कहा था कि यदि उसकी शादी किसी और से हुई तो वह अपनी जान ले लेगा.

Related Articles

Back to top button