ब्रेकिंग
गणेशोत्सव में DJ और लाउडस्पीकर पर छिड़ा सियासी घमासान, AIMIM और शिंदे गुट आमने-सामने मथुरा का रहस्यमयी कोयले घाट, जहां वासुदेव ने कान्हा को टोकरी में रखकर पार की थी यमुना अरनिया में मिले 2 पाकिस्तानी कबूतर, पंजों में बंधी रिंग पर लिखे मिले पाक मोबाइल नंबर; सुरक्षा एजेंसि... पटना के गांधी घाट पर रिकॉर्ड स्तर छू सकती है गंगा, 8 जिलों में अलर्ट जारी; हेल्पलाइन 1070 सक्रिय अल्मोड़ा के सल्ट में 8 महीने बाद दहशत का अंत: 4 लोगों का शिकार करने वाला बाघ ट्रेंकुलाइज नशेड़ी बेटे ने मां और सास पर किया जानलेवा हमला, बच्ची को कमरे में किया बंद; पुलिस ने किया गिरफ्तार नीले ड्रम कांड की आरोपी मुस्कान की बेटी जेल में मनाएगी जन्माष्टमी, सांस्कृतिक कार्यक्रम में बनेगी रा... प्रयागराज कोर्ट में पेश नहीं हुए सांसद पप्पू यादव: अदालत ने दिया हाजिर होने का अंतिम अवसर ब्रिक्स समिट के चलते 11 सितंबर को दिल्ली में अवकाश: उपराज्यपाल ने जारी किया नोटिफिकेशन कनॉट प्लेस इनर सर्किल फिर होगा वाहनमुक्त? NDMC ने जनता से मांगे सुझाव, जानिए प्लान
उत्तरप्रदेश

मथुरा: 24 घंटे में दो गोलीकांड, एक हुई मौत; जांच में जुटी पुलिस

मथुरा जिले में SSP के आदेशों पर बदमाशों पर लगातार कार्रवाई की जा रही है, लेकिन कार्रवाई से बदमाशों के हौसले पस्त होने की जगह हौसले बुलंद होते दिखाई दे रहे हैं. जिले में पिछले 24 घंटे के अंदर दो गोलीकांड हो चुके हैं. दोनों ही घटना को लेकर पुलिस ने मुकदमा, तो दर्ज कर लिया है, लेकिन मामले में अभी तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की है. गोलीकांड की दोनों ही घटनाएं शादी समारोह से जुड़ी हुई हैं.

मथुरा में 24 घंटे के अंदर हुए दो गोलीकांड से जिले के अंदर सनसनी फैल चुकी है. गोलीकांड की पहली घटना शेरगढ़ थाना क्षेत्र से सामने आई है. वहीं, दूसरी घटना गोविंद नगर थाना क्षेत्र से सामने आई है. इन दोनों घटनाओं में एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई है, वहीं दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया है. मथुरा के गोविंद नगर थाना क्षेत्र के मसानी बाईपास लिंक रोड के लॉट्स गार्डन पर शादी समारोह का कार्यक्रम चल रहा था.

पार्किंग में हुई हत्या

इसी दौरान रात के समय गार्डन में दूल्हा-दुल्हन की जयमाला हो रही थी, तभी गार्डन के बाहर पार्किंग से गोली चलने की आवाज आती है. सभी बाराती भाग कर तुरंत पार्किंग में पहुंचे, यहां उन्होंने देखा कि एक युवक को गोली लगी हुई है और वह जमीन पर पड़ा हुआ है. पार्किंग में हुए इस गोलीकांड को देखकर सभी हैरान लोग और परेशान हो गए. बारातियों ने तुरंत घटना की पुलिस को दी.

मौके पर पहुंचे पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी

घटना की जानकारी होते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और मामले की जांच पड़ताल में जुट गई. पुलिस ने घटनास्थल से युवक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. इस गोलीकांड में मरने वाले युवक की पहचान राहुल गोस्वामी (35) के तौर पर हुई है, जो कुसुम वाटिका के पास स्थित विकास नगर कॉलोनी का रहने वाला था. घटना की जानकारी होते ही एसपी सिटी अरविंद कुमार और सीओ सिटी प्रवीण कुमार भी मौके पर पहुंचे.

आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस

इसके अलावा दुसरी घटना शेरगढ़ थाना क्षेत्र से सामने आई है. यहां भी एक गोलीबारी की घटना हुई है, जिसमें एक शख्स घायल हो गया है. पुलिस ने दोनों ही मामलों में केस दर्ज कर के आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है.

Related Articles

Back to top button