ब्रेकिंग
Dewas Firecracker Factory Blast: देवास पटाखा फैक्ट्री ब्लास्ट में मौतों का आंकड़ा हुआ 6, आरोपियों पर... Delhi Infrastructure: पीएम गतिशक्ति से मजबूत हुई दिल्ली की कनेक्टिविटी, 'इग्जेम्प्लर' श्रेणी में राज... LU Paper Leak Scandal: 'तुम्हारे लिए पेपर आउट करा दिया है', ऑडियो वायरल होने के बाद असिस्टेंट प्रोफे... Jaunpur News: सपा सांसद प्रिया सरोज की AI जेनरेटेड आपत्तिजनक फोटो वायरल, बीजेपी नेता समेत 2 पर FIR द... Kashmir Terror Hideout: बांदीपोरा में सुरक्षाबलों का बड़ा एक्शन, 'सर्च एंड डिस्ट्रॉय' ऑपरेशन में आतं... Delhi News: दिल्ली में सरकारी दफ्तरों का समय बदला, सीएम रेखा गुप्ता ने ईंधन बचाने के लिए लागू किए कड... Maharashtra IPS Transfer: महाराष्ट्र में 96 IPS अफसरों के तबादले, '12th Fail' वाले मनोज शर्मा बने मु... Aurangabad News: औरंगाबाद के सरकारी स्कूल में छात्रा से छेड़छाड़, टीसी देने के बहाने घर बुलाने का आर... Asansol Violence: आसनसोल में लाउडस्पीकर चेकिंग के दौरान बवाल, पुलिस चौकी पर पथराव और तोड़फोड़ Sabarimala Temple: सबरीमाला मंदिर के कपाट मासिक पूजा के लिए खुले, दर्शन के लिए वर्चुअल बुकिंग अनिवार...
उत्तरप्रदेश

लखनऊ: गामा रेडिएशन से सुरक्षित रहेगा अनाज और फल, कृषि मंत्री बोले- यह प्लांट गौरव की बात

उत्तर प्रदेश के लखनऊ के कृषि भारत एक्सपो में पीओसीटी ग्रुप के स्टॉल ने किसानों को काफी लुभाया. किसान पीओसीटी ग्रुप के स्टॉल पर लगाई गई प्रदर्शनी में यह जानने के लिए उत्सुक दिखे कि गामा रेडिएशन से उनके अनाज और फलों की सुरक्षा किस प्रकार होगी. इस तकनीकी के माध्यम से किसान अपने अनाज बिना किसी कोल्ड स्टोरेज के 06 माह से अधिक समय तक सुरक्षित रख सकेंगे.

कृषि भारत एक्सपो में कृषि मंत्री सूर्य प्रताप साही, मुख्य सचिव मनोज कुमार सिंह और कृषि प्रमुख सचिव भी पहुंचे. इन्होंने पीओसीटी ग्रुप के स्टॉल पर जाकर गामा रेडिशन प्लांट के बारे में जानकारी ली. कृषि मंत्री सूर्य प्रताप साही ने कहा कि ये उत्तर प्रदेश के लिए बहुत गौरव की बात है कि ये प्लांट हमारे लखनऊ में है. उन्होंने कहा कि जल्दी ही इसका उद्घाटन मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के हाथों किया जाएगा.

2000 से अधिक लोगों को रोजगार मुहैया

पीओसीटी ग्रुप ने यूपी ग्लोबल इन्वेस्टर समिट-2023 में किए गए 500 करोड़ के एमओयू के आधार पर प्रथम चरण में 200 करोड़ का निवेश करते हुए आमौसी इंडस्ट्रियल एरिया में गामा रेडिएशन प्लांट की स्थापना की है. साथ ही चिकित्सा उपकरणों की निर्माण इकाई भी लगाई है, जिसके जरिए 2000 से अधिक लोगों को रोजगार भी मुहैया हुआ है.

400 से अधिक सीएचसी का डिजिटलीकरण हुआ

पीओसीटी ग्रुप की ओर से किफायती दरों पर अत्याधुनिक तकनीक के चिकित्सकीय उपकरणों का भी निर्माण कराया जा रहा है. अत्याधुनिक तकनीक के उपकरण गांवों के सीएचसी पर लगाए जाएंगे, जिससे किसानों को उनके घरों के नजदीक ही स्वास्थ्य सेवाएं सुलभ हो जाएंगी. पीओसीटी ग्रुप की ओर से 400 से अधिक सीएचसी का डिजिटलीकरण किया जा चुका है और ग्रामीण क्षेत्रों के किसानों को अत्याधुनिक चिकित्सकीय सेवा का लाभ प्राप्त हो रहा है.

Related Articles

Back to top button