ब्रेकिंग
चुनाव आयोग का बड़ा फैसला: ऑनलाइन फॉर्म 6 से हटाई गई पूर्वजों से संबंधित अतिरिक्त घोषणा अक्टूबर आते ही दमघोंटू होने लगती है हवा: पॉल्यूशन बढ़ने से पहले ही दिल्ली-NCR में सिस्टम हुआ एक्टिव रबी सीजन 2027-28 के लिए 6 फसलों की MSP में बढ़ोतरी: किसानों को लागत पर मिलेगा 50% से 106% तक मुनाफा Gujarat Politics: पूर्व CM शंकर सिंह वाघेला की फिर होगी कांग्रेस में वापसी? नई पार्टी का ऐलान टाला; ... Jhalawar News: मां नेत्रहीन और पिता मूकबधिर, खेत से लापता 7 वर्षीय इकलौते बेटे का कुएं में मिला शव; ... Maharashtra Cannabis Bust: सोलापुर में गन्ने के खेत से ₹1.05 करोड़ का गांजा जब्त, 12 फीट ऊंचे 240 पौ... Bihar Flood Alert: नेपाल में बारिश से गंगा-गंडक उफान पर, सारण में तटबंध टूटने से दर्जनों गांव डूबे, ... Bareilly Cyber Crime News: बरेली में साइबर ठगों का बड़ा जाल, छह वारदातों में उड़ाए लाखों; टेलीग्राम ... UP Politics: 'नौकरी छोड़ ई-रिक्शा चलाओ' वाले बयान पर घिरे डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक, बचाव में उतरे ओपी... अखिलेश यादव संग दिखे योगी के मंत्री राकेश सचान: राज्यसभा चुनाव के बीच तस्वीर ने बढ़ाई सियासी सरगर्मी
उत्तरप्रदेश

शिव मंदिर में मौलवी साहब पढ़ रहे थे निकाह, भनक लगते ही पहुंचे हिंदू संगठन, दूल्हा-दुल्हन समेत सभी गायब

उत्तर प्रदेश में गाजियाबाद स्थित एक शिव मंदिर परिसर में उस समय हड़कंप मच गया जब यहां मुस्लिम जोड़ा निकाह करता पकड़ा गया. इस घटना के बाद से ऐसा बवाल मचा कि हिंदू संगठनों ने हंगामा करना शुरू कर दिया. उन्होंने मामले में जांच की मांग की है. मामला मोदीनगर के गोविंदपुरी इलाके का है. यहां शिव शक्ति धाम मंदिर के परिसर में बनी धर्मशाला में निकाह करवाया जा रहा था. यही नहीं, इस निकाह के लिए मंदिर की कमेटी ने 4200 रुपये की रसीद भी काटी, जो शबनम नाम की महिला के नाम पर है.

जैसे ही इस बात का पता चला हिंदू संगठनों (Hindu Sangathan) के लोग मंदिर पहुंचे. वहां देखा कि मौलवी साहब निकाह पढ़ रहे थे. दूल्हा-दुल्हन समेत कई लोग वहां मौजूद थे. तभी हिंदू संगठनों ने उधर जमकर हंगामा करना शुरू कर दिया. हंगामा देख मंदिर में मौजूद अन्य श्रद्धालु भी वहां से चले गए. वहीं निकाह के लिए मंदिर पहुंचा जोड़ा कहां गया, किसी को पता न चला.

हिंदू युवा वाहिनी के नीरज शर्मा नाम के व्यक्ति ने इसकी शिकायत पुलिस से करने की बात कही है. इस शादी समारोह (Muslim Couple Nikah in Hindu Temple) के कुछ फोटो और वीडियो भी सामने आए हैं. इनमें नजर आ रहा है कि मंदिर में बने कमरों के सामने के ग्राउंड में मुस्लिम समाज के लोग बैठे हुए हैं, जहां पर निकाह संपन्न होने के बाद शादी के समान को एक गाड़ी में लोड किया जा रहा है.

क्या बोली हिंदू युवा वाहिनी?

मिली जानकारी के मुताबिक मोदीनगर में लोनी से बारात आई थी. हिंदू युवा वाहिनी के नीरज शर्मा ने शिकायत में ये भी कहा- चंद रुपयों की खातिर मंदिर कमेटी के कुछ सदस्य धर्म के साथ खिलवाड़ करने की कोशिश कर रहे हैं. मंदिर के रसीद काटने वाले और निकाह की परमिशन लेने वाले लोगों पर कार्रवाई होनी चाहिए. क्योंकि कभी भी कहीं भी ऐसे मामले सामने नहीं आए हैं जहां किसी दूसरे धर्म के धार्मिक स्थल में किसी दूसरे धर्म के लोगों ने शादी संपन्न कराई हो.

आरोपी को लिया हिरासत में

इस मामले पर एसीपी ज्ञान प्रकाश राय ने जानकारी देते हुए बताया हिंदू युवा वाहिनी के नीरज शर्मा नाम के शख्स ने मोदीनगर थाना पुलिस को शिकायत दी है. उसने कहा शिव शक्ति धाम मन्दिर में ट्रस्ट द्वारा मनोज सक्सेना नामक व्यक्ति को ठेका दिया गया है. वही वहां पर कार्यक्रम आदि आयोजित करता और करवाता है. आरोप है कि मनोज सक्सेना के द्वारा एक मुस्लिम परिवार को शादी हेतु मन्दिर परिसर के बगल में स्थित कमरे व धर्मशाला आवंटित की गई थी. वहां पर मुस्लिम जोड़े का निकाह करवाया जा रहा था. इससे हिंदू धर्म के लोगों की भावनाएं आहत हुई हैं.

एसीपी ने कहा- प्राप्त तहरीर के आधार पर सुसंगत धाराओं में मामला दर्ज किया गया है. ठेकेदार मनोज सक्सेना को हिरासत मे लेकर अन्य के खिलाफ आवश्यक वैधानिक कार्रवाही की जा रही है.

Related Articles

Back to top button