ब्रेकिंग
Chandigarh Crime: सेक्टर 22B में मंदिर के बाहर अंधाधुंध फायरिंग, ऑटो सवार एक युवक की मौत, 2 घायल Kheda Murder Case: चरित्र पर शक में हैवान बना पति, गूगल पर सजा सर्च कर गर्भवती पत्नी को दी खौफनाक मौ... Earthquake Today: 3 घंटे के भीतर 4 देशों में लगे भूकंप के झटके, तिब्बत में फिर कांपी धरती भारत-बांग्लादेश सीमा पर सेना की बड़ी तैयारी, सिलीगुड़ी कॉरिडोर की सुरक्षा हुई अभेद्य Delhi High Court News: नेहा बोरा के पीस बॉन्ड पर सुनवाई पूरी, फैसला सुरक्षित; पुलिस ने गिनाईं 6 FIR पटना कंज्यूमर कोर्ट का फैसला: बिना नोटिस बाइक जब्त करना फाइनेंसर को पड़ा भारी Gurugram Power Cut: बिजली कर्मचारियों की हड़ताल से गुरुग्राम में ब्लैकआउट, पानी-बिजली संकट Kashmir News: कश्मीर में अब खुलकर काम करेगा भारतीय मजदूर संघ, बारसू गांव में खुला नया ऑफिस West Delhi News: मरीजों को तुरंत मिलेगी मदद, दिल्ली सरकार ने तैनात कीं 14 CATS एंबुलेंस Tiger Shroff Firing Case: पुलिस का बड़ा दावा, अनिल पंडित के इशारे पर हुई थी फायरिंग
दिल्ली/NCR

प्रदूषण से अब बचाएगी कृत्रिम बारिश… दिल्ली सरकार ने केंद्र को लिखी चिट्ठी

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में वायु प्रदूषण की वजह से सांस लेना दूभर हो रहा है. ग्रेप-4 लागू करने के बाद भी प्रदूषण पर कंट्रोल नहीं किया जा सका है. AQI लगातार बढ़ रहा है. दिल्ली की फिजा जहरीली होने से लोगों के स्वास्थ्य पर खतरा मंडरा रहा है. इस बीच दिल्ली सरकार में पर्यावरण मंत्री गोपाल राय ने केंद्रीय पर्यावरण मंत्री को कृत्रिम वर्षा कराने के लेकर चिट्ठी लिखी है.

गोपाल राय ने कहा कि पिछले 3 दिनों से पूरे उत्तर भारत में वायु प्रदूषण है. लोगों के लिए सांस लेना मुश्किल हो रहा है. ग्रेप-4 के नियम लगा दिए गए हैं. हमने वाहनों के प्रदूषण को रोकने के लिए प्राइवेट से लेकर कमर्शियल वाहनों पर पाबंदी लगाई. दिल्ली के अंदर स्मॉग की चादर को तोड़ने और लोगों को प्रदूषण से मुक्त दिलाने के लिए अब आर्टिफिशियल रेन कराने का वक्त आ गया है.

उन्होंने कहा है कि मैं आज केंद्रीय पर्यावरण मंत्री को कृत्रिम वर्षा कराने के लिए संबंधित विभागों के साथ इमरजेंसी मीटिंग करने के लिए चिट्ठी लिख रहा हूं. पिछले साल समय कम था, लेकिन इस बार हमने अगस्त में ही जरूरत पड़ने पर आर्टिफिशियल रेन कराने की तैयारी की थी. मंजूरी और बैठक के लिए मैंने पहली चिट्ठी 30 अगस्त को लिखी, दूसरी 10 अक्टूबर, फिर 23 अक्टूबर को चिट्ठी लिखी, लेकिन कोई जवाब नहीं आया.

पीएम मोदी करें हस्तक्षेप- गोपाल राय

मंत्री गोपाल राय ने कहा कि अक्टूबर में लंबी गुहार के बाद केंद्रीय कृषि और पर्यावरण मंत्री के साथ ऑनलाइन मीटिंग हुई. आज दिल्ली एक मेडिकल इमरजेंसी से गुजर रही है. इस स्मॉग को तेज हवा या बारिश से ही तोडा था रहा है. आज भारत में बीजेपी की ऐसी केंद्र में सरकार बैठी है जो लगातार चिट्ठी लिखने और अपील करने के बावजूद मंत्री को एक मीटिंग बुलाने की फुर्सत नहीं है. मंजूरी मिलना बाद की बात है. अगर किसी विदेश के मंत्री से इतनी अपील की होती तो वो भी मीटिंग कर लेता.

उन्होंने पीएम मोदी से अपील करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री जी इस मामले में हस्तक्षेप करिए, या तो बैठक करें या फिर इस समस्या का समाधान दीजिए. अगर समाधान नहीं है तो कृत्रिम बारिश के लिए बैठक कराई जाए.

वर्क फ्रॉम होम पर गोपाल राय ने क्या कहा?

गोपाल राय ने कहा कि हम लगातार काम कर रहे हैं. पहले वाहनों के प्रदूषण के लिए, BS3 पेट्रोल और BS4 डीजल वाहनों पर पाबंदी लगाई. दफ्तरों का समय बदला. स्कूलों को बंद कर दिया गया है, जो हमारे हाथ में हैं वो सब हम कर रहे हैं. जो जो सुझाव आ रहे हैं उनपर काम कर रहे हैं. ये सोर्स प्रदूषण को कम तो कर सकते हैं, लेकिन धुंध की चादर को हटा नहीं सकता. उसके लिए या तो तेज हवा चले या फिर बारिश कराई जाए.

क्या लागू होगा ऑड-ईवन नियम?

उन्होंने कहा कि हमने जो वाहनों पर पाबंदी लगाई है उसके बाद असर को देख रहे हैं. आज अगर स्मॉग टूट जाए तो प्रदूषण नीचे आ जाएगा. उसकी वजह से प्रदूषण ज्यादा है. क्या एलजी को ईवन-ऑड और वर्क फ्रॉम होम का प्रस्ताव भेजा जाएगा, इस सवाल के जवाब में दिल्ली के मंत्री ने कहा कि हम हर संभव प्रयास करेंगे, लेकिन अभी हमारी प्राथमिकता स्मॉग को तोड़ना है. वो तेज हवा या बारिश से टूटेगा.

दिल्ली में DTC बसों हड़ताल पर क्या बोले गोपाल राय?

गोपाल राय ने कहा कि मेरा सभी से निवेदन है कि सब मिलकर काम करें. उनसे बात हो रही है, लेकिन लोगों से अपील है कि जरूरी होने पर ही घर से निकलें. निजी वाहनों का इस्तेमाल कम करें. मेट्रो में अभी बहुत जगह है.

Related Articles

Back to top button