ब्रेकिंग
West Bengal News: बंगाल में 1 जून से महिलाओं को मिलेंगे ₹3000, शुभेंदु सरकार का 'अन्नपूर्णा भंडार' प... पीएम मोदी का वडोदरा से संबोधन: 'वर्क फ्रॉम होम' अपनाएं और सोने की खरीदारी टालें, जानें क्या है वजह Mira Bhayandar News: काशीमीरा में शिवाजी महाराज की प्रतिमा हटाने पर बवाल, सरनाईक और मेहता आमने-सामने BRICS Meeting Delhi: दिल्ली में जुटेगा BRICS, ईरान और अमेरिका के बीच बढ़ते तनाव पर होगी चर्चा Rewa News: तिलक के दौरान दूल्हे के अफेयर का खुलासा, शादी से मना करने पर लड़की पक्ष को दौड़ा-दौड़कर प... Secunderabad News: बीटेक छात्र यवन की हत्या का खुलासा, लड़की के पिता-भाई समेत 10 आरोपी गिरफ्तार UP BJP Meeting Lucknow: 2027 चुनाव का रोडमैप तैयार करेगी BJP, लखनऊ में 98 जिलाध्यक्षों की बड़ी बैठक Katihar Crime News: कटिहार में मानवता शर्मसार, नाबालिगों को खूंटे से बांधकर पीटा, सिर मुंडवाकर जबरन ... Jamshedpur Triple Murder: जमशेदपुर में दिल दहला देने वाली वारदात, पिता ने पत्नी और दो बच्चों को उतार... Patna News: पटना के ‘एटीएम वाले सैलून’ पर बैंक का एक्शन, वायरल वीडियो के बाद हटाया गया SBI का बोर्ड
मध्यप्रदेश

दमघोंटू हुई ग्वालियर की हवा, कहां है सबसे कम AQI; जानिए MP के प्रमुख शहरों का हाल

देश के कई शहरों में प्रदूषण इन दिनों खतरनाक स्थिति में पहुंच गया है. वहीं, दिल्ली और NCR के इलाकों में AQI (एयर क्वालिटी इंडेक्स) एक हजार से भी ज्यादा दर्ज किया गया है. मध्य प्रदेश में भी तेजी से प्रदूषण के स्तर मे बढ़ोतरी देखी जा रही है. राजधानी भोपाल में दोपहर एक बजे का अधिकतम AQI 204 दर्ज किया गया है, जो कि वायु प्रदूषण को बहुत खराब श्रेणी में आता है. बढ़ते प्रदूषण के चलते लोगों को तरह की तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ा रहा है.

मध्य प्रदेश में कई शहरों का AQI तेजी से बढ़ रहा है. आईये हम जानते है कि मध्य प्रदेश के 10 बड़े शहरों की वायु गुणवत्ता की स्थिति कैसी है. मध्य प्रदेश के राजधानी भोपाल में दोपहर एक बजे का AQI 204 दर्ज किया गया है. वहीं, इंदौर का AQI 95 दर्ज किया गया है, जो कि वायु प्रदूषण की स्थिति में ठीक-ठाक माना जाता है. जबलपुर का AQI 219 दर्ज किया गया है, जो कि बहुत खराब श्रेणी में आता है. सबसे ज्यादा AQI ग्वालियर का 307 दर्ज किया गया है.

क्यों बढ़ रहा AQI?

बिगड़ते वायु गुणवत्ता की बात करें, तो इसके लिए विभिन्न स्त्रोत जिम्मेदार है. प्रदूषण का सबसे बड़ा स्त्रोत पराली है, जो इन दिनों पूरे मध्य प्रदेश में जमकर जलाई जा रही है. इसके अलावा गाड़ियों, फैक्ट्रियों का धुआं और धूल मुख्य स्त्रोत है. पिछली साल के मुकाबले इस साल मध्य प्रदेश में ज्यादा पराली जलने की घटनाएं सामने आई है. मोसम विभाग के कहना है कि पराली जलाने से प्रदूषण के स्तर में तेजी से परिवर्तन आता है. इससे वायु प्रदूषण होता है.

10 शहरों का AQI

मध्य प्रदेश के शहर

AQI

भोपाल 204
इंदौर 95
जबलपुर 219
ग्वालियर 307
उज्जैन 220
रतलाम 157
मुरैना 157
सतना 73
देवास 189
कटनी 159

ग्वालियर में दर्ज किया गया अधिकतम AQI

मध्य प्रदेश के ग्वालियर में सबसे ज्यादा 307 AQI दर्ज किया गया है. वहीं, इस लिस्ट के हिसाब से दूसरा सबसे शहर उज्जैन है, जिसका AQI 220 दर्ज किया गया है. बढ़ते AQI ने सरकार और लोगों की चिंताओं को बढ़ा दिया है. एक्यूआई बढ़ने से लोगों को सांस लेने में परेशानी और आंखों में जलन जैसी समस्याओं का सामना करना पड़ा रहा है.

Related Articles

Back to top button