ब्रेकिंग
Indore News: इंदौर में पानी बचाने पर मिलेगा प्रॉपर्टी टैक्स में 10% डिस्काउंट, नगर निगम की नई पहल Jabalpur News: IAS संतोष वर्मा के खिलाफ NSA की मांग वाली याचिका हाईकोर्ट ने की खारिज, जानें क्या है ... MP Monsoon Update: मध्य प्रदेश में 1 जुलाई से शुरू होगा झमाझम बारिश का दौर, 42 जिलों के लिए येलो अलर... Sleeping Drooling: सोते वक्त तकिया क्यों हो जाता है गीला? जानें कारण और बचाव के उपाय मानसून अपडेट: दिल्ली समेत इन राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, जानें आपके शहर का हाल पलामू: एक ही परिवार के 5 लोगों की रहस्यमयी मौत, 'एपिडेमिक ड्रॉप्सी' की आशंका नासिक: मटन और दही खाने के बाद बुजुर्ग महिला की मौत, पति की हालत गंभीर झालावाड़ कोर्ट का बड़ा फैसला: पति की हत्या में पत्नी और प्रेमी को उम्रकैद मथुरा: यमुना एक्सप्रेसवे पर भीषण बस हादसा, 4 की मौत और 25 यात्री घायल गोरखपुर: शादी में पहुंची 'लुटेरी दुल्हन', नकली पुलिस बनकर दूल्हे के परिवार को लूटा
टेक्नोलॉजी

YouTube पर कुछ भी देखो, किसी को नहीं चलेगा पता, History सेव नहीं करने देगा ये फीचर

आजकल हर कोई यूट्यूब का इस्तेमाल करता है. ऑनलाइन वीडियो देखने का यह दुनिया का सबसे बड़ा प्लेटफॉर्म है. इसका इस्तेमाल करने के लिए अक्सर हमें गूगल अकाउंट से लॉगइन करना पड़ता है. यूट्यूब पर जब भी आप कोई वीडियो देखते हैं, तो उसकी डिटेल वॉच हिस्ट्री में सेव हो जाती है. कई बार हम नहीं चाहते कि किसी को यह पता चले कि हमने क्या देखा है. इसलिए यूट्यूब पर एक शानदार फीचर मिलता है, जो आपको प्राइवेसी का ध्यान रखेगा.

जिस तरह आप इंटरनेट ब्राउजर पर इनकॉग्निटो मोड का इस्तेमाल करते हैं, यूट्यूब पर भी कुछ इसी तरह का फीचर मिलता है. यह फीचर इस बात को पुख्ता करता है कि यूट्यूब पर जो वीडियो आप देखते हैं, उसकी जानकारी ऐप पर सेव न हो. अगर आप भी इस फीचर का इस्तेमाल करना चाहते हैं, तो इस आर्टिकल को आखिर तक पूरा पढ़ें.

यूट्यूब इनकॉग्निटो मोड

जिस फीचर की हम बात कर रहे हैं, उसका नाम ‘यूट्यूब इनकॉग्निटो मोड’ है. जब भी आप ऐसी वीडियो देखना चाहते हैं जिसे दूसरों को नहीं दिखाना चाहते, तो इस फीचर का इस्तेमाल कर सकते हैं. जब इनकॉग्निटो मोड एक्टिव हो जाता है तो यूट्यूब ऐप बिलकुल ऐसा चलता है जैसे इसमें किसी ने लॉगइन ही नहीं किया है.

इनकॉग्निटो मोड यूज करने का तरीका

इनकॉग्निटो मोड के जरिए आपकी वॉच हिस्ट्री और सब्सक्रिप्शन जैसी जानकारी किसी के हाथ में नहीं पहुंचती है. इस मोड का इस्तेमाल करने के लिए इन स्टेप्स को फॉलो करें.

  • फोन में यूट्यूब ऐप खोलें.
  • स्क्रीन पर अपने अकाउंट आइकन पर टैप करें.
  • यहां आप ‘Turn on Incognito’ ऑप्शन चुनें.
  • अगर पहली बार यह मोड इस्तेमाल कर रहे हैं, तो ‘Got it’ पर टैप करें.

इस बात का रखें ध्यान

जब ये फीचर एक्टिव हो जाएगा तो प्रोफाइल आइकन क्रोम इनकॉग्निटो सिंबल की तरह दिखने लगेगी. इसके अलावा आपको ‘You’re incognito’ लिखा भी नजर आएगा.

इनकॉग्निटो मोड में 90 मिनट से ज्यादा इनएक्टिव रहने पर ये मोड अपने आप बंद हो जाएगा. जब आप इसे खोलेंगे तो ये बताएगा कि अब आप इनकॉग्निटो मोड में नहीं हैं.

Related Articles

Back to top button