ब्रेकिंग
Delhi-Gurugram Crime News: युवराज हत्याकांड में चौंकाने वाला खुलासा, पूर्व सहकर्मी अन्या वत्स और उसक... Haribabu Murder Case Update: पत्नी की मौत के बाद जमानत पर छूटे पति की सरेआम हत्या, आरोपी साले ने वीड... J&K Majalta Encounter: मलताजा में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़, M4 और AK-47 समेत भारी मात्... Bareilly GRP Action: चलती ट्रेन में कोच अटेंडेंट ने की सोने की चेन चोरी, आपस में बांटे तीन टुकड़े; प... Election Commission TMC Ruling: ममता बनर्जी की पार्टी को बड़ा झटका, चुनाव आयोग ने टीएमसी का नाम और स... Bihar Flood Destruction Update: 700 से ज्यादा ग्रामीण सड़कें डूबीं और बुनियादी ढांचे को भारी क्षति, ... Vaishali Crime News: वैशाली के लालगंज में लाइन होटल पर ताबड़तोड़ फायरिंग, 20 राउंड गोलियां चलने से एक ... Tarunpreet Singh Sondh News: कैबिनेट मंत्री ने दी जानकारी, मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा स्कीम के तहत चला... Punjab BJP News: रवनीत सिंह बिट्टू के काफिले पर अंडे-टमाटर से हमला, पुलिस पर मिलीभगत का गंभीर आरोप Amritsar Police News: ड्यूटी के दौरान एएसआई की हत्या से सनसनी, टीटीएच संगठन के दावे की जांच में जुटी...
मध्यप्रदेश

बेटे की मौत पर पिता का आरोप, कहा- दबंगों ने मारपीट कर फांसी पर लटकाया, जांच में जुटी पुलिस

छतरपुर : सटई थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पिपरिया में एक युवक के पिता ने गांव के ही दबंगों पर उसके पुत्र के साथ मारपीट कर फांसी पर लटकाने के आरोप लगाए हैं। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार, सटई थाना क्षेत्र की ग्राम पंचायत पिपरिया निवासी रामदीन यादव ने बताया कि मंगलवार की दोपहर उसके पुत्र छोटू उर्फ सोनू यादव उम्र 19 वर्ष की गांव के ही 8 लोगों द्वारा झमटुली में मारपीट की गई। इसके बाद शाम के समय उन्हीं लोगों द्वारा उसके पुत्र सोनू की फिर मारपीट की गई और उसे लेकर चले गए।

रामदीन ने बताया कि वे और परिवार के लोग पुत्र को ढूंढ़ा तो खेत पर लगे पेड़ से उसके पुत्र का शव लटकता मिला। इसके बाद उन्होंने सटई थाने को सूचना दी। मामले की गंभीरता को देखते हुए थाना प्रभारी दीपक यादव तत्काल मौके पर पहुंचे। उन्होंने शव का पंचनामा बनाते हुए मृतक को पोस्टमार्टम के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भिजवाया जहां डॉक्टर द्वारा युवक का पोस्टमार्टम कर शव परिजनों को सौंप दिया गया।

इनका कहना है

शव का पंचनामा भरकर जांच में लिया गया है। पीएम रिपोर्ट के बाद जो तथ्य सामने आयेंगे के आधार पर जांच उपरांत वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

Related Articles

Back to top button